मथुरा

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक नाटकों को सभी ने सराहा मथुरा। जनपद की प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्थान अमर नाथ विद्याश्रम में विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमरनाथ विद्याश्रम के बच्चों ने प्रेरक नाट्य रूपान्तरण प्रस्तुतियों के द्वारा सभी को शपथ दिलायी कि वे हर संभव कोशिश करेंगे कि वे अपनी धरती माता को बचाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे तथा पृथ्वी को हरा भरा बनायेंगे। विद्यार्थियों ने अपने नाटकों में पर्यावरण, जल, वायु प्रदूषण जैसे गम्भीर विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। अमर नाथ विद्याश्रम के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने अपने संदेश में सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की शुभकामनायें देतेे हुये कहा कि पर्यावरण सम्बन्धी सभी समस्यायें विश्व स्तर तक पहुंच चुकी हैं। विकास की प्रक्रिया प्राकृतिक सम्पदा को आघात पहुंचा रही है। इसका सीधा सम्बन्ध प्राकृतिक सम्पदा के प्रति मानव की शोषण प्रवृत्ति से है जो निरन्तर बढ़ती जा रही है। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि अब भी समय है यदि हम इस पृथ्वी को बचाना चाहते हैं तो हमें सचेत होना ही पड़ेगा। उन्होंने प्रस्तुति देने वाले बच्चों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी अनुराग वाजपेयी ने भी बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की शुभकामनायें दीं। विद्यार्थियांे ने अपने प्रभावशाली एवं संदेशप्रद लघु नाटिकाओं में कब्बाली गीत पर अभिनय किया। विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका कचरा प्रबन्धन के माध्यम से सभी को गन्दगी फैलाने से मना किया। कार्यक्रम में विद्यालय के ईशा वर्मा, समीर प्रजापति, आयुशी सिंह, हर्ष, भरत, प्रांजल, मोनिस्का सिंह, दिगम्बर, निशांत, प्रशांत, लक्षिता, अंजलि, साक्षी सहित सैकड़ों बच्चों ने लघु नाटिकाओं में अपने सशक्त अभिनय की अमिट छाप छोड़ी । छात्र हार्दिक कालरा ने पृथ्वी दिवस के सम्बन्ध में एक वार्ता प्रस्तुत करते हुये बताया कि हमें प्रतिदन पृथ्वी दिवस मनाना चाहिये। शिशु विभाग में भी वाणी, यशस्वा प्रिया, प्रियंका, शिवम सिरोही, सलोनी, सुहानी, सृष्टि, वंशिका, अमन, स्वास्तिका आदि छोटे बच्चों ने पृथ्वी, जल, वृक्ष तथा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम में सामाजिक विषय विभाग की शिक्षिका योजना गोस्वामी, रिचा अग्रवाल, मोनिका वर्मा सहित सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सपफल संचालन पवन भारद्वाज ने किया।

Read More

प्रमुख सचिव अटोरिया के दौरे को लेकर प्रशासन जुटा व्यवस्थाऐं सुधारने में  आनन फानन में में शुरू कराया सड़क निर्माण कार्य गोवर्धन। लोहिया ग्राम मुखराई का जायजा लेने आ रहे शासन के दूत की भनक लगते ही जिला प्रशासन में भगदड मच गई है। सन 2014-15 में चयनित लोहिया गाॅव मुखराई में कराये गये विकास कार्यो की हकीकत जानने के लिये उ0प्र0 शासन से दूत के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव किशन अटोरिया मथुरा आ रहे है। प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर प्रशासन भारी स्तर पर तैयारियों में घूम रहा है। लोहिया ग्राम मुखराई में अधूरे पडे़ विकास कार्यो को पूर्ण कराने में जुट गया है। जिला प्रशासन को प्रमुख सचिव के लोहिया गाॅव दौरे की भनक लगते ही भारी हलचल पैदा हुई और अधिकारियों की गाडियों का काफिला मुखराई गाॅव की तरफ दौड़ता दिखाई पडने लगा। विभागीय अधिकारियों के काफिले के साथ मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वाम्सी ने लोहिया गाॅव मुखराई का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से गाॅव में बनी नालियों की साफ सफाई एवं नालियों पर हो रहे अवैध कब्जे होने की जानकारी दी। विकास खण्ड मथुरा के लोहिया गाॅव मुखराई को राज्य सरकार ने करीव दस वर्ष पूर्व पर्यटन गाॅव का दर्जा दिया था और अब गाॅव मुखराई को राज्य की मौजूदा सरकार ने लोहिया गाॅव का दर्जा दिया है। जहाॅ गत माह पूर्व मथुरा जिले के एडीएम प्रशासन व मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मुखराई में बैठक भी की। बैठक में ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को राधाकुण्ड से  मुखराई आने बाली सडक एवं अडीग से मुखराई जाने बाली सडक के निमार्ण कार्य कराये जाने एवं पोखर कुण्ड की खुदाई, शमसान घाट की बाउन्ड्री और गाॅव में जर्जर पडे बिजली के तार बदलवाये जाने की मांग अधिकारियों से की थी। वही गत माह पूर्व गाॅव मेें अधिकारियों द्वारा आरसीसी और गलियों में नाली निर्माण कराया गया है। जवकि बिजली के तार सडक बडी नाली कुण्ड पोखर आदि की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। सन 14-15 में लोहिया गाॅव दर्जा प्राप्त गाॅव मुखराई करोडों रूपये खर्च किये जाने के बाद भी अपनी दुर्दशा पर आॅशू बहा रहा है। मुखराई गाॅव में बने पौराणिक मुखर कुण्ड में दूशित पानी होने के कारण देश बिदेश से मुखराई आने वाले पर्यटक कुण्ड में आचमन लेने से कतरा रहे है। वही लोहिया गाॅव मुखराई में गत माह पूर्व कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिये इसी सप्ताह शासन के दूत किशन सिंह अटोरिया दौरे को लेकर जहाॅ जिला प्रशासन में भगदड़ मची हुई है। उतने ही उत्तेजित ग्रामीण दिखाई दे रहे है कि जल्द सचिव सहाव गाॅव आये और जल्द ही जिला प्रशासन की पोल खोलकर रखी जाये। लेकिन जिला प्रशासन ग्रामीणों को शासन सचिव से शिकायत का कोई किसी तरह का मौका नही देगा। क्यों कि प्रशासन ने ग्रामीणों को बहलाने के लिये राधाकुण्ड मुखराई सड़क मार्ग पर आनन फानन लेपन पेवर कार्य शुरू करा दिया हैं। और गाॅव में फेला पडा गन्दगी के साम्राज्य को हटाने के लिये दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों से सफाई कार्य कराया जा रहा है।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के कस्वा गोकुल में हथियार बन्द अज्ञात बदमाशों ने क्षेत्र के रतन चैक के पास एक अश्राम में धावा वोल कर आश्रम के चैकीदार की हत्या कर आश्रम में रखी लाखों रूपयें कीमत का सामान व नगदी लूट कर ले गये। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन व थाना प्रभारी जमुनापार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर चैकीदार के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस घटना की जाॅच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्वा गोकुल में रतन चैक के पास एक आश्रम में आधा दर्जन हथियार बन्द बदमाशों ने धावा वोल दिया। आश्रम के चैकीदार द्वारा बदमाशों को टोकनें पर बदमाशों ने चैकीदार की गोली मारकर हत्या कर और उसके उपरान्त आश्रम में रखें लाखों रूपयें कीमत का सामान व नगदी को लूट कर ले गये। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर आस पास के लोगों का जमघट लग गया। सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी महावन व थाना प्रभारी जमुनापार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतक चैकीदार के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस घटना की जाॅच में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना शेरगढ़ में न्यायालय के आदेश से बलात्कार से पीडि़त महिला ने दो नामजदों के विरूद्व दुराचार करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती देविका (काल्पनिक नाम) निवासी बड़ा थाना शेरगढ़ ने न्यायालय के आदेश से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के ही रमेश पुत्र ध्यानी व उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ घर में घुसकर वारी वारी से दुराचार किया तथा जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं। वहीं पुलिस घटना को सदिग्ध मान रही हैं।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक करते एडीएम प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं उपस्थित व्यापारीगण मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति अथवा औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी व्यापारियों को उन्होंने ध्यान पूर्वक सुना उनकी परेशानियों पर बिन्दुवार जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उद्योग से जुड़े सभी मामले शीघ्रता तथा संवेदना के साथ निस्तारित किये जायेगे। उद्योगों हेतु उपलब्ध कराये गये भूखण्डों पर उद्यमियों को कब्जा दिलाने तथा उन भूखण्डों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये बैठे अराजक तत्वों को हटाये जाने के निर्देश दिये गये है। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा पर भी वे गम्भीर दिखायी दिये उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उनकी सुरक्षा के लिये पुलिस गश्त बढ़ायी जायें। औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायें ताकि उद्योग पूरी गति से चलें तथा रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था भी उपलब्ध हो सके। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, एकल मेज व्यवस्था एवं निवेश मित्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों को प्रेषित स्वीकृत प्रकरणों, विद्युत कनेक्शनों, प्रदूषण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण पत्रों, अग्निशमन तथा अन्य समस्याओं पर भी मन्थन किया गया। इस अवसर पर उद्योग, पुलिस, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारी तथा व्यापरी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित मोर्चा की एक बैठक झींगरपुरा स्थित हनुमान मन्दिर पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष डा0 मुकेश आर्य बन्धु ने कहा कि 55 साल से  भारत पर राज्य करने वाली पार्टी को किसानों को ख्याल तक नहीं आया। लेकिन आज जब केन्द्र सरकार भूमि अधिग्रहण विल लाकर किसानों के हक में कार्य कर रही हैं। लेकिन विरोधी दल किसानों के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री आजम खाॅ रामपुर में बाल्मीकियों को मुस्लिम धर्म ग्रहण कराकर अनूसूचित जाति के लोगों में फूट डलवाना चाहते हें। जिससें भारत कमजोर होगा। भाजपा नेता गोबिन्द बंसल ने समरसता पर जोर देते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ानें की अपील की। बैठक में मास्टर सियानन्द, सन्तोष कुमार, राम नारायण पाल, गुलाव सिंह, मक्खन लाल, रोहित मीणा, दीपक मीणा, संजय कुमार, मानु, रामचन्द्र मीणा, शंकर लाल गान्धी आदि मौजुद थे।

Read More

मथुरा। कृषक भारतीय आपरेटिव लि0 के तत्वाधान में जनपद के ग्राम नगला अमरा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रबन्धक गजेन्द्र कुमार ने भूमि परीक्षण के विषय में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा खाली खेतों से परीक्षण हेतु मृदा नमूने ग्रहण कर कृषकों को उपलब्ध कराने को कहा। जिससें इनकी निःशुल्क जाॅच की जा सकें। उन्होंने बताया कि मृदा में जीवान्स पदार्थ की काफी कमी है इसें किसान भाई गोवर की खाद्य, हरी खाद, आदि प्रयोग कर दूर कर सकते हैं। गोष्ठी में अरूण कुमार, कुवर सिंह, रामजी लाल, दीवान सिंह, मुकेश सैनी, हाकिम सिंह, नत्थी सिंह, भगवान सिंह, चन्दन सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर क्षेत्र के महौली रोड स्थित गूजर मार्कट में आधा दर्जन बदमाशों ने धावा वोल दिया और मार्केट में खड़ी बुलेरो गाड़ी को ले जाने लगें गाडी के चालक ने जब बदमाशों को टोका तो बदमाश चालक को गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गये और छटीकरा के पास राजमार्ग पर ही चलती गाड़ी से ढकेल कर भाग गये। घटना से पीडि़त गाड़ी स्वामी ने कृष्णा नगर चैकी पहुंच कर बुलेरों लूट की तहरीर दी हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महौली रोड पर गुर्जर मार्केट में आधा दर्जन बदमाशों ने धावा वोल दिया और मार्केट में खड़ी बुलेरों गाड़ी को ले जाने लगें। खटपट की आवाज होने पर चालक द्वारा टोकनें पर बदमाशों ने असलाह के वल पर चालक को गाड़ी में डाल लिया तथा वृन्दावन क्षेत्र के छटाकरा मार्ग पर चलती गाड़ी से ढकेल करा भाग गये। घटना की जानकारी होते ही गाड़ी स्वामी महावीर प्रसाद कृष्णा नगर चैकी पहुंच गये और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामलें को सदिग्ध मानतें हुए घटना की तहरीर लेने के बाद चालक को हिरासत में लेकरा पुछताछ शुरू कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

मुहिम को सफल बनाने में दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन मथुरा। काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 के तहत श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित दिव्य शंखनाद महाआरती में बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह, डाॅ0 चन्द्र किशोर पाठक, संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने मां यमुना की आरती कर मां यमुना का आचमन और पान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यमुना भक्तों द्वारा यमुना को शुद्व कराने का जो बीडा उठाया गया है इसके पूर्ण होने से यहां आने वाले श्रद्वालुओं की भावनाएं जो गंदगी को देखकर आहत होती थी, अब नहीं होंगी। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा किया जा रहा यह पावन कार्य आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन द्वारा बिना किसी आर्थिक सहयोग के द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत ही पुनीत है। उन्होंने अपील की है कि यमुना जी को शुद्व व पवित्र करने लिए सभी धर्मो व राजनीतिज्ञ लोगों को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए और संकल्प लेना चाहिये कि वे मां यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। विशिष्ट अतिथि कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि मिशन के माध्यम से उन्हें आज मां यमुना की आरती करने का यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। अध्यक्षता कर रहे ब्राहमण समाज के अग्रणी डाॅ0 चन्द्रकिशोर पाठक ने कहा कि ब्रज की शान गिर्राज जी और मां यमुना ही है। पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि ऐसी ही महाआरतियों का आयोजन समय समय पर यमुना के विभिन्न घाटों पर किया जाता रहेगा जिससे यमुना भक्त जागरूक हो सके व इस कार्य में सहयोग कर सके। मुकेश ठाकुर ने कहा कि अब तक कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत धीरे धीरे रंग लाने लगी है। इस दौरान मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, प्रेम चैधरी, सावित्री देवी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, राधा, मधु, केशवदेव चतुर्वेदी, त्रिलोक चंद, बलराम, आशीष हनुमान वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, राकेश शर्मा, मदन मोहन राजपूत, विष्णु पंडित भूरा, अशोक गोस्वामी, रतन सिंह, मुकेश ठाकुर, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, लपूटी पंडित, नीरज शर्मा, लालू देशमां, गिरीश शर्मा, पवन, भोला पंडित, देवेन्द्र, दीपक, राजू, पन्नू जैन, गोविंदा, गोवधर््न से लक्ष्मण मुखिया, गोकुल से दिनेश सरदार, पवन सरदार, अजय मुखिया, दंगल गुरू, अजय आदि उपस्थित रहे।

Read More

 सौंख के गांव श्यौबा में बूथ लगाकर दवा पिलाते शिक्षामित्र संघ गोवर्धन के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी व अन्य सौंख समाचार। कस्बा के निकटवर्ती गांव नगला श्यौबा में रविवार को पल्स पोलियों अभियान के तहत शिविर लगा कर नौनिहालों को दवा पिलायी गयी और पोलियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।  प्राथमिक विद्यालय नगला श्यौबा के समीप शिक्षक, शिक्षामित्र व आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा बूथ लगाया गया। गांव के लोगों को इस बारे में जागरूक किया गया और करीब 60 बच्चों को इस बूथ पर दवा पिलायी गयी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुमन गौतम, शिक्षामित्र संघ गोवर्धन के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी, विकास यादव, एनपीआरसी भगवान सिंह, सुनीता, सरोज कुमारी, सुमित मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Read More