8 फरवरी को को लगेगा निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर, आगरा-मथुरा से आएंगे डाॅक्टर, जांच और दवा वितरण
दस फरवरी को निषक्तजनों के चेहरों पर बिखेरेंगे मुस्कान, आएंगे सांसद, लोकसेवा अध्यक्ष और संघ विचारक
ग्यारह फरवरी को बलिदान दिवस पर होगी श्रद्धांजलि सभा, आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री
दीनदयाल धामः एकात्ममानववाद के पुरोघा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में रविवार, यानि आठ फरवरी को सेवा और सुश्रुषा का मेला लगेगा। आगरा-मथुरा से आने वाले चिकित्सक रोगियों की जिज्ञासाओं का निदान करेंगे। धाम में दस फरवरी को सांसद, लोक सेवा आयोग अध्यक्ष और संघ के विचारक, शिाक्षाविद् निशक्तजनों को उनकी जरुरत के कृत्रि़़म अंग और अन्य उपकरण भेंटकर उनके चेहरों पर खुशियां विखेरेंगे, तो ग्यारह फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री श्रद्धांजलि सभा में अपने विचारों को व्यक्त करेंगे, मौका होगा महामानव के बलिदान दिवस का।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर शुक्रवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशन लाल ने बताया, अंत्योदय के उपासक दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में 8 फरवरी की सुबह 10 बजे से निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित होगा, शिविर में कान, नाक, गला और महिला- बाल रोगों से जुड़े चिकित्सकों के अलावा शुगर, हड्डी, आंख और दांत रोगों का निदान होगा। फीजिशियन और अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। दस फरवरी मंगलवार सुबह 11 बजे फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप जोशी और विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम निशक्तजनों को उनकी जरुरत के कृत्रिम अंग, टाईसाइकिल, कैलीपर्स, पैर, श्रवण यंत्र समेत अन्य उपकरण भेंट करेंगे। यह कार्यक्रम कल्याणं करोति, म्थुरा के सौजन्य से आयोजित होगा।
मेला समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंैंटीवाल ने बताया, ग्यारह फरवरी को महामानव के बलिदान दिवस पर सेवा केंद्र स्थित मधुकर सभागार में दोपहर सवा बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव कुमार बालियान अपने रुप से विचार रखेंगे।
इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख महेश दीक्षित ने बताया, श्रद्धांजलि सभा में संघ के प्रांत प्रचारक दिनेशजी भी मौजूद रहेंगे।
स्मारक समिति अध्यक्ष जयप्रकाशजी, उपाध्यक्ष बांकेबिहारी माहेश्वरी, स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष विधायक जगन प्रसाद गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, श्रवण मिश्र, डाॅ. रमेशपाल सिंह और कार्यक्रम संयोजक नवीन मित्तल ने आसपास के जनपदोें के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों से दीनदयाल धाम में आयोजित मानव सेवा के तीन दिनों के इस कार्यक्रम में सेवा, सुश्रुषा के साथ यहां मौजूद रहकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
Read More