मथुरा

मथुरा। राष्ट्रीय यूथ काग्रेंस के निर्देशानुसार जिला युवक काग्रेंस के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ता ग्राम कीकी की नगला, सकराया, बाबूगढ, बिहारी का नगला, देवी आट्स, छोटी आट्स, बड़ी आट्स और वृन्दावन में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के विचारों के जानने के लिए पहुंचा तथा किसानों के बीच पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड पर सन्देश लिखवाये गये जिनमें समस्त किसानों ने भूमि अधिग्रहण से होने वाली किसानों को हानि एवं उनके अधिकारों के हनन के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार पोस्टकार्ड में राष्ट्रपति के नाम लिखे। जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का भी जायजा लिया गया हैं। किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। मथुरा के किसानों को हुई ओलावृष्टि से नुकसान व फसल की बर्बादी का आंकलन कर यूथ काग्रगेंस हाईकमान को अवगत कराया जायेगा। साथ ही किसानों से दिल्ली में 19 अप्रैल को होने वाली किसान रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की गई। इस तरह यह अभियान एक हफ्ते मथुरा जनपद की पाॅचों विधान सभा में चलाया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में हाजी साबुउददीन, जिलानी कादरी, दीपक करोतिया, आदिल खान, रिन्कू चैधरी, गोबिन्द बंसल, सुनील बघेल, डा0 राजा बाबू आजाद, निमाई पंडित, सुमित श्रीवास्तव, सलमान खान, अनीस कुरैशी, योगेश वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, महेश सोनी, विनेश सनवाल, दीपक चैहान, राज कुमार चैहान आदि लोग थे।    

Read More

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह ने बताया कि नारी निकेतन में रह रही मूक बधिर युवती रोशनी के मां बाप का पता न लगने के कारण उसे उसके परिजनों को नही सौंपा जा पा रहा है। जबकि उसकी रिहाई के लिए प्रशासन स्तर पर काफी प्रयास किये जा चुके है। उन्होंने इस संबंध में अवगत कराया है कि जनपद के निकटवर्ती प्रान्तों के थानाध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों तथा पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से भी सूचना एवं फोटो प्रकाशित कराने के संबंध में लिखा गया है।  उन्होंने बताया कि चूॅकि युवती मूक बघिर है और अपने माॅ-बाप का नाम, पता तथा अन्य कोई भी जानकारी नही दे पा रही है जिसके कारण उसकी रिहाई में व्यवधान आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस युवती के संबंध में उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए प्रशासन को एक माह के अंदर युवती के परिजनों को ढूढकर उनके सुपुर्द करने के आदेश दिये थे लेकिन प्रशासन व्दारा काफी प्रयासों के बाद भी अभी तक उसके परिजनो के संबंध में कोई भी जानकारी नही मिल सकी है, इसलिए उसको किसी के सुपुर्द नही किया जा सका है। नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओमवीर सिंह तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश द्वारा नारी निकेतन में जा कर युवती से मुलाकात कर के उसके बारे में जानकारी लेने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई भी ठोस जानकारी हासिल न होने से अभी तक प्रशासन असमंजस की स्थिति में है कि युवती को किसे सुपुर्द किया जायें। उन्होंने युवती को शिक्षित करने हेतु जिला विकलांग जन विकास अधिकारी तथा कल्याण करोति संस्था के अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर उसको प्रवेश दिलाने हेतु निर्देश दिये गये है। नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओमवीर सिंह तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश ने इस विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस मूक बधिर युवती के नाम, पता व मां बाप के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो वे उनके कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में किसी भी कार्यशील दिवस में आकर उन्हें दे सकते है।  

Read More

बलदेव। गाॅव हतकौली में 12 अप्रैल को रसिया दंगल का आयोजन होगा जिसमें विप्र अखाड़ा के रामवीर व बैराग अखाड़ा के मध्य मुकाबला होगा। उक्त जानकारी आयोजकों ने दी है।  

Read More

मथुरा। ग्रुप कैप्टन मथुरा विजय कृष्ण दत्ता ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि दिनांक 11 मई 2015 से 14 मई, 2015 तक बाॅयज स्पोर्टस कंपनी आर्मी स्पोर्टस इन्स्टीट्यूट न्यू मुण्डवा रोड, घोरपडी पुणे (महाराष्ट्र) में 11 से 18 वर्ष तक के आयु के बच्चों को तीरंदाजी एथिलेटिक्स, बाॅक्सिंग, ड्राइविंग, फेंसिंग (पटेबाजी) वेट लिफ्टिंग एवं कुश्ती के लिए चयन किया जायेगा। बाॅयज स्पोर्टस कंपनी संस्थान का उद्देश्य भारत के लिए आंलम्पिक पदक जीतना है। जब इन बच्चों की आयु 17 वर्ष 06 माह हो जाती है तो इनकी योग्यता के अनुसार नायब सूबेदार, हवलदार व सिपाही के पद पर भर्ती किया जाता है। इन बच्चों को दसवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा आदि की सुविधायें दी जायेगी। इच्छुक बच्चे दिनांक 11 मई, 2015 को बाॅयज स्पोर्टस कंपनी आर्मी स्पोर्टस इन्स्टीट्यूट, न्यू मुण्डवा रोड घोरपडी पुणे पर उपस्थित हो। जानकारी बेवसाइट भी उपलब्ध है। अतः इच्छुक पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के आश्रित एवं भर्ती हेतु इच्छुक बच्चे विस्तृत जानकारी के लिये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मथुरा में सम्पर्क करें।

Read More

किसानों को चैक वितरित करते प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों केा दिशा निर्देष देते प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा मथुरा। प्रमुख सचिव राजस्व उ0प्र0 शासन सुरेश चन्द्रा द्वारा आज शासन की ओर से जनपद की चारों तहसीलों में मौके पर अधिकारियो के साथ खेतों में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण एवं दी गयी सहायता राशि वितरण कार्य का सत्यापन किया। प्रमुख सचिव ने प्रातः तहसील महावन के राया के ग्राम सारस, मदैम तथा बन्सै ग्राम में खेतों में जाकर खराब हुई फसल का जायजा लिया तथा मौके पर किसानों को खेतों में ही बुलाकर हुए नुकसान की जानकारी ली तथा उनको दिये गये राहत चैकों के विषय में भी पूछताछ की। प्रमुख सचिव ने महावन के राया ग्राम सारस पहुॅचे तथा किसान के घर लगी चदद्र में ओलों से हुए नुकसान को देखा तथा खेतों में उतरकर गेंहूॅ की बालों को हाथ लेकर उसका निरीक्षण किया। किसानों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि फसल तो पूरी तरह खराब हो चुकी है पशुओं के लिये चारा भी नहीं बचा है। किसानों ने उन्हें बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सहायता राशि के चैक गत दिवस ही प्रदान किये है। इसके बाद वे बन्सै पहुॅचे तथा किसानों को मौके पर बुलाकर उनसे जानकारी करने पर उन्हें बताया कि क्षेत्र के लेखपाल जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा क्षति का मौके पर आकर सत्यापन नहीं किया है जिसके कारण सहायता राशि में असन्तुल पैदा हो गया है तो प्रमुख सचिव ने मौके पर उप जिलाधिकारी महावन चन्द्रविजय सिंह, तहसीलदार देवेन्द्र तथा लेखपाल जयप्रकाश पाण्डेय को मौके पर बुलाकर खसरा खतौनियों को देखा गया जिससे कुछ कमिया अवश्य उजागर हुई जिसके सम्बन्ध में उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार को मौके पर ही निर्देश दिये कि सहायता राशि के चैकों का वितरण रोक पुन इन ग्रामों में पड़ताल (सर्वे) कार्य सही ढंग से कराकर जमीन तथा क्षति के अनुसार सहायता राशि के चैक बनाकर किसानों को वितरित किये जायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस तरह की लापरवाही ऐसे समय में ठीक नहीं है। किसानों को उचित राहत राशि शीघ्र व समय से मिले यही शासन की मंशा है। निरीक्षण पश्चात उन्होंने कलेक्टेªट सभाकक्ष में अधिकारियों को सीडी के माध्यम से हुई क्षति का आंकलन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरे जनपद में तेज तर्रार अधिकारी एवं कर्मचारी लगाकर त्वरित गति से सर्वे कार्य कराकर सही धनराशि किसानों को वितरित की जायें। उन्होंने अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा जो 331 करोड़ रू0 की धनराशि की माॅग मुख्यमंत्री जी से की गयी है उसमें से अब तक 112 करोड़ की धनराशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा शेष सहायता धनराशि भी शीघ्र ही जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने जिलाधिकारी राजेश कुमार से कहा कि सर्वे कार्य के लिये सही अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाकर क्षति का आंकलन किया जाये ताकि किसानों को उचित सहायता धनराशि प्रदान की जा सके। बैठक पश्चात वे वृन्दावन में बाॅकेबिहारी जी के दर्शनों के बाद सदर तहसील के विकास खण्ड मथुरा के ग्राम गोपालगढ़ के प्राइमरी पाठशाला पर आयोजित राहत वितरण शिविर में पहुॅचे तथा अपने हाथों से किसान गोपाल प्रसाद, महेन्द्र, रामजी लाल, बलराम, हरिशचन्द्र, हरीसिंह, भूपसिंह, रमेश, अनारसिंह, गंगाराम तथा श्रीमती कलावती पत्नी अमरसिंह को सहायता राशि के चैक वितरित किये। इस शिविर 70 किसानों को चैकों का वितरण किया गया। इसके पश्चात वे देवी आट्स, सकराया बाॅगर, तथा बाबूगढ़ में चैपाल लगा किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि इस प्राकृतिक विपत्ति की घड़ी में मुख्यमंत्री तथा शासन प्रशासन के सभी अधिकारी आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलकार खड़े हैं आप धैर्य न खोये तथा ऐसा कोई कदम भी न उठाये ताकि कोई अनहोनी घटना न हो सके। उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान को किसी भी प्रकार की समया आ रही हो तो वे जनपद स्थित कन्ट्रोलरूम में अपनी आपत्ति दर्ज करार सकते है जिलाधिकारी को बताकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। तहसील छाता के ग्राम उमराला, कोटवन तथा नरीपुर में भी उन्होने किसानों के साथ खेतों में जाकर क्षति का जायजा लिया तथा वितरित किये गये चैकों के सत्यापन के बारें में भी उन्होने जानकारी ली। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान को भी उन्होंने निर्देशित किया कि वे सर्वे तथा सहायता राशि वितरण कार्य पर अपनी सीधी निगरानी रखें तथा सर्वे का कार्य ठीक ढंग से करवाकर सही राशि का वितरण किसानों को करायें। इस अवसर पर विशेष सचिव उ0प्र0 शासन सर्वजीतराम, उप जिलाधिकारी महावन चन्द्रविजय सिंह, तहसीलदार महावन देवेन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, तहसीलदार सदर राजकुमार, उप जिलाधिकारी छाता सुरेन्द्र कुमार तथा तहसीलदार सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला कुश्ती संघ हाथरस के तत्वाधान में हनुमान जयन्ती के अवसर पर मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 4 अप्रेल से 6 अप्रेंल तक जेएसबी कुश्ती हाल, कैमार जलेसर रोड हाथरस पर किया गया। जिसमें मथुरा के अशोक पहलवान 96 किलों वजन वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ, व हाथरस आदि जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया और कुश्ती का अच्छा प्रदर्शन कर आगरा मंण्डल कुश्ती चैम्पियनशिप अपने नाम की। जिसमें क्वार्टर फाइनल, मुकाबला अमित पहलवान फिराजाबाद के साथ हुआ। जिसमें अशोक पहलवान ने अमित पहलवान, को 5-3 अंकों से हराया, अशोक का सेमी फायनल मुकाबला निशार खान, हाथरस के साथ हुआ। जिसमें अशोक पहलवान ने 8-5 अंकों से कराया। वहीं फाइनल मुकावला जगवीर पहलवान आगरा के मध्य सम्पन्न हुआ जिसमें अशोक पहलवान ने जगवीर पहलवान को बाइ फाऊल चित्त कर चैम्पियनशिप अपने नाम कर खिताफ जीता। दंगल कमेटी ने सम्मान स्वरूप अशोक पहलवान को 21 सौ रूपयें नगद व मैडल, शील्ड, प्रमाण पत्र, और गुर्ज प्रदान कर सम्मानित किया। मथुरा आगमन पर अशोक पहलवान का भव्य स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार रहें। जिन्होंने अशोक पहलवान को आशीर्वाद दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डा0 हरिओम चतुर्वेदी, उम्मेद खलीफा, चन्दन खलीफा, हुकुम सिंह यादव, निहाल खलीफा, चन्द्रमोहन चैधरी, हरीश, जयसिंह, लक्ष्य, शेखर, हरेन्द्र, माधव, दुष्यन्त, विष्णु आदि पहलवान उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti