मथुरा

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मथुरा ने अवगत कराया है कि दिल्ली से प्राप्त सूचनानुसार यमुना नदी में हथनीकुण्ड से 164.4 सेमी0 पानी छोडा गया है, यह पानी कल तक कटने लगेगा, नदी में पानी की बढने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने समस्त यमुना नदी के किनारो पर बसने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि वे उक्त बढते हुए यमुना नदी के पानी की स्थिति को देखते हुए अपने बचाव में सर्तक रहे।

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर में न्यायालय के आदेश से महिला से मारपीट कर आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में नामजदों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू उर्फ इन्दू निवासी राधेश्याम कालौनी थाना गोबिन्द नगर मथुरा ने न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कसमत अली पुत्र सकूल अली निवासी उपरोक्त ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उधारी के पैसे के लेने देन के चलते मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देना जिसेकी शर्म की वजह से जिम्मा खाॅ की पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी हैं।  

Read More

यमुना भक्त बैठक के बाद संकल्प करते हुए मथुरा। मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों की बैठक की गयी। जिसमें 11 मार्च की वाहन यात्रा को लेकर विचार विमर्श एवं येजना बनाई गयी। बताया गया कि 11 मार्च को 200 बसें एवं बड़ी संख्या में छोटी बड़ी गाडि़यों के साथ ब्रजवासी एवं यमुना भक्त दोपहर 1 बजे छटीकरा से बल्लभगढ़ पहुँचेंगे। 12 मार्च को बल्लभगढ़ से लाखों की संख्या में ब्रजवासी, किसान, एवं अन्य क्षेत्रों के भक्त दिल्ली संसद के लिये कूच करेंगे। अबकी बार सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई होगी। 11 मार्च से पहले 8 मार्च को गोविन्द मठ वृन्दावन में प्रातः 11 बजे जिला भर के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 11 मार्च की वाहन यात्रा के लिये हजारों की संख्या में यमुना भक्तों ने अपना नाम पंजीकृत करवा दिया है। साथ ही भक्तों ने बसों की भी व्यवस्था कर ली है। प्रचार प्रचार भी तीव्र गति से किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति दिल्ली के लिये कूच करें। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सचिव अब्दूल जब्बार, राजेन्द्र भगत, हरि संह फरह ब्लाॅक अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मथुरा नगर अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, हरिशंकर शास्त्री, युवामोर्चा अध्यक्ष शरद वर्मा, युवामोर्चा महामंत्री विवेक शर्मा, पं0 राहुल शर्मा, आदि उपस्थित थे।  

Read More

छाता मंे यमुना अभियान के लिये समर्थन जुटाते यमुना भक्त मथुरा। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह की अध्यक्षता में छाता यमुना अभियान चलाया गया। गाँव के प्रत्येक घर में जाकर यमुना आन्दोलन के लिये लोगों को जागरूक किया गया। कई विशिष्ट लोगों ने समर्थन पत्र दिया एवं कईयों ने नाम भी लिखाया। जिला प्रभारी ने बताया कि यमुना नही ंतो ब्रज नहीं। यमुना के बढ़ते प्रदूषण से करोड़ों लोगों की आस्था पर प्रभाव पड़ा है। यमुना ब्रज की पहचान है। ब्रजवासियों के लिये यमुना अति महत्वपूर्ण है। यमुना की अविरल धारा को हथिनी कुण्ड पर रोक दिया गया तथा दिल्ली आदि शहरों के फैक्ट्रियों का केमिकल एवं रसायन यमुना में सीधे डाला जा रहा है यही जहरीला दूषित जल ब्रज में आ रहा है जिसकेे कारण गाँव से लेकर शहरोें में कैंसर जैसी भयंकर बीमारियो उत्पन्न हो रही है। बच्चों से लेकर बुर्जगों तक सभी दूषित जल पीने के कारण रोगों के चपेट में आ रहें है। ब्रजवासियों को यह जहरीला जल कतई बर्दास्त नहीं हमें स्वच्छ एवं शुद्ध जल चाहिये। यमुना किनारे बसने वाले लोग यमुना के दूषित जल से ज्यादा ग्रसित हैं। यमुना हमारी माँ है। भगवान श्री कृष्ण की पटरानी है। हम यमुना को अविरल बना कर ही दम लेंगे। 11 मार्च का अह्वान करते हुये छाता के लोगों ने माँ यमुना के मुक्त एवं शुद्ध कराने का संकल्प लिया एवं आसपास के सैकड़ों लोगों ने 11 मार्च के लिये अपना नाम पंजीकृत करावाया।   

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्राहमण विकास संस्थान की एक बैठक जगन्नाथ पुरी स्थित पं0 सोहनलाल शर्मा कातिब के निवास पर हुई। जिसमें पंचांग ब्रजोत्सव पर्व दीपिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्वान सन्त राजा बाबा ने कहा कि पंचांग सनातन धर्म के अन्तर्गत महत्वपूर्ण व अति उपयोगी है इसी के अनुसार विभिन्न परिवारों में सनातन रीति नीति से मंगलकार्य किये जाने हैं। इस अवसर पर पं0 सोहन लाल शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह 8 मार्च को चित्रकूट मसानी पर मनाया जायेगा। जिसमें उक्त पंचाग का वितरण भी होगा। पंचाग विमोचन के अवसर पर पं0 गजेन्द्र शर्मा, चैयरमैन लक्ष्मी ग्रुप, जयप्रकाश शर्मा, चारू अग्ररवती, अनिल कौशिक, अक्षय भारद्वाज, सुरेन्द्र खोना, दिवाकर आचार्य, प्रशान्त शर्मा, महेन्द्र दत्त आचार्य, मोहनलाल शर्मा, सुधाकर आचार्य, नारायण शर्मा, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। धर्म प्रचारिणी सभा के तत्वाधान में होली पर्व का आयोजन राजस्थान साधु समाज तथा श्री सनातन धर्म उत्तर भारत के प्रमुख प्रचारक महन्त वीरेन्द्रानन्द गिरि की अध्यक्षता मे मनाया गया। इस अवसर पर सन्त वीरेन्द्रानन्द नें कहा कि समाज के भीतर वर्तमान में जो कुरीतिया है उनको दूर करने के लिए सन्त महन्तों को आश्रमों का मोह त्याग करा सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह जगह जाना होगा। हमारी संस्कृति पर वर्तमान मतमन्तर हावी हो रहा हैं। जिससे समाज को बचाया जाना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ साथ गंगा यमुना सरस्वती में दूषित जल के शुद्विकरण और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को वापस लाने के लिए सन्त समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर महन्त रामनन्द पुरी, सोमनाथ गिरि, स्वामी अचितानन्द सरस्वती, स्वामी भोलानन्द, रमेशानन्द, राघवानन्द, गणेशदास, रामनाथ अग्रवाल, योगेन्द्र, आदि ने यमुना की पवित्रता बनाये रखने के लिए इसका पूजन करने निश्चय किया।  

Read More



Mediabharti