मथुरा

वृन्दावन में बैठक के बाद बाहर आये यमुना भक्त व सन्तगण नव राज्य महासंघ ने दिल्ली में दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन गोकुल, छाता, कोसी, बरसाना, कोकिलावन आदि गाँवों में चला जनजागरण अभियान मथुरा। यमुना आन्दोलन को मजबूत बनाने के लिये लगातार यमुना रक्षक दल को समर्थन मिल रहा है। आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने नवराज्य संघ के अध्यक्ष बाबा आरके देव और महासचिव किशोर सिंह बैस के साथ बैठक की। साथ ही दल को वाहन यात्रा एवं पदयात्रा का समर्थन भी दिला। बाबा देव ने कहा कि अब हम सभी व हमसे जुड़े अन्य संगठन के लोग भी यमुना रक्षक दल की संसद तक पदयात्रा में साथ रहेंगे। शिवकुमार प्रेमी ने कहा सभी को माँ यमुना को प्रदूषण व हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने के लिये बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद भवन तक होने वाली पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में भाग लें। आचार्य स्वामी एएस विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में तथा दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में एवं भाकियू राष्ट्रवादी के सहयोग से 11 मार्च को यमुना मुक्ति हेतु वृन्दावन से दिल्ली के लिये 50 हजार भक्तों के साथ प्रस्थान करेंगे। बल्लभगढ़ दशहरा ग्राऊण्ड में पहला पड़ाव रहेगा। 12 मार्च को बल्लभगढ़ से लाखों यमुना भक्त पैदल चलकर शाम को बड़कल फरीदाबाद में पहुंचेगे। 13 मार्च को बड़कल से दिल्ली बाॅर्डर पर पहुँचेगें और 14 मार्च को बाॅर्डर से जन्तर मन्तर पहुँचेगें। दल के अध्यक्ष जयकृष्ण दास ने कहा कि जब तक यमुना मुक्त नहीं हो जाती तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर टिल्लन रिक्षारिया, अमरनाथ झा, राजा प्रधान, रामपाल, राजा मंशूरी, विजय केशरी, मंगल सिंह, डाॅ0 पंकज पटेल, देवेन्द्र सिंह आर्य आदि उपस्थित थे। यमुना को लाना है, जीवन को  बचाना है, उसी उद्देश्य के साथ आज राधाबल्लभ शर्मा, सत्यपाल सिंह, डाॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल ठाकुर एवं सियाराम यादव के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ के द्वारा गोकुल, महावन, दाऊजी, कोकिलावन, बरसाना, छाता, नरी, नाराष्णपुर, सुमेरा नगला, जोनाई, वाटी, पली सहिज कई गाँवों में प्रचार प्रसार के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। बाबा हरिहर आश्रम चैतन्य विहार वृन्दावन में दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने संतो के साथ बैठक की। आश्रम के महन्त बाबा बालकृष्ण दास ने यमुना की दुर्दशा पर चिन्ता व्यक्त की। कथा वाचक संजय महाराज ने कहा कि यमुना के प्रदूषित होने से कृष्णप्रेमी भक्तों की श्रद्धा भी कम हो रही है। वहीं प्रधान कार्यालय गोविन्द मठ में भी महन्त सुशान्त मुनि, महन्त रामनोमी दास, महन्त हरमेल दास आदि ने आचार्य स्वामी एएस विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में अपना तन मन धन से समर्थन दिया। इस अवसर पर नीलकण्ठ दास, धरानन्द दास, मुकेश मुनि, महेन्द्र तिवारी, डाॅ0 अनन्त यादव, डाॅ0 संजय सिंह, मदनलाल गौतम, छोटू, रामदास, कुलदीप, अनूपमा, उमा, पुष्पा, दिगम्बर सिंह सिसौदिया, श्रीमती निर्दोष मिश्रा, अभिनव आदि उपस्थित थे।

Read More

बरसाना। बरसाना एक प्राचीन तीर्थ स्थल है। यहां 120 गाॅवों का समूह निवास करता  है। अधिकांश गांव गरीबी की रेखा के नीचें गुजर-बसर करतें है। गरीबी और उन्हें पुः दृष्टि प्रदान करने में सहायता देने के लिये भक्तिवंेदान्त अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान सन् 1992 से हर वर्ष नेत्र शिविर लगा रहा है। यहाॅ हर वर्ष 1200 से अधिक मरीजों के मोतियाविंद का आॅपरेशन के साथ 2000 हजार मरीजों का दंत परीक्षण किया जाता ह,ै और 100 से अधिक ग्रामवसियों को ऩिः शुल्क दांत प्रदान किये जाते है। वो भी बिना किसी धार्मिक भेदभाव के साथ इनकी सेवा कि जाती है।

Read More

हिन्दू-मुस्लिमों ने पहली वरसी पर उन्हे दी भांवभीनी श्रद्वाजंलि मथुरा। खिदमातुल आलमीन सोसायटी के कार्यालय पर महान समाजसेवी व इस्लामियाॅ कालेज के सस्थापंक मरहुम असगर कुरैशी साहब की पहली वरसी पर उन्हे खिराजें अकीद्त पेश की गई। सबसे पहले पवित्र कुरान का पाठ किया गया। उ0प्र0 सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सईद अहमद ने असगर कुरैशी के जीवन पर प्रकाश डालतंे हुए कहा, कि आपने मुस्लिम समाज के विकास एंव शिक्षित बनाने के लिये जीवनभर संघर्ष किया। उन्होने ने सन् 1968 में इस्लामियाॅ इण्टर कालेज की स्थापना के लिये बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होने मथुरा के पूर्व सांसद मनीराम बांगड़ी से कालेज के लिये पट्ट कराया। उनके प्रयास का ही परिणाम है, कि आज इस्लामियाॅ इण्टर कालेज वजूद में आया जिसमें समाज के बच्चंे शिक्षित होकर लाभान्वित हो रहे है। कागेंस के वरिष्ठ नेता कु0 नरेन्द्र सिंह ने कहा, कि मरहुम असगर कुरैशी साहब के संघर्ष को भुलाया नही जा सकता उन्होने अपनी आखिरी सांस तक समाज के उत्थान के लिये अपने को समर्पित कर दिया था। कुरैशी साहब चाहतें थे कि मेंरे समाज का एक-एक बच्चा शिक्षित होकर समाज और देश का नाम रौशन करें। वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने कहा, कि हम सभी को मरहुम असगर कुरैशी साहब के सामाजिक आन्दोलन को समझना चाहिये तथा उनके आदशों को अपनाना चाहियें तभी हम उनके सपने को साकार कर सकते है। सभा में जल्लो ठेकेदार, हनीफ आलू वाले, सुफी जहीर, डा0 जगदीश मौर्या, जहीर अब्बास जैद़ी, कायम कुरैशी, जमालुद्दीन खलीफा, रणवीर सिंह पाण्डव, रियाजुद्दीन, सुफी इलियास, महाराज सिंह प्रधान, मंेराज अली, हरीबाबू कौशिक, अबरार वारसी, कासिम, बबलू, आरिफ कुरैशी, शाकिर कुरैशी बगैरा लोग मौजूद थें। मस्जिद गौसिया के इमाम हाजी इमरान साहब ने मरहुम असगर कुरैशी के लिये दुआयें मगफित कराई तथा मौ0 युनूस गाजी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Read More

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जन सामान्य के लिए चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओ की जानकारी देने के उद्देश्य से जनपद में एल0ई0डी0 प्रचार वाहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से 07 फरवरी से 11 मार्च तक लगातार शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलो तक प्रचार प्रसार का कार्य सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में किया जा रहा है, ताकि पात्र गरीब लोग उन योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अगुवाई में किये जा रहे इस प्रचार प्रसार की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी है। सूचना विभाग के माध्यम से होने वाले इस प्रचार कार्य पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में शासन स्तर से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से भेजा गया एल0ई0डी0 प्रचार वाहन व्दारा लगातार जनपद के आमजनो को मा0 मुख्यमंत्री जी व्दारा लागू की गयी जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही हेै। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद के ग्रामीण अंचलो तक जा जा कर लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया जा रहा है। जादू, कठपुतली, नौटंकी जैसी पार्टियां लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि शासन व्दारा लागू की गयी योजनाओ का लाभ किस प्रकार से आमजन उठा सकता है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इन्हीं पार्टियों के कार्यक्रमो के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वास्थ्य, शिक्षा, कुष्ठरोग, कृषि, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, नारी शस्कतीकरण, लैपटाप, निःशुल्क शिक्षा प्रबंधन, सोैर ऊर्जा, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, समाजवादी पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, मुफ्त सिंचाई योजना, लोहियाग्रामों के विकास, समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, विद्युत आपूर्ति, तथा राजनैतिक पेंशन आदि की जानकारियां लागातार आमजनो तक पहुचायी जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रो के रहने वाले गरीब मजदूर तथा किसान इन योजनाओं की जानकारी कर के उसका भरपूर लाभ उठा सके। नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह की देखरेख में हो रहे इस प्रचार प्रसार कार्य के साथ साथ सूचना कार्यालय के माध्यम से प्रचार साहित्य का निःशुल्क वितरण भी खण्ड विकास अधिकारियों तथा अन्य विभागीय अधिकारियो के माध्यम से कराया जा रहा है। बेटनरी कालेज स्थित ग्राउण्ड पर 19,20,21 फरवरी को आयोजित 03 दिवसीय पशु मेले मे भी आये हुए हजारो किसानो के बीच इस प्रचार साहित्य का वितरण पशुपालन विभाग के माध्यम से किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी का प्रदेश वासियों के नाम भेजा गया संदेश भी जनपद के हजारो किसानों तथा आमजनो तक पहुचाया जा रहा है ताकि शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक के आमजन उनकी नीतियो के बारे में अवगत हो उनसे जानकारी लेकर लाभान्वित हो सके।

Read More

बछगांव में 84 कोस परिक्रमा के मार्ग निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे बाबा अवधदास जी एवं ग्रामीणजन विगत वर्ष भी 84 कोस परिक्रमा की जर्जर सड़को को लेकर किया था अनशन मथुरा। जनपद के बछगांव कौंथरा के मध्य तोता वाली धर्मशाला पर बाबा अवध दास जी महाराज का आमरण अनशन शुरू हो चुका है। प्रशासन की अनसुनी बाबा की हालत बिगडती जा रही है। मथुरा जनपद के ग्राम बछगांव से कोंथरा मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है दो माह बाद अधिक मास है ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा में लाखों की संख्या में दूर दूर से परिक्रमार्थी आते है वर्तमान में ब्रज चैरासी की परिक्रमा का रास्तो सडक बद से बेहतर हो चुकी है जब कि राजस्थान एवं हरियाणा की सरकार ने अपनी सीमा में बिजली पानी सडक आदि का निमार्ण कर उत्तर प्रदेश को पछाड दिया है। पिछले साल बाबा अबधदास ने आमरण अनशन किया था और तब प्रशासन के आला अधिकारियों ने 4 किमी सडक निर्माण कराने का आदेश देकर बाबा का अनशन तुडबाया। जिसमें 2 किमी सडक निमार्ण कराकर इति श्री कर दी। बाबा ने जिलाधिकारी मथुरा एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुख्यि सचिव उ0प्र0 को कई बार आग्रह किया लेकिन प्रदेश सरकार ने ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा एवं पडने बाला अधिकमास का ध्यायन नहीं रखा। बाबा ने 9 फरबरी 2015 को जिलाधिकारी मथुरा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को ई मेल से अवगत करा दिया था कि पडने बाले अधिक मास को ध्यान में रखते हुए परिक्रमार्थियों का ध्यान रखते हुए अविलम्ब कोंथरा तक सडक र्निमाण कराया जाये। बाबा ने कहा है कि यदि सडक र्निमाण नहीं कराया तो 25 फरबरी 2015 से दुबारा आमरण अनशन पर बैठ जाउंगा। प्रशासन और शासन की ओर से कोई कार्यबाही नहीं होने पर बाबा अबध दास 25 फरबरी 2015 से अनशन पर बैठ गये है जिसकी सुचना ई मेल से जिलाधिकारी मथुरा, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को दी जा चुकी है। अभी तक प्रशासन से कोई प्रतिनिधि बाबा की खबर सुध एवं स्वारस्थ य की जांच तक करने नहीं पहुंचा है। अनशन में बाबा अबधदास के साथ विजय सिह, बिजेन्द्र सिह, लक्ष्मयन सिह, बच्चू सिह, गजेन्द्र सिहं कोंथरा, शिवराम सिहं नगला शेरा, प्रमोद यादव, विष्णु कुन्तल, राजकुमार, बलजीत सिहं, राजबीर सिहं, बाबू लाल आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के गाॅव बहदीन में नामजदों द्वारा युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए मारपीट कर दुराचार करने का प्रयास करने के मामलें में यृवती के पिता ने न्यायालय के आदेश से थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम वहदीन निवासी लक्ष्मी पुत्र राममोहन दोनो नाम काल्पनिक नाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के ही राम प्रकाश पुत्र बेनीराम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी पुत्री को रास्ते में रोक कर अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा एकान्त में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने स्थानीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के दवाव के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर न्यायालय की शरण लेने पर आदेश प्राप्त कर नामजदों के विरूद्व दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More



Mediabharti