मथुरा

मथुरा। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस द्वारा होलीगेट चैराहा से विकास बाजार तक पैदल मार्च निकाला व गान्धी प्रतिमा के समक्ष बिल को किसी भी कीमत पर पास नहीं होने देने का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस कार्यालय से संकल्प रैली जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन व शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा के नेतृत्व में निकाली गयी जो विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर पंहुची और वहां जाकर कांग्रेसियों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी है। आपदा से पीडि़त किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को जितना धन आवंटित करना चाहिए था उतना धन आवंटित नहीं किया है। किसान भुखमरी के कगार पर पंहुच चुका है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जायेगा। इसी को लेकर दिल्ली में 19 अप्रैल को एक महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसान विरोधी है। कांग्रेसी केन्द्र सरकार से ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि इस काले कानून को वापिस लिया जाये और पूर्व में कांग्रेस द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण कानून को ही बरकरार रखा जाये। उन्होंने गेंहू के समर्थन मूल्य पहले से अधिक किसानों को देने की मांग की। इस अवसर पर यामिनी रमण आचार्य, बिहारी कांत तिवारी, रणवीर सिंह पांडव, महेन्द्र प्रताप गौतम, वीरेश चतुर्वेदी, पूरन कौशिक, अजय शर्मा एडवोकेट, ब्रजमोहन वाल्मीकि, उमेश शर्मा, विजय चतुर्वेदी, कीर्ति कौशिक, लता चैहान, नीलम कुलश्रेष्ठ, कमलेश चैधरी, ब्रजमोहन वाल्मीकि, भुगग्ल पहलवान, सिम्मी बेगम, कुमार कुमार, लता सिंह चैहान, राजरानी निमेष, दौलतराम गोला, अनीता चावला, देवकीनन्दन गौड़, विनोद शर्मा, शिखा चैधरी, ममता शर्मा, राजू फारूकी, विष्णु राजपूत, सुरेश चतुर्वेदी, प्रवीण ठाकुर, आशुतोष भारद्वाज, पूरन कौशिक, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Read More

किसानों की चैपाल को सम्बोधित करते डीएम राजेश कुमार एवं उपस्थित अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज मथुरा तहसील के ग्राम देवी आट्स तथा सकराया बाॅगर के ग्राम बाबूगढ़ में अधिकारियों के साथ पहुॅचकर ओलावृष्टि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत सहायता राशि के चैकों का वितरण किया। जिलाधिकारी सर्वप्रथम आज ग्राम देवी आट्स में पहुॅचे तथा चैपाल लगाकर 116 किसानों को राहत चैकों का वितरण किया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने सकराया बाॅगर के ग्राम बाबूगढ़ में पहुॅचकर 120 किसानों को राहत चैकों का वितरण किया। उन्होंने किसानों को बताया कि हमने स्वयं ग्रामों में मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है और जो भी फसल क्षतिग्रस्त हुई है उसी को आधार मानकर हमने रिपोर्ट तैयार करके शासन को पे्रषित की है और पूरे जनपद के किसानों की क्षति की भरपायी के लिये शासन को (331 करोड़) तीन सौ इकत्तीस करोड़ रूपये की धनराशि का माॅग पत्र (प्रस्ताव) भेजा गया जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में जो 55 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुई है उसको शीघ्र से शीघ्र जनपद के किसानों को वितरित की जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की परेशानी उन्हें आ रही हो तो वे उनसे व्यक्तिगत रूप से अवगत कराकर अपनी समस्या का निदान करा सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सहायता राहत धनराशि के समुचित वितरण पर सीधी निगाह रखने हेतु एक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है वहॅा भी किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते है। राहत राशि के चैक पाकर किसानों को भी राहत महसूस हुई और उन्होने खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन ओलावृष्टि से प्रभावित तथा हुयी क्षति के साथ साथ उनके दुख दर्द में हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री जी को भी जनपद के किसानों को हुयी क्षति के बारे में व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी ने उन्हें पूरी धनराशि जनपद के किसानों के लिये दिये जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने किसानों से कहा है कि वे इस विपत्ति की घड़ी में अपना धैर्य न खोये तथा ऐसा कोई आत्मघाती कदम न उठाये जिससे कि उनके परिवार को कोई परेशानी न हो। सभी किसानों को सहायता राशि शीघ्र से शीघ्र से दी जायेगी। उन्होने जनपद के राजस्व अधिकारियोंध्कर्मचारियों की भी सराहना की कि इतने सूक्ष्म समय में क्षति का आकंलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी और उसी की बजह से सहायता राशि प्रशासन को इतनी जल्दी उपलब्ध हो सकी है जिसका वितरण आप लोगों को किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, विधायक प्रदीप माथुर, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष गुरदेव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार राजकुमार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

जली हुई फसल को आग बुझाने के बाद देखते ग्रामीण   गोवर्धन। पहले किसान इन्द्र ने लूटा अव आग की लप्टो में आकर जल गया। ये वाकया आज गाॅव पलसौ महरौली रोड के खेतों में देखने को मिला जहाॅ करीब 20 बीघा खेत में खडी फसल में आग लग गई। गाॅव के लोगों ने पहुॅच कर आग पर बमुश्किल कावू पाया वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी।  किसानों की फसल पर कहर बनकर टूटी आग की लपटों ने 20 पन्द्रह बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को राख कर दिया। खेतों में दूर दूर तक काली जमीन नजर आने लगी। किसानों पर कहर बन बरपी इस दर्दनाक घटना पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की गाडि़यां सूचना के बावजूद देरी से पहुंची और मदद नहीं कर सकीं। बेकाबू आग की लपटों पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के सैकड़ों हाथ मदद करने को खड़े हो गये और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फसल की बर्बादी का मंजर देख किसान मौके पर ही गश खाकर गिर पड़े। आग पर काबू पाने के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।  आज गोवर्धन के समीपवर्ती गांव पलसौं एवं मुखराई मार्ग पर किसानों के लिए बर्बादी के पल लेकर आया। दोपहर करीब चार बजे खेतों की तरफ से उठते धुंआ के गुबारों ने किसानों के हलक सुखा दिये। जो जहां था वहीं से खेतों की तरफ दौड़ने लगा। आग की विकराल लपटें देख अन्नदाता की चीख निकल पड़ी, किसान बेहोश हो गये। बेतहाशा भागते लोग हाथों में पानी के संसाधन लिए खेतों की तरफ दौड़ लगाते रहे। किसान रामजी लाल, राधा किशन एवं रामफल की फसल आग की लपटों से जलकर राख हो गयी वहीं आग आगे बढ़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुये मदद को हाथ बढा दिये। कोई बाल्टी से लाकर पानी डालने लगा तो कोई मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। समीप लगे इंजनों से निकलती पानी की धार का रूख फसल बचाने को बेताब दिखा। टेªक्टर से जोत लगाकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। सूचना के बाद भी दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड गाड़ी से पहले ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पा लिया। जगह जगह सुलगती चिंगारियों को गांव की बहू बेटी लगातार बुझाने का प्रयास करती रहीं। आग बुझाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, हाथों में आग बुझाने के लिए तरह तरह के बर्तनों को लिये काफी योगदान दिया। बच्चे हाथों से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को फसल बर्बादी की दास्तान सुनाने को ग्रामीण काफी संख्या में जमा हो गये। किसान फसल जलकर राख हो गयी। गरीबी की मार झेल रहे अन्नदाता की मुश्किलों में रोटी का संकट विकराल रूप धारण किये हुये है।

Read More

गोवर्धन। थाना क्षेत्र में गन्दगी डालकर पैसे उडाने वाले गेंग का गोवर्धन में प्रवेश हो चुका है। विगत गुरूवार को स्टेट बेंक से पैसा निकालकर ले जा रही महिला कन्दगी डालकर बेग ले भागे। जवकि गोवर्धन थाने में पाॅच चेतक वाहन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये दी गई है। लेकिन जव घटनाऐं होती है तव न तो कहीं चेतक दिखाई देती और न ही पुलिस के फोन रिसीव होते है। इसका जीता जगता उदाहारण गुरूवार सुबह देखने को मिला। जहाॅ रीना गोस्वामी कस्वा के डीग अडडा स्थित स्टेट बैंक से 12 हजार रूप्ये अपने खाते से लेकर घर जा रही थी कि कस्वा के बीच बाजार सरस्वती मेडिकल के सामने ही बेखौफ अज्ञात बदमासों ने महिला रीना गौस्वामी का पर्स छीन कर फरार हो गये। जिस घटना की लिखित सूचना पीडित महिला द्वारा थाना पुलिस को दी गई। बही थाना पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर जाॅच में जुट गई है।

Read More

पग-पग पर उतारी गयी आारती और हुआ स्वागत परशुराम जी का पूजन करते चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सपा नेता विभोर गौतम -शोभायात्रा में पहुंचे चेयरमैन एवं अतिथियों का स्वागत करते आयोजक बलदेव। भगवान कृष्णाग्रज बलदाऊ की नगरी में गुरुवार को महर्षि परशुराम की जय जयकार हुयी। महर्षि परशुराम सेवा समिति द्वारा निकाली गयी शोभा यत्रा के दर्शन को अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पटेबाजी व काली की झांकी आर्कषण का केन्द्र बनी रही । पुराना बस स्टैण्ड से बैण्डबाजों के साथ शोभा यात्रा शुरु होते ही महर्षि परशुराम की जय जयकार होने लगी। जयघोषों से वातावरण गंुजायमान हो गया। शोभायात्रा का पग पग पर पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैण्डबाजों, नफीरी, और शहनाई की धुन पर युवाजन थिरकते हुये चल रहे थे। इस दौरान प्राचीन संस्कृति की याद ताजा हो गयी। हर कोई भक्ति रस से रसाबोर था। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, शिवजी, कृष्णबलराम, हनुमान जी, गणेश, भारत माता, दुर्गा जी, बामन भगवान, रावण की झांकियां मन का लुभा रही थी। माॅ काली के रुप में प्रदर्शन कर रहे अनुज उपमन्यु और लागुराओं के प्रदर्शन की जमकर सराहना की गयी। काली के हैरतअंगेज कारनामों को देखकर हर कोई दाॅतों तले उगली दबाने को मजबूर हो गया। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से होती हुयी गुजरी जिसका जगह जगह आरती उतार कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारम्भ बलदेव चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विभोर गौतम एवं यूथ ब्रिगेड के जिला महा सचिव भारत भूषण शर्मा ने परशुराम जी की झांकी व माॅ काली की आरती उतार व पूजन कर किया। बलभद्र युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा खादी भण्डार पर शोभायात्रा का पूजन कर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मोहन कुमार पाठक, महामंत्री सत्यदेव उपमन्यु ने पटुका पहिनाकर किया। इस अवसर पर मुरारी लाल पाठक, ओमप्रकाश गुधैनियां, मोर मुकुट, बनवारी लाल भगत, राम पाठक, आशीष पाठक, श्याम सुन्दर पाठक, नरेन्द्र उपाध्याय, सत्यप्रकाश उपमन्यु, जवाहर उपाध्याय, मुकेश लाला, भिक्किी तिवारी, श्रीनिवास लवानिया, डोरी लाल पाठक, चन्द्रशेखर पाठक, लल्लू पाठक, अरुन गुधैनिया, राजीव तेहरिया, संजीव कटारा, आदेश उपाघ्याय, मोनू शास्त्री, दीना सोनी, जगदीश पाठक, विजय उपाध्याय, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा , गोकुलेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Read More

Mediabharti