बन्दरों के आतंक से मुक्ति को व्यापारियों ने किया बाजार बन्द मौके पर पहुंचें अधिकारियों ने दिया आश्वासन मथुरा। थाना वृन्दावन के गोबिन्द बाग में एक महिला को कपड़ें सुखाने के दौरान छत्त पर आये बन्दरों के झुण्ड ने महिला परा हमला वोल दिया जिससें घबड़ा कर महिला अपने घर की छत्त से नीचें कूद गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बन्द कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचें आला अधिकारियों ने क्षेत्र में बन्दर पकड़वाने का आश्वसन देकर जाम को खुलवाये हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोबिन्द वाग निवासीें धर्मशानाथ शास्त्री की 52 वर्षीय धर्मपत्नी अन्जली देवी प्रतिदिन की भांति छत्त पर कपड़ा सुखाने के लिए गई थी की इसी दौरान एक बन्दरों का झुण्ड आया जिससें अन्जली देवी द्वारा भगाने का प्रयास किया तो बन्दरों के झुण्ड ने महिला पर हमला वोल दिया। बन्दरों के एक तरफा हमलें से अन्जली देवी घबड़ा गई और वह बन्दरों के भय से छत्त से ही कूद गई। जिससें अन्जली देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को स्थानीय लोगों में हड़.कम्प मच गया। स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दोड़ पड़ें। घटना से आक्रोशित लोगों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर बाजार बन्द जाम लगा दिया। जिससें आवगमन में लोगों को दिक्कत होने लगी। जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व पालिका के प्रशासनिक अधिकारियों ने जाम कारियों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया तथा क्षेत्र में शीघ्र ही वन्दरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन के विरूद्व आक्रोश बना हुआ हैं।
Read More




