मथुरा

मथुरा। उप जिलाधिकारी महावन के विश्वभूषण मिश्र ने अवगत कराया है, कि पूर्व में सैदपुर तहसील महावन की भूमि समिति से प्राप्त हुए कृषि आंबटन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों तथा जन शिकायतों के दृष्टिगत तथा पूर्व प्रस्ताव में हुई प्रक्रियात्मक त्रुटि यथा समाचारपत्र में भूमि प्रबन्ध समिति की बैठक के सामने विवरणों का उल्लेख न होने के कारण सम्पूर्ण कार्यवाही दोबारा किए जाने का निर्णय लिया गया है। अतः ग्राम सभा सैदपुर स्थित ग्रामसभा भूमि के खसरा सं0 13/8,908 है0, 124मि,/4,908 है0, 356/5,933 है0 दर्ज कागजात कृषि योग्य भूमि तथा खसरा सं0 42/1,641 है0, 91/2,812 है0, 96मि,/7,194 है0 जो बीहड़ दर्ज कागजात है, में कृषि भूमि के आबंटन हेतु भूमि प्रबन्ध समिति सैदपुर की बैठक दिनांक 20.02.2015 को अपरान्ह 3ः00 बजे से प्राथमिक पाठशाला सैदपुर पर आयोजित की जाएगी। बैठक में पात्र व्यक्ति अपना आवदेन प्रस्तुत कर सकते हैे, जिसमें पटटा आबंठन की कार्यवाही की जाएगी। ग्राम के अन्य व्यक्ति बैठक में आमंत्रित है, जो अपनी आपत्ति बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। भूमि प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान सैदपुर तथा सविच क्षेत्रिय लेखपाल चाॅंद सैयद दिनांक 13.02.2015 को गाॅव में डुग्गी पिटवाकर साक्ष्य उप जिलाधिकारी न्यायालय महावन में प्रस्तुत करेंगे।

Read More

मथुरा। जिला प्रोबशन अधिकारी ने अवगत कराया है, कि पति की मृत्यु उपरान्त महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को सूचित किया है कि वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति सी0वी0एस0 एकाउन्ट नम्बर के साथ तथा अपने दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ अतिशीघ्र कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें, यदि आपका आधारकार्ड नहीं बना है तो अपने नजदीकी आधारकार्ड वालंे सेन्टर से सम्पर्क कर आधार कार्ड बनवाकर तत्काल अधोहस्ताक्षरी कार्यालय कमरा नं0 36 जिला प्रोबेशन कार्यालय मे जमा कराने का कष्ट करें, ताकि अपके आधार कार्ड नम्बर को आपकंे खाते से जोडा जा सकें, यदि आप उक्त अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं कराती हैं तो आपकी विधवा पेंशन की धनरांिश का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा।  

Read More

मथुरा। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है, कि विकलांग सशक्तीकरण विभाग सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से केन्द्र पोषित पूर्व दशम एंव दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2014-15 से प्रारम्भ की गई है। जिसकी पूर्व में अन्तिम तिथि 04 फरवरी 15 निर्धारित को बढ़ाये हुए अब अन्तिम तिथि 25 फरवरी 2015 कर दी गई है। विकलांग छात्रों के आवदेन पत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अपने स्तर से तत्सम्बन्धित को निर्देश देने के साथ-2 अग्रिम कार्यवाही कर अधिक से अधिक विेकलांग छात्रवृत्ति हेतु आच्छादित कराये जाने का कष्ट करें, ताकि समय से आवेदन पत्रों शासन एवं उच्च अधिकारियों को भेजे जा सकें।

Read More

बेटे को कमरें में बन्द कर, बेटी भय से पास में दुबकी, क्षेत्रा मे तनाव को देख पीएसी तैनात मथुरा। छाता क्षेत्र के गाॅव दौताना में झोपड़ी में सो रहें दम्पत्ति व बच्चों में अज्ञात बदमाशों ने हमला वोल दिया। बदमाशों ने दम्पत्ति के पुत्र को कमरें में बन्द कर दम्पत्ति की लाठी डन्डों से जमकर पिटाई की इसी दौरान बदमाशों के भय से दम्पत्ति की पुत्री ने मौके से भाग कर पडौसी के घर में दुबक कर अपनी जान बचाई। बदमाशों द्वारा की गई मारपीट में पति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव दौताना में एक समुदाय विशेष का नत्थी पुत्र अमीचन्द्र का गाॅव के वाहर मैन रौड पर ही एक खाली प्लाट है जिस पर गाॅव के कई लोगों की नीयत हैं। नत्थी ने जमीन पर ही एक झौपड़ी डाल रखी हैं और आज अमीचन्द अपनी पत्नी अकबरी व पुत्री गुलशन व एक पुत्र के साथ झोपड़ी में सो रहा था कि रात्रि करीब एक बजें लाठी डन्डों से लैंस आधा दर्जन बदमाशों ने आकर झोपड़ी में सो रहें दम्पत्ति से लाठी डन्डों से हमला बोल दिया। हमला होते देख दम्पत्ति का पुत्र पडौस के घर में भाग गया वहीं उसकी बहन गुलशन ने भी अपने पडौसी के घर में दुबक गई। लेकिन इस दौरान बदमाश दम्पत्ति को लाठी डन्उों व सरिया से हमला करते रहें, इस हमलें के दौरान अमीचन्द्र की मौत हो गई वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बदमाश अमीचन्द्र की मौत देख मौके से भाग गये। प्रातः काल घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजुम लग गया। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल महिला को गंभीर हालत में वृन्दावन के सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक अमीचन्द्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना के सन्दर्भ में ग्रामीणों का कहना है कि अमीचन्द के प्लाट पर गाॅव के ही राशन डीलर मानचन्द्र की निगाह है और इसी के चलते राशन डीलर ने कई बार अमीचन्द्र से जबरन प्लाट लेने के लिए दवाव बनाया है लेकिन सफल नहीं होने पर मानचन्द्र ने ही दम्पत्ति के उपर हमला कराकर अमीचन्द्र की हत्या कराई हैं। फिलहाल गाॅव में तनाव देख पीएएसी व पुलिस वल तैनात कर दिया गया हैं।

Read More

मथुरा। नामजद आरोपियो ने धोखाधडी कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर एक जमीन का बैनामा करा लिया। घटना की जानकारी होने पर पीडि़त ने थाना पुलिस मंे रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वृन्दावन के बिहारीपुरा की निवासी श्रीमती रमाबाई शिष्या राधा गोविन्द दास ने जनपद हाथरस के मुरसान गेट स्थित परम हंस आश्रम निवासी प्रभूदास पुत्र संतदास व दो अन्य लोगो पर धोखाधड़ी पूर्वक कूट रचित दस्तावेज व फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन का बैनामा करा देने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली वृन्दावन में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार शहर की सड़कों का हाल जानने के लिए मुख्य चैराहे होलीगेट और पिफर जाम लगने वाले कोतवाली क्षेत्र में पंहुचे और यहां ऊबड़ खाबड़ सड़कें और रोज रोज होने वाले गडढों से बाधित होने वाले यातायात पर नाराजगी जताई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह और इंजीनियर उनके साथ थे। इन सभी को जल्द काम समाप्त करने के निर्देश दिये गये।  दोपहर को जिलाधिकारी राजेश कुमार अचानक होलीगेट पंहुचे और उन्होंने चैराहे पर आये दिन होने वाले गडढों के बारे में अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका इंजीनियर को निर्देश दिया कि वे इसका प्रोजेक्ट बनाकर एस्टीमेट बनवायें जिससे यहां आये दिन होने वाली सड़क धसाव के लिए उचित कार्यवाही की जा सके। इसके बाद वे कोतवाली रोड पर कछुआ गति से चल रहे मैनहाॅल और पुलिस निर्माण को देखने के लिए पंहुचे। यहां स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बताया गया कि यहां ठेकेदार द्वारा कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है जिससे दुपहिया, तिपहिया और चैपहिया वाहनों के निकलने में भारी असुविधा होती है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वे इस कार्य को एक सप्ताह के अंदर करायें। उन्होंने कहा कि दिन मंे कार्य क्यों नहीं किया जाता? जब रास्ता जाम रहता है तो दिन में कार्य होना चाहिए। उन्होंने ठेकेदार से लेवर बढाने और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात डीएम मसानी की ओर रवाना हो गये।  

Read More



Mediabharti