मथुरा। लाइफ इंश्योरेंस काॅरपोरेशन एम्पलाइज सैलरी आॅनर्स काॅपोरिटव सोसाइटी में 40 लाख रुपए के गबन के आरोपी सचिव के खिलाफ 6 वर्ष बाद अब शहर कोतवाली में धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोपों में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली में समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में आरोप लगाया है कि अजय कुमार शर्मा पुत्र स्व0 रामनाथ शर्मा निवासी बी 20 महाविद्या काॅलौनी फेस द्वितीय मथुरा जो एलआईसी कर्मचारी है, ने कर्मचारियों के हित में गठित सोसाइटी का सचिव रहते हुए वर्ष 2007-08 व 09 में फर्नीचर खरीद तथा सदस्य कर्मचारियों व अधिकारियों के नाम पर फर्जी लोन दिखा कर करीब 40 लाख रुपए का गबन कर दिया। जिसकी जानकारी लेखा परीक्षा अधिकारी महेश चंद सोनी मथुरा द्वारा समिति के एकाउण्टस के निरीक्षण के दौरान इस घोटाले को पकड़ा। इसके बाद सोसाइटी के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह द्वारा इनसे जब नोटिस देकर जवाब मांगा गया तो इन्होंने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा सोसाइटी के लेजर (एकाउंटस बुक) भी गायब कर दी। जिसकी रिपोर्ट 28 अगस्त 2014 को शहर कोतवाली में ही दर्ज कराई गई थी। लेकिन फिर भी मामला जांच में दबा रहा। अब पुनः इस मामले में गबन की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Read More




