मथुरा

प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते ग्राम प्रधान मानपाल सपा नेता मुकेश सिकरवार एवं अन्य  ग्रामीणो को सम्बोधित करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया मई जून तक राधाकुण्ड मुखराई मार्ग के नवीनीकरण को दिये दिशा निर्देश गोवर्धन। रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण बिभाग प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित जिले के अधिनस्त अधिकारी एवं सपा नेता मुकेश सिकरवार के साथ मथुरा ब्लाॅक के वर्ष 2014-15 के लोहिया गांव का दौरा किया। जहाॅ ग्रामीणें द्वारा लोक निर्माण विभाग सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा बाम्सी एवं समाजवादी पार्टी नेता मुकेश सिकरवार का माल्यापर्ण एवं पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तदुपरान्त प्रमुख सचिव ने लोहिया गाॅव मुखराई में कराये गये विकास कार्य एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व्यक्तियों की जानकारी हैतु प्राथमिक विधालय प्रांगड में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। ग्रामीणों ने लोहिया गाॅव मुखराई से जुडे प्रमुख जर्जर मार्ग एवं विधुत तारों की समस्या उठायी। जिसे प्रमुख सचिव ने गम्भीरता से लेते हुए राधाकुण्ड से मुखराई जाने वाले मार्ग का नवीनी करण मई जून तक कराये जाने के निर्देश दिये जिलाधिकारी को दिये और विधवा पैंशन, विकलांग पैशन, वृद्धावस्था पैशन, सस्ते गल्ले, पानी, आरसीसी, नाली निमार्ण, शिक्षा आदि कार्यो पर ग्रामीणों ने सन्तुष्टि जताई। तो वही बिजली की समस्या को लेकर विजली विभाग के एक्चिअन को जल्द से जल्द नये तार लगाये जाने के निर्देश दिये। श्री अटोरिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा राधारानी की ननिहाल मुखराई से काफी पुराना लगाव है। मैं अधिकारी नही बना तब से मुखराई में आवागमन रहा है। मुखराई के विकास के लिये शासन को अवगत कराया जायेगा और हर सम्भव विकास के लिये मेरा तत्पर सहयोग मुखराई के लिये रहेगा। उन्होंने जिलाधिकारी की तारीफ करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार बृज के विकास के लिये काफी प्रयत्नशील है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे जिलाधिकारी को अवगत करा सकते है। वही सपा नेता मुकेश सिकरवार ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए सरकार रीति नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि समाजवादी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों पर कहर बन कर टूटी बर्षा आॅलावृष्टि से जहाॅ किसान की फसल बर्बादी की सूचना जैसे ही तीन अप्रेल को मथुरा के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को भेजी और जितनी राशि की माॅग की गई उतनी ही राशि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों को राहत राशि के रूप में उपलब्ध कराई। वही मुखराई में किसानों को वितरण की गई सहायता राशि की जानकारी देते हुए बताया कि मुखराई में एक एकड वाले किसानों अवतक 70 लाख रूप्ये सहायता राशि के रूप बाॅटी जा चुकी। इस मौके पर प्रमुख सचिव का स्वागत करने के लिये ग्रामीणों को सैलाब उमड पडा और प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वांमसी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 धीरेन्द्र सिंह सचान ,जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ऐ0के0वाजपेयी सहित विभागीय अधिकारी आदि के अलावा ग्राम प्रधान मानपाल चैधरी, चैहल सिंह, बिजेन्द्र शर्मा, त्रिलोकी, श्याम सुन्दर मास्टर, देवीराम, डा0 भीकम सिंह अटोरिया, माधव पहलवान, भगवत स्वरूप, मुकेश, हरीओम दुवे, रामदत्त मिश्रा, छगन लाल, बिनोद, चरण दास, बृजेश मिश्रा, दीपक, राजेश, अजय जोशी, सतेन्द्र कुमार, प्रदीप मास्टर, ममता मैडम, बालकिशन सींचपाल आदि उपस्थित थे। 

Read More

गोवर्धन। परासौली स्थित सूर कुटी पर सूरदास जी के जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सायं ब्रज साहित्य परिषद की ओर से बधाई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्थानिय कवि एवं मथुरा के श्याम सुन्दर गोस्वामी, केसी गौड ने काव्यांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम में वृन्दावन के कवि अशोक कुमार अज्ञ ने सूर महिमा अर्पित की जाके आंगन हरी खेलत हो, श्याम सुन्दर अकिंचन ने सूरा सौधान पायके, मनवीर मधुर ने सूर सूर है, आगरा की कवियत्री चेतना शर्मा ने बहुत मजबूत था उस वक्त के अनुराग का धागा, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने रोटियाॅ आती हैं अपनी महनत से, हाथरस की रूबिया खान ने मेरे बतन को इस तरह बदनाम न करो, टूण्डला के हास्य कवि लटूरी लटठ माननीय मनमोहन का मन चुपके चुपके रोता है, देवकी नन्दन कुम्हेरिया ने सवरस मुरसानी व पदम अलवेला  की हास्य कविताओं से दर्शकों हो हसा हसा कर लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में सूरदास सम्मान आगरा के राजेन्द्र मोहन ़ित्रपाठी को प्रदान किया गया।कार्यक्रम में द्वाराचार्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने सूर पदोंकी गहन व्याख्या करतेे हुए कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि देवकी नन्दन कुम्हेरिया ने की। व संचालन हरीबाबू ओम ने किया। इस मौके पर गोपाल गोप, जितेन्द्र विमल व अनेकों कवियों ने सूरदास जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनेकों कविताएं प्रस्तुत की।

Read More

देवसैरस में किसानों को चैक वितरित करते हुए गोवर्धन। ओलावृष्टि के कारण किसानों के हुए नुुकसान की भरपाई के लिए गोवर्धन के गांव देवसैरस में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 37 लाख रूपये के चैक वितरित किये गये। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष गिरधार गोपाल शर्मा, युवजन सभा समाज वादी पार्टी रामकिशन शर्मा प्रधान, वृजभूषण अवस्थी लेखपाल, साधू सिंह कानूनगो, आरडी शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रमीण थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर समीक्षा करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं अधिकारीगण मथुरा। लोक निर्माण विभाग एवं आबकारी विभाग उ0प्र0 शासन के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया की अध्यक्षता में आज कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास कार्यों तथा राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने सर्वप्रथम पिछली बार हुई बैठक में दिये गये निर्देशों तथा निर्धारित किये गये विकास कार्याे की समीक्षा की, तत्तपश्चात जनपद में विभिन्न विभागों तथा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा शुरू की, जिसमें कोसी नन्दगॅाव बरसाना, मथुरा सौंख मार्ग का चैडीकरण, कोसीकलॅा से कांमा (राजस्थान वार्डर), गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग का चैडीकरण कार्य, छाता गोवर्धन, फरह गोवर्धन, मथुरा सादाबाद, मांट, जाबरा राया शादाबाद मार्ग, बाजना मानागढी, बल्देव जुनसठी, बाजना अहमदपुर के सडक निर्माण एवं मरम्मत एवं सम्पर्क मार्ग शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होने विभिन्न राजकीय कन्या इन्टर काॅलेज, राजकीय इन्टर काॅलेज परखम अडींग, माडल स्कूल सोनई, सिहाना, पाडल, नगरियां, कामर आदि का निर्माण कार्य,  कब्रस्तानों की बाउन्ड्री वाल आदि कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश के साथ माॅर्डन स्कूल कामर,जैंत,नन्दगाॅव, माॅट, चैमुहाॅं, कराहरी, थाना हाईवे में किये जा रहे निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय महिला एवं पुरूष के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र वृन्दावन, एनएचआरएम के अन्तर्गत कराये जा रहे निमार्ण कार्य, जीआईसी लोहवन तथा अडींग, वृन्दावन में केशीघाट पर पहुचमार्ग के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य समय सीमा के अन्र्तगत शीघ्र पूर्ण करें। इसी प्रकार कृष्ण जन्मभूमि पर बनाये जा रहे पुल निर्माण का कार्य के साथ साथ अन्य स्थानो पर बनाये जा रहे सेतु या पुलों के निर्माण की भी जनकारी ली तथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सूडा डूडा परियोजन के कार्यो के लिए धनराशि के साथ शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया है। उन्होने यमुना पर बनने वाले पुल के लिए पहुचमार्ग निर्धारित किये बिना निर्माण कार्य पर भारी असन्तोष जाहिर किया। उन्होने समाजवादी पेंशन वितरण योजना वृद्धा, विधवा, विकलांग, छात्रवृत्ति, मिड डे मील वितरण लोहिया ग्रामीण आवास निर्माण कार्य कौशल विकास मिशन योजना, स्वच्छ पेयजल, हैण्डपम्प रिवोर, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की। वर्ष 2013-14 के ग्रामों का सन्तृप्ती करण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विद्युतीकरण केशीड्रेन, तालाब, जीणोंद्वार, आॅगनवाडी केन्द्रों की स्थापना, प्राथमिक विद्यालय निर्माण कार्य, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था मनरेगा, निशुल्क बोंरिग, आवसहीन आवास योजना की भी विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों के निर्देश दिये है सभी योजना के कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें। उन्होने 25 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी कार्य मानक के अनुसार समय सीमा के अंदर ही पूर्ण किये। उन्होंने कृषि अधिकारियों को भी निर्देश दिये है कि किसानो को बीज तथा यूरिया सहित अन्य सभी उपकरण आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समय से किसानो तक पहुचाने पर विशेष जोर दिया ताकि किसानो को इस संकट की घडी में किसी समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसानो के खेतो की मृदा परीक्षण भी समय समय पर कराकर किसानो का मार्ग निर्देशन करते रहे ताकि अच्छी फसल किसान को मिल सके। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को पशुओ का टीकाकरण करने के साथ साथ सिंचाई तथा नहर विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि पशुओं को पीने हेतु पोखर तथा तालाब भरवाना भी सुनिश्चित करे। उन्होंने नहरो की सिल्ट सफाई कराकर अंतिम टेल तक पानी पहुचाने के साथ साथ हैण्डपम्पों की स्थापना तथा उनके रिबोर के कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया ताकि गरमी के मौसम में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पूर्ण की जा सके। स्वच्छ शौचालय तथा आवासहिनों को आवा कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के साथ साथ स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाडी केन्द्र, थानो में बैरिक तथा तहसीलो में आवसीय भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के साथ साथ माननीय कांशीराम आवासीय योजना के कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्माण कार्यो पर सीधी तथा सतर्क निगांह रखे ताकि निर्माण कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें तथा विकास कार्यो सहित अन्य सभी कार्यो का भी भौतिक सत्यापन भी समय समय पर किया जाता रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मंुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी, अपरजिलाधिकारी वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सहित कार्यदायी संस्थाओ के प्रबंधको सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए एके बाजपेई ने किया। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किसानों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने हेतु नागरिक सुरक्षा कार्यालय मथुरा में पूर्व से कार्यरत कन्ट्रोल रूम को अब 24 घंटे कार्यरत रहने के निर्देश दिये है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान ने अवगत कराया है कि जनपद में आये भीषण चक्रवात, ओलावृष्टि एवं भूकम्प को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावित किसानों तथा जन सामान्य की समस्याओं एवं प्राप्त होने वाली शिकायतोें का उच्चाधिकारियों द्वारा शीघ्र निस्तारण करने के उदद्ेश्य से नागरिक सुरक्षा कार्यालय मथुरा में कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नम्बर 0565- 2470218 है। यह कन्ट्रोलरूम प्रातः 6.00 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तक तथा अपररान्ह 2.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक संचालित है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अब इस कन्ट्रोलरूम में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे से तृतीय शिफ्ट में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। आर0बी0 सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड मथुरा मो0नं0 9410444994, अमित अग्रवाल वरिष्ठ लिपिक लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड मथुरा, गोबिन्द सिंह चपरासी लोक निर्माण विभाग मथुरा।

Read More

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एपी 07 3650 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गाॅव नवीपुर के पास आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक चालक रामविलास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछें बैठे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के साले दिनेश कुमार यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी फरीदाबाद ने अज्ञात ट्रक चालक के वियद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

Read More

मथुरा। पडोसी देश नेपाल व भारत में के उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रान्तों में आये भुकम्प से मची तवाही के मध्य पुनः नेपाल में आये भुकम्प से भारत सरकार भी पुरी तरह सर्तक हो गई हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को दो दिन के लिए बन्द कर दिया गया हैं। इसी के चलते जनपद मथुरा में भी 27 व 28 को सभी माध्यम के स्कूलों को बन्द करने के निर्देशा शासन से मिलें हैं। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षण मथुरा अरूण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मिलें निर्देशों के आधाार पर जनपद में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों को बन्द करने के आरदेश सभी विद्यालयों प्रबन्धकों व प्रधानाचार्यो को दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवेहलना करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना सुरीर के ग्राम लारिया गाॅव में चलती वैगन आर कार में अचानक आग लग गई। जिसें देख वैगन आर कार में सवार सवारियों में हड़कम्प मच गया। सवारियों ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन गाड़ी जब तक रूकी तब तक पुरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार में सवार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।   मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना खैर का एक परिवार मथुरा श्रीकृष्ण महोत्सव देखनें के लिए अपनी वैगन आर कार से वृन्दावन के लिए आ रहा था कि थाना सुरीर के ग्राम लोरिया के पास अचानक चलती वैगन आर कार में आग लग गई। चलती कार में अचानक आग लगती देख कार में सवार लोगों में हडकम्प मच गया। वैगनार कार चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार की गति धीमी कर दी जिससें कार में बैठे लोग चलती कार से कूद गये जिससें कार सवार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया वहीं वैगनार कार पुरी तरह जलकर खाक हो गई।

Read More

-सांसद हेमा मालिनी का प्रतीकात्मक पूतला फूकते कांग्रेसीमथुरा। बेमौसम बारिश ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से उपजी भीषण आपदा के कारण जहाॅ देश भर के किसान के साथ जनपद भर का किसान आत्म हत्या तक करने को मजबूर है। वही मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी या केंन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को अभी तक कोई भी राहत सहायता प्रदान नहीं की गयी। लेकिन भाजपा सांसद को सिर्फ अपना डांस के शौक को पूरा करना है। ये कहना है कागे्रंस कार्यकताआंे का। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक जत्थें ने आज यहंा वृन्दावन में आयोजित हो रहे सांसद द्वारा कराये जा रहे श्री कृष्ण महोत्सव के विरोध मे सांसद का प्रतीकात्मक पुतला फुक कर विरोध प्रर्दशन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चाहे किसान आत्महत्या करे या उनकी फसल बर्बाद हो किसानो की हमर्दद होने का दावा करने वाली मथुरा सांसद हेमा मालिनी द्वारा करोड़ रुपये खर्च करके वृन्दावन में मथुरा महोत्सव कराना क्या उचित है। कागे्रंसियों ने आज महोत्सव का विरोध करते हुए होली गेट के चोराहे पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी का पुतला फूक कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवक कागे्रंस अध्यक्ष विक्रम, वरिष्ठ नेता जिलानी कादरी, युनूस गाजी, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चैधरी, नगर अध्यक्ष श्रीमती नीलम कुलश्रेष्ठ, नूर बानों, मनोज गौड़, गायत्री देवी आदि बड़ी तादात में काग्रेसी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। उ0प्र0 राज्यपाल राम नाइक द्वारा आज हनुमान प्रसाद धानुका बालिका विद्या मंदिर रमणरेती वृन्दावन के परिसर में बनाये गये नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। श्री नाइक ने यहां अपने सम्बोधन में शिक्षा का स्तर ऊचा उठाने के साथ साथ छात्रओं को शिक्षित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि एक बालिका शिक्षित होती है तो समाज के साथ साथ पूरा परिवार भी शिक्षित हो जाता है इसलिए इस विद्यालय व्दारा बालिकाओं की शिक्षा के लिए जो भी प्रबंध संस्थापक या प्रबंधकों किये गये है वे सराहनीय है तथा वे धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं अगर शिक्षित होगी तो हमारा देश भी विकसित होगा आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है, वाईक से लेकर हवाई जहाज चलाने तक वे अपनी पूरी भागीदारी पूरी दुनिया में निभा रही है।  उन्होनंे हनुमान प्रसाद धानुका बालिका विद्यामंदिर रमनरेती वृन्दावन द्वारा बालिकाओं की उच्च एवं तकनीकी  शिक्षा के लिये विद्यालय में स्थापित कीे गयी प्रयोगशालाओं की भी प्रशंसा करते हुए उनके और अधिक सशक्तीकरण पर भी जोर दिया । उन्होंने अपने सम्बोधन में विद्यालय के संस्थापक तथा प्रबन्धकों की भरपूर तारीफ करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिये उनके स्तर से भी प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों छात्राओं की खुशहाली के लिये चार सूत्रों का मंत्र देते हुए कहा कि पहला सूत्र चेहरे पर मुस्कराहट, दूसरा सूत्र किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करना, तीसरा सूत्र अहंकार न करना, चैथा सूत्र मन में हमेशा अच्छे विचारों को रखना और दूसरों के बारे में अच्छा सोचना-यह चारों सूत्र जिस विद्यार्थी में होगे वह हमेशा लगातार तरक्की के रास्ते पर बढ़ता चला जायेगा।विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये पंच्च तत्व कार्यक्रम को देखकर उन्होंने कहा कि आज मुझे परम आनन्द की अनुभूति प्राप्त हुई है और इस प्रस्तुति के लिये सभी बालिकायें बधाॅई की पत्र है। कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने इस संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये योगदान का भी जिक्र्र करते हुए उन्हें बधाॅई दी। इस अवसर पर संत विजय कौशल महाराज, विद्या भारती के संगठन मंत्री प्रकाश, श्रीमती राजकुमारी धानुका विद्यालय की संरक्षिका, श्याम सुन्दर धानुका, पी0एल0 यादव सहित गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न आश्रमों के संतगण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा पारूल अग्रवाल, शिवांगी, क्रषिवांगी आदि ने किया।

Read More