मथुरा

अभिप्रेरण शिविर के समापन पर उपस्थित छात्र एवं शिक्षकगण गोवर्धन। कस्बे के सौंख अड्डा स्थित बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे अभिप्रेरण शिविर का आज समापन हो गया। शिविर के समापन पर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर वरिष्ठ सह समन्वयक बलवीर सिंह एव बाबूलाल मिश्रा ब्लाक सह समन्वयक गावर्धन द्वारा माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन संयुक्त रूप से किया गया। शिविर का आयोजन शत प्रतिशत छात्रों के नामांकन को लेकर हुआ था। इसमें 37 छात्राओं के स्थान पर 34 छात्राओं का नामांकन किया जा चुका हैै। शिविर में छात्राओ को शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गयी। नामांकन शिविर में 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं का कक्षा 6 में प्रवेश किया गया। एबीआरसी बाबूलाल मिश्रा एवं विद्यालय की प्रभारी वार्डन जयमाला राजन ने बताया कि विद्यालय में अब केवल 3 स्थान रिक्त हैं। विद्यालय के इस शिविर में जानू, पलसौ, डोमपुरा, रंगपूरा आदि गांवों के लोगो ने भी भाग लिया। इस शिविर में जयमाला राजन प्रभारी वार्डन, रजनी शर्मा, विनोद पराशर, ऋचा राठौर, प्रियंका चैधरी, कविता अग्रवाल, रूचि शर्मा, अलका शर्मा, शिवानी यादव, सुधीर, वीरेंद्र, पिंकी, उषा, कमलेश, वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।   

Read More

सुसाइट नोट पर लगाया कालेज प्रबन्धन पर प्रताडि़त करने का आरोप आक्रोशित छात्रों ने काटा कालेज में जमकर हंगामा की तोड़फोड़,  कालेज में पीएसी तैनात मथुरा। शहर के प्रसिद्ध इन्जीनियरिंग कालेज में पढाई कर रहें छात्र ने प्रबन्धतंत्र द्वारा आये दिन प्रताडि़त किये जाने से से क्षुब्ध होकर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी साथी छात्रों को हुई तो छात्रों ने रात्रि में ही कालेज में घुसकर जमकर हंगामा काटा व तोड़ फोड़ की। लेकिन कालेज की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने छात्रों को खदेड़ कर भगा दिया। लेकिन प्रातः एक फिर आक्रोसित छात्रों ने कालेज में जमकर उत्पात मचाया। छात्रों ने कालेज में लगें सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर को तोड़ दिया तथा कालेज के कमरों में घुसकर जमकर तोड़ फोड़ की। जिस पर जनपद पुलिस के आला अधिकारी मय पुलिस वल व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गये और हंगामा कर रहें छात्रों को खदेड़ कर भगा दियां तथा एहतियात के तौर पर काॅलेेज मे पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दिया गया हैं।  घटनाक्रम के अनुसार बीएसए इन्जीनियरिंग कालेज के छात्र उत्कल यादव निवासी आर्मी गार्डन कृष्णा नगर मथुरां ने विगत सांय करीब चार बजें घर पहुूंच कर घर के कमरे का दरवाजा बन्द कर पखें के लगें हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा खुलवाकर कर घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके से छात्र का हस्त लिखित एक सुसाइट नोट मिला जिसमें छात्र ने कालेज प्रबन्धन द्वारा आये दिन प्रताडि़त किये जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करना बताया। पुलिस ने शव को नीचें उतरवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी छात्रों को हुई की कालेज प्रबन्धन से परेशान होकर छात्र उत्कल ने आत्महत्या की हैं तो छात्रों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्रित होकर कालेज में पहुंच गये और कालेज प्रबन्धन के विरूद्ध नारेवाजी करते हुए कालेज में जमकर तोड़ फोड़ कर डाली। सूचना पर पहुंची क्षेत्र पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छात्रों को खदेड़ दिया। लेकिन प्रातः काल जैसे ही कालेज लगनें का समय हुआ तो छात्रा बड़ी संख्या में एकत्रित हो गये और छात्रों ने एक राय होकर विद्यालय प्रबन्धन के विरूद्व नारेवाजी करते हुए कालेज में जमकर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। छात्रों ने विद्यालय में लगें कम्पयूटर व सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया तथा कालेज के कमरों में घुसकर फनीर्चर को तहस नहस कर डाला। कालेज में छात्रों द्वारा उपद्रव की सूचना पर एसपी सिटी शैलेन्द्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रीति प्रियदशर्नी, शहर कोतवाल कुंवर सिंह यादव, सहित भारी मात्रों में पुलिस बल व पीएसी पहुंच गई। पुलिस व पीएसी ने हंगामा कर छात्रों को खदेड़ दिया तथा कालेज परिसर पूरा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने कालेज में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया हैं।  

Read More

बहन के घर से भान्जे के साथ स्कूटी पर लौट रहे थे घर राया मथुरा मार्ग सैयद पर हुआ हादसा मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के राया मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर बैठे रिटारयर एडीजे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा भान्जा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रिटायर एडीजे भूदैव प्रसाद पुत्र भोला नाथ निवासी तत्वदर्शी वाटिका थाना हाईवें मूल निवासी सहपऊ हाथरस आज अननी बहन के घर नगला कराहरी से भान्जे रोहित के साथ स्कूटी से घर वापस आ रहे थे कि अभी स्कूटी राया मथुरा मार्ग स्थित सैयद के पास ही पहुंची थी कि पीछें से आ रहें अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससें स्कूटी पर सवार सेवानिवृत एडीजे भूदैव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भान्जा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग घटन स्थल पर एकत्रित हो गये। जिन्होंने घटना की गंभीरता को देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घायल भान्जे को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

Read More

कृष्ण गंगा घाट पर कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के तहत द्वितीय चरण में गोकुल में चल रहे घाटों के जीर्णोद्धार का मिशन के पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर वहां कार्य कर रही कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोकुल के ठकुरानी घाट पहुंचे और वहां पर चल रही घाटों व सीढियों की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सफाई कार्य में लगे मजदूरों ने कूडे के ढेरों में दबी लगभग 35-40 सीढियों को साफ कर बाहर निकाला और उन्हें प्राचीन रूप प्रदान किया। इस पर श्री शर्मा ने कार्य कर रही टीम की प्रंशसा की और उनसे आगे भी इसी तरह सहयोग करने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मथुरा में चक्रतीर्थ घाट व गउघाट पर चल रहे कार्यो के बारे में जाना। सफाई कार्य में लगी टीम व जेसीबी, टैक्टर आदि देर सांय तक अपने कार्य में जुटे रहे। इस अवसर पर पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शुरू की गई यह पहल धीरे धीरे रंग ला रही है। मथुरा के घाटों को उनका प्राचीन रूप देने के बाद अन्य शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मथुरा, गोकुल, वृंदावन केे बाद यह मुहिम शेरगढ पहुंचेगी और लोगों को यमुना के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने लोगों से यमुना में गंदगी न डालने की अपील करते हुए कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए सभी को एकजुटता का परिचय देना होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कृष्ण गंगा घाट पर सदस्यता अभियान चलाया और सैकडों लोगों को मिशन की सदस्यता ग्रहण कराई और इस कार्य में अपने तन-मन और अपने संसाधनों के माध्यम से जुटने की अपील की। इस मिशन की खासियत यह है कि इस मिशन के माध्यम से न तो किसी भी प्रकार का कोई चंदा लिया जा रहा है और न ही किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का चंदा देने दिया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ पंकज पंडित, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, मुकेश ठाकुर, दीपक राज, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, ललित देशमां, नीरज शर्मा, त्रिलोकी पंडित, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, केशव चतुर्वेदी, दीपक, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित आदि उपस्थित थे।

Read More

मुंबई। आज केंद्र सरकार और कई राज्य सरकार रोज अखबारों और चैनलों में मुफ्त में जनता को इंटरनेट की सुविधा देने की बात करते है। क्या वास्तव में यह संभव है?ऐसा सवाल सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने उठाया है। उनका कहना है कि आज जो जनता पैसा खर्च करके इंटरनेट की सुविधा मोबाईल, वाई फ़ाई और डाटा केबल के जरिये ले रही है। उनको ना तो सही स्पीड मिल रही है और ना ही ठीक से इंटरनेट कनेक्शन तो कैसे करोड़ों लोगो को फ्री में इंटरनेट सुविधा दी जा सकती है?  'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता कहते है," आज मुंबई में ५० प्रतिशत से ज्यादा लोग मोबाईल में और कंप्यूटर में इंटरनेट यूज़ करते है, लेकिन एक साइट खोलना हो तो या मेल खोलना हो तो कई बार घंटों लग जाते है भले ही आप के पास थ्री जी हो या टू जी हो। कंपनी में फ़ोन करो तो रटा रटाया जवाब मिलता है। एमटीएनएल हो या वीएसएनएल हो यदि सरकारी छुट्टी हो गई तो चार पांच दिन बाद ही इंटरनेट ठीक होगा लेकिन पैसा पूरे महीने का ही लगेगा। मैं सरकार से निवेदन करता हूँ कि जो जनता अपनी मेहनत की कमाई के पैसे पर इंटरनेट की सुविधा ले रही है कम से कम उन्हे ठीक से सुविधा दे फिर मुफ्त में इंटरनेट देने की बात करे।सरकार और ट्राई को चाहिए कि सभी मोबाईल कंपनी के इंटरनेट की सुविधा की जांच करे कि उनके पास कितने लोगों को इंटरनेट सुविधा देने की कैपेसिटी है और कितने लोगों को सुविधा दे रहे हैं और लोगों को क्या स्पीड मिल रही है? और यदि उनकी गलती निकलती है तो उन पर ठोस कार्यवाही करे तो भी जनता काफी खुश होगी।"      

Read More

माॅटीवेशन शिविर के दौरान उपस्थित छात्र एवं शिक्षकगण गोवर्धन। कस्बे के सौंख अड्डा स्थित बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में माॅटीवेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का प्रारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर वरिष्ठ सह समन्वयक बलवीर सिंह एव बाबूलाल मिश्रा ब्लाक सह समन्वयक गावर्धन द्वारा माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलत कर संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में 14 छात्राओ का नामांकन किया गया। शिविर में छात्राओ को शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गयी। नामांकन शिविर में 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं का कक्षा 6 में प्रवेश किया गया। एबीआरसी बाबूलाल मिश्रा एवं विद्यालय की प्रभारी वार्डन जयमाला राजन ने बताया कि विद्यालय में केवल 37 स्थान रिक्त हैं। 14 बालिकाओं का प्रवेश हो चुका है। विद्यालय के इस शिविर में जानू, पलसौ, डोमपुरा, रंगपूरा आदि गांवों के लोगो ने भाग लिया। इस शिविर में जयमाला राजन प्रभारी वार्डन, विनोद पराशर, ऋचा राठौर, प्रियंका चैधरी, कविता अग्रवाल, रूचि शर्मा, अलका शर्मा, शिवानी यादव, सुधीर, वीरेंद्र, पिंकी, उषा, कमलेश आदि मौजूद रहे। 

Read More



Mediabharti