मथुरा

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गाॅव ककरेटिया के पास अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्रा में हडकम्प मचा गया। सूचना मिलतें ही थाना प्रभारी राया संजीव सिंह चैहान मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतपुरा, धौलीप्याऊ निवासी शिक्षक मोहन सिंह पुत्र राजपाल राया ब्लाक के गाॅव ककरेटिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है और उनकी पत्नी मनीषा राया ब्लाक के ही गाॅव खप्परपुर में तैनात हैं। शिक्षक मोहन सिंह प्रतिदिन की भाति आज प्रातः 10 बजें करीब मोहन सिंह अपनी पत्नी को खप्परपुर छोड कर अपने तैनाती स्थल गाॅव ककेरिटया जा रहें थे कि गाॅव से कुछ ही दूरी पूर्व पुलिया नम्बर 11 के पास पल्सर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और उससे हैलमेट उतारने की कहा और हैलमेट उतारते ही वाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक को निशाने बनाते हुए तावड़ तोड़ गोलिया वर्षा दी। जिससे एक गोली शिक्षक की कनपटी पर लगी दूसरी गोली सीने में लगीं और वहीं ढेर हो गया। अचानक गोली चलती देख सड़क पर चलतें लोग वाहनों को छोड़ कर भाग गये। वहीं हमलावर शिक्षक की मौत होने के बाद इत्महान से हवा में हथियार लहराते मौके से भाग गये। घटना के वाद राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। क्षेत्र में दिनदहाड़ें हुई शिक्षक की हत्या की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलतें ही थाना प्रभारी राया संजीव सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। थाना प्रभारी ने घटना से अपने आला अध्किारियों को अवगत कराया तथा आला अध्किारियों के आदेश मिलनें के बाद क्षेत्रा में हमलावरों की तलाश के लिए वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। वहीं पुलिस ने मृतक मोहन सिंह के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की जानकारी होते ही साथी शिक्षक नेता भी घटना स्थल पर पहुंच गये। शिक्षक नेता रामकृष्ण रावत ने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि जनपद की विगड़ती कानून व्यवस्था के चलते अब शिक्षक समाज भी सूुरक्षित नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शिक्षक की हत्यारों को गिरफ्तार करने के माॅग की हैं।

Read More

मथुरा। होली त्यौहार पर टेªनों में बढ़ती भीड़ के दवाव के चलते बिना टिकिट यात्रा करने वालों के विरूद्ध थाना जीआरपी पुलिस व रेलवें मजिस्टेंªट ने अपने दलवल के साथ विभिन्न टेªनों में चैकिग अभियान चलाकर 40 यात्रियों को बिना टिकिट यात्रा करते दवोचा हैं। रेलवें मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने विना टिकिट यात्रा करते पकड़ सभी यात्रियों को जीआरपी थाना मथुरा जक्शन पर उतार लिया। जहाॅ जुर्माना की कार्यवाही के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

Read More

अभियान के केन्द्रीय कार्यालय पर पहुंचे पूर्वमंत्री चै0 लक्ष्मी नारायण सिंह एवं अभियान के कार्यकर्ता पूर्व मंत्री चै0 लक्ष्मीनारायण, बेनिवाल पाल, विष्णु चैतन्य जी ने दिया समर्थन कोसी में सामाजिक संस्थाओं ने तो मथुरा में महिलाओं से मिला भारी समर्थन प्रदेश महासचिव राजकुमार उर्फ राजू भैया ने की वृन्दावन के साधु सन्तों से भेंट मथुरा। मान मन्दिर, पुष्टि मार्ग एवं भाकियू भानू के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक और अद्वितिय बनाने के लिये प्रचार के सभी चरणों का भरकस प्रयोग किया जा रहा है। अभियान द्वारा ब्रजवासियों और यमुना भक्तों को उनके कर्तव्य बोध कराने के लिये एक 8 मिनट का विडियों तैयार किया गया है। जिसको भव्य यमुना प्रचार रथ के माध्यम से लोगो को दिखा अभियान से जोड़ा जा रहा है। आगामी पदयात्रा का काउन्टडाउन प्रारम्भ हो चुका है। पदयात्रा से पहले के दिनों में अभियान ने प्रचार की गति को चार गुना बढाते हुये प्रचार के सभी चरणों का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें सोशल मीडिया और प्रचार रथों से का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। अभियान की कार्यकारिणी द्वारा यमुना प्रचार रथ का रूट तय कर लिया गया है जिसमें प्रचार रथ 28 फरवरी को वृन्दावन, 1 मार्च को वृन्दावन, 2 मार्च को मथुरा, 3 मार्च को मथुरा, 4 मार्च को छाता, 5 मार्च को छाता, 6 मार्च को होडल, 7 मार्च को होडल, 8 मार्च को पृथला, 9 मार्च को पलवल, 10 मार्च को बल्लभगढ, 11 मार्च को फरीदाबाद, 12 मार्च को कोसी एवं 13 मार्च को कोसी में यमुना प्रचार रथ में एक प्रोजेक्टर लगाया गया है जिसके माध्यम से अभियान की विडयों दिखा लोगो को प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगो से पीटीशन साइन कराये जा रहे है। पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी शनिवार को अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅचे। अभियान के कार्यालय पहुॅच उन्होने अभियान को वेनीवाल पाल की तरफ से समर्थन देते हुये कहा कि यमुना हम सभी की है। यमुना की रक्षा करनाा हम सभी का परम कर्तव्य है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के द्वारा चलाये जा रहे यमुना मुक्ति के इस पावन अभियान में हम पूर्ण रूप साथ है। रमेश बाबा के सानिध्य में हुये पूर्व के आन्दोलन में भी हमने भाग लिया था परन्तु तत्कालीन सरकार द्वारा यमुना भक्तों के साथ छल किया गया। एक ब्रजवासी होने के नाते इस बार हम आन्दोलन में भाग लेगें  इस बार की पदयात्रा में हम हजारों लोगो के साथ भाग लेगे। 11 मार्च यमुना मुक्तिकरण के समर्थन में कामेर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें यमुना मुक्तिकरण के मुद्दे को उठाया जायेगा। यमुना मुक्तिकरण का संदेश सत्ता के गलियारों में प्रमुख मुद्दा बनें इस हेतु अभियान द्वारा सभी सांसद, प्रत्येक केन्द्रीय मंत्री व देश राजनेता समाज सेवियों एवं पर्यावरणविदों को एक 10 पृष्ठीय यमुना मुक्तिकरण पत्र व विडियों सीडी भेजी गयी है। जिसमें यमुना समस्या व समाधान के उल्लेख के साथ साथ पूर्व आन्दोलन व वर्तमान आन्दोलन की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया है। अभियान द्वारा अभियान से ब्रज क्षेत्र के व होडल क्षेत्र के गांवो को जोड़ने के लिये 1200 ग्राम प्रधानों को पत्र भेजा गया है । जिसमें यमुना की रक्षा के लिये सम्मूर्ण गांववासियों सहित उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवह्न किया गया है। गोवर्धन जतीपुरा  परिक्रमा मार्ग में श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज की अध्यक्षता में यमुना मुक्तिकरण को लेकर हुयी सभा में यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री सम्मिलित हुये। श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज ने कहा कि यमुना के लिये सम्मूर्ण  विश्व चिन्तित है। यमुना महारानी की सेवा का सौभाग्य बडे भाग्य से मिलता है। वही अवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है । उन्होने बताया कि झाड़सेतली में 19 मार्च को उनके हजारों समर्थक भाग लेगें। 15 मार्च 2015 को यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निकाली जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के समर्थन में कोसी सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों ने अभियान को संस्थाओं की ओर यमुना मुक्ति को समर्थन दिया। शनिवार को कोसी में सभी संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुयी जिसमें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह जी भी उपस्थित हुये। सहसंयोजक सुनील सिंह की उपस्थिति में रामलीला कमेटी, अग्रवाल सभा, युवा अग्रवाल सभा, रामकृष्ण संकीर्तन मंडल, जनरल एशोसियेसन, गौ रक्षक दल, विहिप कोसी, व्यापार मंडल, रामनगर सेवा समिति, सर्वजातिय विवाह समिति, प्रभात फेरी मंडल, बजरंग दल कोसी, जैन समाज, आर्य समाज, जाट समाज,  आदि संस्थाओं ने यमुना मुक्ति के लिये अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, अजय गोयनका, वेद प्रकाश आर्य, रोशन, यमुना प्रसाद, होतीलाल चैधरी, आशाीष ठाकुर, सम्भू दयाल, केके अग्रवाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार, आदि उपस्थित रहे। अभियान के सांस्कृतिक मंत्री रमेश कृष्ण शास्त्री ने जानकारी देते हुये बताया कि कोसी में 8 मार्च को कोसी के काली मन्दिर में कोसी की सभी संस्थाओं महाबैठक होगी जिसमें पदयात्रा में कोसी से भारी समुदाय को पदयात्रा में जोड़ने के लिये रणनीति तैयार की जायेगी। इसके साथ ही यात्रा की व्यवस्था समन्धी रूपरेखा भी तैयार की जायेगी। महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रमेश बाबा महाराज रहेगे और महासभा की अध्यक्षता  गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा महाराज करेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान को धार देने के लिये महिलायें भी पीछे नहीं हट रही है। अभियान की मथुरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु खण्डेलवाल ने मथुरा की महिलाओं को यमुना मुक्तिकरण के आवह्न हेतु मथुरा महिलाओं की एक विशेष बैठक आहूत कर कर मथुरा की महिलाओं को यमुना मुक्तिकरण के लिये संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में पहुॅचे राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी ने उपस्थित सभी मातृशक्ति को आन्दोलन में बढचढ कर सहभागिता के लिये प्रेरित किया। कहा कि यमुना मुक्तिकरण आन्दोलन में यदि मातृशक्ति बढी संख्या में हुकांर भरी तो केन्द्र सरकार निश्चित रूप से अपने घुटने टेक देगी इसलिये सभी को यमुना जी को ब्रज में लाने के लिये पदयात्रा में सहभागिता कर हर संभव प्रयास करना होगा। उक्त कार्यक्रम मथुरा के पदमपुरी मे आयोजित किया गया था जिसमें सैकडों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अभियान के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, दीपा अग्रवाल, दीप्ती यादव, अन्जू सक्सैना, प्रिया शर्मा, रंजीला चतुर्वेदी, नीलम कुलश्रेष्ठ, राजेन्द्र सक्सैना, सुमित आदि उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रदेश महासचिव राजकुमार उर्फ राजू भैया द्वारा यमुना मुक्तिकरण अभियान को लेकर वृन्दावन के साधु सन्तों से भेंट की गयी। अभियान द्वारा 15 मार्च की पदयात्रा को लेकर उन्होने सभी सन्तों को अभियान में सहयोग और समर्थन की प्रार्थना की और सफलता के लिये आशीर्वाद मांगा।

Read More

आज दिनांक 1 मार्च को बल्लभगढ सैक्टर 2 स्थित यमुना रक्षक दल कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के संरक्षण में  यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण के लिये एक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में सैकड़ों भक्तों एवं महानुभावों ने आहुती डाली। इस अवसर पर संत जयकृष्ण दास द्वारा सभी यमुना भक्तों को शपथ दिलाई गयी कि यमुना शुद्धिकरण के लिये हम सभी आगामी 12 मार्च को बल्लभगढ़ दशहरा ग्राऊण्ड से चलकर दिल्ली संसद तक पहुँचेंगे और तब तक आन्दोलनरत रहेंगे जब तक सरकार द्वारा यमुना के लिये कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आ जाता।  संत जी ने उद्घोस किया ‘‘ अभी नही ंतो कभी नहीं‘‘ उन्होने कहा कि यमुना की लड़ाई आने वाली पीढ़ी के लिये  जीवन रक्षण है। अगर जल नहीं रहेगा तो जीवन कहाँ बचेगा। यमुना रक्षक दल हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि यमुना के दूषित जल के कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है, जहरीला जल खेती को खत्म कर रहा है, जिससे अनाज भी जहरीला हो रहा है।  यमुना किनारे बसने वाले लोगों का जनजीवन खतरें में पड़ गया है, अनेको लोग भयंकर बीमारियों से ग्रसित है। सदानीरा बहने वाली यमुना को हथिनी कुण्ड पर कैद कर रखा है। राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य ने कहा कि अबकी बार आर-पार की लड़ाई होगी। माँ यमुना को यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाना है और जीवन को बचाना है। इसके सभी यमुना भक्त निःस्वार्थ भाव से इस आन्दोलन में भाग लें और यमुना को मुक्त करायें। इस समरोह के दौरान जिले के अनेक समाज सेवी संस्थान एवं नेतागण एवं धार्मिक संस्थाओं ने यमुना रक्षक दल को पूर्ण रूप से समर्थन दिया।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल राष्ट्रीय सचिव आर.पी सिंह, डोरीलाल वर्मा, प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिला महासचिव गौरव शर्मा, सहसचिव नरेन्द्र चैधरी, जयपाल शास्त्री उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थओं के पदाधिकारी, गौरक्षा दल के पुष्पेन्द्र त्यागी, बजरंग दल के संयोजक व नमो सेना के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश शर्मा, युवा समाज संस्था से अजय डागर, जसवंत सैनी, हरिओम व महिला मोर्चा से कविता शर्मा, सुमलेम मलिक, ऋतुराघव व राजवाला आदि उपस्थित थे। वृन्दावन छटीकरा रोड स्थित जटावाली माई आश्रम में हुआ विशाल संत सम्मेलन यमुना रक्षक दल को संतो एवं विद्वानों द्वारा लगातार समर्थन मिल रहा है। आज मंदिर के 11वें पाटोत्सव एवं रंग भरी एकादशी के सुअवसर पर पर ब्रज के विशिष्ट महामण्डलेश्वर एवं संत-महंतों का विशाल सम्मलेन हुआ। जिसमें आध्यात्मिक चर्चा के साथ साथ यमुना जी की वर्तमान स्थिति मर विशेष प्रकाश डाला गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने आरश्र की अध्यक्षा परम तपस्विन्नी राधिका साधिका ( जटावाली माई) से यमुना मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की। मीडिया प्रभारी ने कहा कि गोपाल सहस्त्र नाम में भगवान का यमुना जी के साथ जगत नाम आया है। अतः इस आन्दोलन को आप सभी का पूर्ण समर्थन चाहिये। जटावाली माई ने यमुना आनदोलन को हरसम्भव व मदद की पूर्ण रूप से समर्थन दिया और कहा कि यमुना शुद्धिकरण और यमुना जी का प्रवाह ब्रजवासियों के लिये अत्यन्त् आवश्यक है। श्री हनुमत् अराधना मण्डल के अध्यक्ष श्री राम कथा वाचक श्री अशोक जी महाराज एवं राम कथा के रसिक वक्ता विपिन बापू जी ने भी अपने मण्डल के सदस्यों के साथ आन्दोलन का समर्थन दिया। समारोह में स्वामी जगदानन्द जी, परमात्मा नन्द जी, वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 गोपाल चतुर्वेदी, रमेश शास्त्री, पं0 विहारी लाल आदि पूज्यनीय संत एवं महन्त उपस्थित थे।  गाँव-गाँव में पदयात्रा कर 11 मार्च के लिये चलाया जनजागरण अभियान ब्रज में यमुना की अविरल धारा को पुनः लाने के लिये यमुना रक्षक दल की टीम लगातार जनसम्पर्क बनाये हुये है। गाँव-गाँव में जाकर लोगों से मिलकर उनसे माँ यमुना के लिये 11 मार्च की वाहन यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की जा रही है। आज जिलाध्यक्ष सत्पाल सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिला प्रभारी डाॅॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल ठाकुर इन सभी के नेतृत्व में ब्लाॅक फरह, सायपुर, गड़ाया, जोहरी, वेरी, वेरी गढ़ी, गरारी, फरह, समसाबाद, गोवर्धन, नरी, अकबरपुर, रनवारी, सनवारी, सहित अनेको गाँवों में यमुना प्रचारी रथ एवं गाँ-गाँव में पदयात्रा करते हुये पूरे गाँव में 11 मार्च एवं यमुना लाओ जीवन बचाओ का जनजागरण किया गया। साथ ही गाँव के प्रत्येक व्यक्ति से 11 मार्च की यात्रा में भाग लेने की अपील की गई।  इस अवसर पर लोकगीत गायक सियाराम यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, भगत सिंह निषाद, पप्पू निषाद, गोवन्द निषाद, सुदामा, वीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र यादव, सोनू ठाकुर आदि उपस्थित थे।      

Read More

मथुरा। होली उत्सव के अवसर पर श्रीकृृष्ण संर्कीतन मंडल द्वारा पोतरा कुण्ड के समीप भजन संध्या पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर श्री केेशव देव की छवि के समक्ष वृंदावन के सुदीमा कुटी के पधारे संत सुतीक्षण दास महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तपश्चात ठाकुरजी की छवि पर लक्ष्मी नारायण द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के प्रंारभ में गणेश बजाज द्वारा श्री गणेश व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न भजनों मैं ना ना करती हार गयी रंग डाल गायो संवारियां..., मेरी चुनर में लग गयो दाग री ऐसो चटक रंग डारो..., नैयनन में पिचकारी दई, मैं तो हारी गई होरी खेली ना जाये..... आदि की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी श्रद्वालुओं को होली के रंग में रंगने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोहन लाल शर्मा, प्रवीन अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बनवारी लाल शर्मा, सुरेश बसंल, राजीव मित्तल, विजय खण्डेवाल, राधारमण अग्रवाल, जीतू, बलराम सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन ठाकूरजी की शयन आरती के साथ हुआ।  

Read More

मथुरा।। ब्रज की कुछ ऐसी ही परम्परा है जहाॅ ब्रज गोपियाॅ आज के दिन ब्रज गोपी ग्वाल बालों पर प्रेम पगी लाठियाॅ भाॅजति है और ग्वाल वाल बडे ही हर्षोल्लास के साथ प्रेम भरी लाठियों को हाथ में लगी ढाल को अपने सिर पर रख लाठियों की चोट छेलते है। आज ब्रजधम बरसाने की रंगीली होली में ब्रज गोपिका यानि बरसाने गाॅव की बहूऐं और और नन्दगाॅव के ग्वाला साथ मिलकर रंग गुलाल एक दूसरे के कपोलन यानी कि गालन पै लगाकर होली खेलेंगें और ग्वाल बाल पीताम्बरी धोती बगल बन्दी तो महिला भी सुन्दर लंहगा चुनरी पहन कर रंगीली होली खेलेगी और ग्वाल बाल ब्रज गोपिकाओं से अपनी मनचाही बात कहेंगंे। ऐसी ही ब्रजधाम बरसाने रंगीली होली खेलने की परम्परा है। आज ब्रषभान नन्दनी के घर तो कल नन्दभवन में रंगीली होली का आगाज बडे ही धूम धाम से होगा। विश्व विख्यात ब्रज धाम बरसाने की रंगीली होली खेलने के लिये देश ही नही बल्कि विदेशी श्रद्वालु भक्त भी रंगीली होली खेलने से अछूते नही रहते है। बरसाने की रंगीली होली खेलनंे व देखने बाले श्रद्वालु भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन द्वारा राधारानी मंदिर सहित कस्वे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तेनाती की गई है। जिससे होली के दौरान श्रद्वालु भक्तो को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पडे़।

Read More



Mediabharti