मथुरा

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउडेशन मथुरा ने समाज के प्रेरणा श्रोत रहे महात्मा ज्योतिराव फूलें की 188वींे जयन्ती मनाते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक भारतीय शिक्षा पर आधारित ज्योतिराॅव का योगदान नामक विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुकेश कुमार राही ने की तथा संचालन जितेन्द्र सिंह ने किया। गोष्ठी में सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिराॅव फूलें के चित्र पर मुख्य अतिथि राजकुमार पप्पा भरतपुर वालें, ने उन्हें पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा भारतीय शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला। पराधीन भारत में जब अछूतों व नारी जाति को समातन परम्परा के अनुसार ज्ञानर्जन का अधिकार नहीं था। तब उन्होंने अपनी 9 वर्षीय पत्नी को स्कूल पढ़नें भेंजकर रूढिवादी परम्पराओं का विरोध किया। 848 में पहलें स्वदेशी विद्यालय की नींव रखी। गोष्ठी में अध्यक्ष लुकेश राही ने कहा कि महात्मा ज्योतिराॅव फूलें ने अपनी पत्नी के नेतृत्व में करीब 20 विद्यालय बनाकर उन्हें श्रीमती सावित्री बाई फूलें को भारत की पहली शिक्षिका बनाकर गौरव स्थापित किया एवं भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा को बनाकर नारी जाति के साथ भारत की 80 प्रतिशत आवादी को ज्ञान मार्ग से जोड़ा। भरतीय समाज आज हमेशा महात्मा ज्योतिराॅव फूलें का कृतज्ञ रहेगा और शिक्षार्जन कर उनके सपनों का मजबूत भारत बनाकर रहेगा। गोष्ठी में राजकुमार पप्पा जी, लुकेश कुमार राही, जितेन्द्र सिंह, दिनेश मिस्त्री, ठा0 त्रिलोकी नाथ, होरीलाल, थानसिंह, हेमराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, किशन लाल, अंकित सागर, छोटेलाल प्रधान, विकास, ब्रजलाल कामरेड बहादूर सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद में पूर्व में हुई ओलावृष्टि व वर्षात से पहलें ही किसानों की फसल पुरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। जिसके लिए विभिन्न किसान संगठनों व राजनीतिक दलों ने किसानों को मुआवजें दिये जाने की माॅग को गंभीर से लेते हुए शासन ने किसानों को मुआवजा बांटना शुरू कर दिया हैं। लेंकिन आज एक फिर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मूसला धार बारिस ने किसानों की बची कुची फसल भी पुरी तरह बर्बाद हो गई। जिससें देख किसान के हौसलें पस्त हो गये। अब किसानों ने जिला प्रशासन से एक फिर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा राशि बढ़ायें जाने की माॅग की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की पूर्व सूचना के समय आज जनपद में एक बार फिर बेमौसम मूसलाधार बारिश से किसानों खेतों में कटी पड़ी बची कुची फसल भी अब पुरी तरह बर्बाद हो गई। फसल को बर्बाद होते देख किसानों खेत में पछाड़ खाकर गिर पडैं। वहीं कई किसान मौत के गाल में समा गये। जनपद में पुनः हुई बर्षा से चार किसानों की मौते होने की खबर हैं। लेकिन उनका विस्तृत व्यौरा प्राप्त नहीं हो सका हैं। वहीं प्रशासन अब तक सदमें से मरने वालें किसानों की मौत का आंकलन करने में जुटा हुआ हैं।

Read More

गोवर्धन के गांवों में किसानों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा एवं अन्य किसानो के मुआवजे में 75 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार की कोई पात्र मुआवजे से वंचित न रहे, मृतको को भी मिले मुआवजा- श्रीकांत शर्मा मथुरा। भारतीय जनता पार्टी किसानो को हरसम्भव मदद दिलाने के लिए गाव गांव सक्रिय है भजपा के सभी नेता व् कार्यकर्ता गावो में किसानो के संपर्क में रहकर मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे है आज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अध्यक्ष डी0पी0 गोयल के साथ गोवाधर््न विधान सभा के नीमगांव, कुंजेरा, पलसो, मलसराय आदि गावो का सघन दौरा किया व् पीडि़त किसानो से मिले उन्हें विश्वास व् भरोसा दिलाया की केंद्र की सरकार पूरी तरह से किसानो के साथ है किसानो के हित मे प्रत्येक आवश्यक कदम उठाया जायेगा इस अवसर पर किसानो के वीच उन्होंने कहा कि आज केंद्र में किसानो गरीबो के हित की सरकार आसीन है प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्री व् भाजपा पदाधिकारी किसानो व् गरीबो के परिवार का प्रतिनिधित्व करते है सभी किसानो की मुश्किलो से वाकिफ है और किसानो के इस संकट में पूर्ण रूप से किसानो के साथ खड़े है भाजपा प्रत्येक पल किसानो के हित में काम कर रही है व् पर्याप्त धनराशि निर्गत कर रही है मुआवजा राशि में 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार का है और मोदी जी ने मुआवजा मानक 50 प्रतिशत से घटा कर पूर्व में 33 प्रतिशत कर के मुआवजा डेढ गुना कर दिया है और शीघ्र ही बीमा कम्पनियो को भी केंद्र सरकार निर्देश जारी करके पीडि़त किसानो व् मृत किसानो को फसल बीमा योजना का लाभ देने को कहेगी व् किसान फसली ऋण की ब्याज घटवाने या माफ कराने का भी गम्भीर प्रयास किया जायेगा। श्रीकांत शर्मा ने किसानो का आह्वान किया की आप किसी के बहकावे में ना आये कांगेस सहित जो दल सपा बसपा लोकदल आदि 60 वर्ष तक किसानो को लूटते रहे आज किसानो के हिमायती बन रहे है जबकि वास्तविकता में भाजपा व् मोदी जी ही किसानो के सच्चे हितैसी है मुआवजा देने में हो रही देरी व् राजनितिक प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश सरकार को सुझाव दिया की बर्बाद किसानो के जख्मो पर राजनीती न करे किसानो को मुआवजे की आवश्यकता है मुआवजा से राहत मिलेगी राजनीतीक आधार पर मुआवजा वितरण व् अनावश्यक प्रक्रियागत देरी उचित नही है मुआवजा शीघ्र वितरण केंद्र सरकार की प्राथमिकता है प्रदेश सरकार को भी मुआवजा वितरण प्राथमिकता रखना चाहिए श्रीकांत शर्मा ने खेतो में जाकर व् किसानो से बातचीत करके हालचाल जाने। इस दौरे में डीपी गोयल ओमप्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा, रामकिशन पाठक, भरत सिंह, श्याम सुन्दर उपाध्याय, मेघश्याम सिंह सीयाराम शर्मा, हरिओम शर्मा सुशिल अग्रवाल, पवन हिंडोल माधव पुलकित, श्याम अग्रवाल, जुगल पटेल, नवनीत, महेंद्र सिंह, परशुराम, भूदेव, दाऊदयाल, हरी सिंह, गोपाल बंगाली, रमन लाल, कमल सिंह, हुकमचंद, रमेश चंद राजपत, विज्जी, सुन्दर, राजू, धर्मेश शर्मा, सीताराम प्रधान आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर चैराहा के पास टैक्टर ट्राली ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक पर पीछें बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटन स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी कृष्णा नगर क्षेत्र के भूतेश्वर तिराह पर बाइक सवार युवक रवि शर्मा अपनी माॅ व भावी को बाइक पर बेठा कर किसी कार्य से वाजार आया हुआ था कि भूतेश्वर तिराहें के पास तेजगति से आ रहर टैªक्टर ट्राली के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार रवि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामा के लिए भेजा हैं। वहीं घायल महिलाओं को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

Read More

आपदा पीडितों की पीडा सुनने पहुंचे पूरन कौशिक ने किया गाॅवों का दौरा भगोसा में गेहूॅ की जली फसल को देख किसान को सांत्पना देते पूरन कौशिक गोवर्धन। विगत रविवार को गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव भगोसा, नीमगाॅव, कुन्जेरा, मलसराय, गाॅठोली, पालई, भवनपुरा आदि गाॅवो का जायजा लेने कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक गांव गांव गये। उन्होंने आपदा पीडित किसानों को ढांढस बंधाया और शासन से सहायता राशि दिलाये जाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस के जिला महामंत्री पूरन कौशिक ने इस मौके पर भगोसा में आगजनी के शिकार हुए किसान जीवन लाल पुत्र रामजीलाल के परिवार को ढाढस बंधाया और शासन प्रशासन से हर सम्भव मदद दिलाये जाने काा आश्वासन दिलाने की बात कहीं। इस मौके पर मोहन प्रधान, मदन प्रधान, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक, दाऊ दयाल शर्मा, श्याम सुन्दर उपाध्याय, सियाराम शर्मा, रमेश चन्द्र आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में अखाड़ा शिवशक्ति एवं भदोरिया ग्रुप आॅफ ऐजूकेशन के सहयोग से 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजें स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम मथुरा में राज्य स्तरीय सव जूनियर बालक बालकों का ट्रायल लिया गया। जिसमें जनपद के पहलवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालक वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल प्रथम तथा संजीव द्वितीय रहें। 46 किलोग्राम भार वर्ग में अश्वनी प्रथम तथा निशान्त द्वितीय रहें। 50 किलोग्राम भार में नन्द किशोर प्रथम तथा मनोज द्वितीय रहें। 54 किलो ग्राम में अजीत प्रथम तथा सचिन द्वितीय रहें। 58 किलोग्राम भार में राजकुमार प्रथम तथा खिल्लों द्वितीर रहें। 63 किलोग्राम में रामेश्वर प्रथम तथा रामध्न द्वितीय रहें। 69 किलोग्राम में सियाराम प्रथम तथा विवेक द्वितीय रहें, 76 में जयसिंह प्रथम तथा माधव द्वितीय, 85 में बन्टी प्रथम हरेन्द्र द्वितीय, 100 में धर्मवीर प्रथम तथा श्याम द्वितीय, बालिका वर्ग में 46 किलोग्राम में नीलम प्रथम रही। 50 किलोग्राम में शालिनी प्रथम रही। 40 में अर्चना चैधरी प्रथम, ट्रायल कुश्ती के आयोजक अशोक पहलवान ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 14 से 16 अप्रैंल तक नन्दनी नगर, गौडा में आयोजित होगी। इस अवसर पर उम्मेद खलीफा, जर्नादन, हरीशंकर, जयसिंह, श्याम, माधव, आदि उपस्थित रहें।

Read More



Mediabharti