मथुरा

मथुरा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विशाल चौहान के मार्ग निर्देशन में केआर गर्ल्र्स पीजी कॉलेज के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों, स्कूली छात्र छात्राओं एवं आम जनता में मतदान को प्रेरित कर जागरूकता लाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को अपना नाम शामिल कराने तथा मतदान के समय अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों, टीवी चैनलो, विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, स्लोगनों, पोस्टर, बैनरो, सांस्कृतिक कार्यक्रमो, छविगृहो में स्लाइडो के माध्यम से, नुक्कड नाटकों आदि के द्वारा गांव, ब्लाक, तहसीलो, विद्यालयो में जा जाकर मतदाता को जागरूक किया जा रहा है जिसे मतदान का प्रतिशत बढ सके।   नगर मजिस्ट्रेट तथा कार्यक्रम के प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत यह जागरूकता अभियान कार्यक्रम लगातार कई महीनो से चलाए जा रहे है तथा आगे भी निश्चित समय तक चलाए जाते रहेंगे ताकि पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम अंकित करा सके और मतदान के समय मतदान में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी समझते हुए मत का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओ को इस कार्यक्रम से विद्यालयो के माध्यम से जोड़ा गया तथा उनके फार्म 6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए गए इसी का यह परिणाम है कि हम अपने लक्ष्य को पाने में पूर्णरूपेण सफल रहे है।   इस अवसर पर एमवीडीए के सचिव श्याम बहादुर सिंह, स्वीप समन्वयक डॉ. प्रतिभा गुप्ता, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा नूतन कुलश्रेष्ठ, महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण और छात्राओ ने अधिक संख्या में अपनी प्रतिभागिता की। कार्यक्रम में कैंपस एम्बेसडरो द्वारा युवा मतदाताओ को प्रेरित करते हुए अपने संदेश भी दिए।

Read More

मथुरा रू जिला सेवा.योजना अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला सेवा.योजना कार्यालय मथुरा में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के लिए संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र के एक वर्षीय कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण का नया सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है।   कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में समूह श्गश् परीक्षाओं की सघन तैयारी हेतु टाइपिंग के अतिरिक्त कम्प्यूटर सामान्य हिन्दीए गणित सामान्य अंग्रेजीए सचिवीय पद्धति और तर्कशक्ति योग्यता ;रीजिनिंगद्ध संबंधी सघन प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टर मीडिएट है उ़़च्च शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी। आयु सीमा दिनांक एक अप्रैल 2014 को 18 से 35 वर्ष होनी आवश्यक है।   प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च तक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जमा करा सकते है। आवेदन पत्र जिला सेवा.योजना कार्यालयए आईटीआई परिसर वृन्दावन रोड मथुरा में कक्ष सात में उपलब्ध है। प्रवेश के लिए साक्षात्कार अनुसूचित जातिए अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का 25 मार्च और  पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का 26 मार्च को जिला सेवायोजना कार्यालय आईटीआई परिसर वृन्दावन रोड मथुरा में संपन्न होगा।

Read More

आज गउघाट स्थित गिर्राज जी की बगीची में यमुना रक्षक दल के तत्वाधान में होली मिलन महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। होली मिलन महोत्सव की अध्यक्षता संत जयकृष्ण दास ने की इस महोत्सव में गउघाट निवासियों व यमुना भक्तों भाग ले होली के गीत व गुलाल की फुहार उडायी। सभी ने एक दसरे के गले लग गुलाल लगा एकता व भाईचारे की भावना को बढावा दिया। गिर्राज जी की बगीची में सांय 4 बजे से होली मिलन महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। उत्सव का प्रारम्भ गणेश वन्दना के साथ किया गया उसके बाद भक्तों द्वारा होली के गीत गाये गये व फूलों एंव  गुलाल की होली खेली गयी। कार्यक्रम के अन्त में भक्तों द्वारा प्रसाद रूप् में ठण्डाई ग्रहण कर तन मन दोनों को ठण्डक पहुॅचायी गयी।यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि होली हिन्दुओं का मुख्य पवित्र त्यौहार है और इसकी त्यौहार की पवित्रता बरकरार रखते हुये आपसी वैमनुषता को भुलाते हुये नशा मुक्त होली का त्यौहार का आनन्द लेना है। सभी ब्रजवासियों को होली के त्यौहार की यमुना रक्षक दल की ओर से  हार्दिक शुभकामनायें।  इस अवसर पर विशनचन्द अग्रवाल, कल्याण दास अग्रवाल, यमुना रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष  रूपकिशोर यादव, नगर प्रभारी त्रिलोकी व्यास, शिवदीप अग्रवाल, गजेन्द्र यादव, विजय अग्रवाल, रवि यादव, नितिन अग्रवाल, नितान्शु अग्रवाल, मदन व्यास, एडवोकेट गंगे गुरू, पंकज पंडित, गोलू शर्मा, शरद वर्मा, विवेक शर्मा, मदन व्यास, राजू पेन्टर, बब्बू पंडित, अनिल चतुर्वेदी, नरेन्द्र सांवरिया पवन चैधरी  आदि उपस्थित थे।   

Read More

नई दिल्ली : लोक सभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वही बीजेपी में सीटों को लेकर खीचातानी मची हूई हैं। बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक के दौरान आज चौंथी लिस्ट के साथ पार्टी दिल्ली और यूपी की सीटों का ऐलान कर सकती है। सूत्रो के अनुसार बैठक में पार्टी वाराणसी सीट के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। इसी कारण सभी की निगाहें चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हुई हैं। अगर वाराणसी से मोदी के नाम का ऐलान होता है। तो मुरली मनोहर जोशी को कानपुर की सीट दी जाएगी। इसी तरह लखनऊ सीट पर भी सबकी नजर होगी, क्योंकि वहां से बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन मौजूदा सांसद लाल जी टंडन ने कहा था कि ये सीट सिर्फ वो मोदी के लिए छोड़ेंगे। इसके साथ ही खबरें ये भी हैं कि विनोद खन्ना गुरूदास पुर, शत्रुघ्न सिंहा दिल्ली तो अमृतसर से जेटली को टिकट मिल सकता है।

Read More

नई दिल्ली रू लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हेंगऑउट के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की। हैंगऑउट के जरिए कार्यकर्तायों से बातचीत में राहुल ने कहा कि हमें लोकसभा चुनावों के लिए आक्रामक प्रचार करने की जरूरत है।   उन्होंने कहा कि हमें आरटीआईए मनरेगाए राईट टू फूड जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को बताना होगा। राहुल ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी विधायकए कार्यकर्ता पार्टी में अपनी बात रखेंए ऐसा करने से पार्टी में बदलाव आएगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी। राहुल ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में विपक्ष आरटीआई से हार गया था और इस बार विपक्ष राईट टू फूड से डरा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि हम कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी सही से लोगों तक पहुंचाने में सफल हुए तो हम 200 सीटों जीत सकते हैं।

Read More

ब्रज कला केन्द्र दिल्ली द्वारा आयोजित होली मिलन महोत्सव में यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी को ब्रज कला केन्द्र द्वारा कुनाल गर्ग की स्मृति में ब्रज विभूति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे अतुलनीय समाजिक कार्यों के लिये दिया गया। उनके द्वारा प्राचीन पहाडियों के खनन कार्य को बन्द कराने में सहयोग, ब्रज को हरितमा युक्त करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण यात्रा तथा यमुना की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये अखण्ड हरिनाम संकीर्तन, रथयात्रा, नौका यात्रा एवं मार्च 2013 की लाखों यमुना भक्तों की ऐतिहासिक यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा व वर्तमान में घाटों की रक्षा के लिये चल रहे सफाई अभियान आदि आन्दोलन का सफल संचालन हेतु संत को दिल्ली में ब्रज कला केन्द्र के द्वारा ब्रज विभूति सम्मान 2014 से सम्मानित किया गया। ब्रज कला केन्द्र के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि ब्रज की धरोहरों की रक्षा हेतु जो महानुभाव सतत प्रयासरत है उन सभी का ब्रज कला केन्द्र सम्मान करता है। ब्रज की संस्कृति की रक्षा कर हम सबकों उसका वर्चस्व विश्व में स्थापित करना है। ब्रज की धरोहरों में मुख्य यमुना मां आज भंयकर दुर्दशा से जूझ रही है उनके सम्मान व स्वरूप की रक्षा हेतु यमुना के स्वच्छ अविरल रूप को ब्रज में लाने हेतु यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास सतत् प्रयासरत है उनके द्वारा समाज के लिये किये गये कार्य अतुलनिय है  आज उनको इस सम्मान से सम्मानित कर हम गर्व की अनुभूति कर रहे है। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज के विरक्त संत पूज्य रमेश बाबा महाराज की कृपा से उन्हे ये सम्मान प्राप्त हुआ है। वे इस ब्रज विभूति सम्मान के योग्य नहीं है क्योंकि अभी ब्रज की शान यमुुना हथिनीकुण्ड पर बंधक है हमारे द्वारा किया जा रहा कार्य अभी पुर्ण नहीं हुआ है। ब्रजवासियों को यमुना के प्रति जाग्रत किया जा रहा है आगे पूर्व से बडा आन्दोलन यमुना की मुक्ति के लिये किया जायेगा। ब्रज में यमुना जल आने तक यमुना की लडाई चलती रहेगी।इस सम्मान से आज सम्पूर्ण यमुना रक्षक दल व वे सभी यमुना भक्त नवाजे गये जिन्होने यमुना आन्दोलन में सहयोग किया है और कर रहे है। यमुना रक्षक दल सभी से अपील करता है कि आप सब भी यमुना आन्दोलन में उसकी शुद्धि एवं मुक्ति के लिये सहयोग प्रदान करें। ठस अवसर पर ब्रज कला केन्द्र के विशिष्ट संरक्षक वासुदेव गर्ग, श्री मती मीरा गोयल, श्री नगेन्द्र प्रकाश भार्गव, विष्णु प्रकाश गोयल, राजेन्द्र भगत जी, मुरारी लाल गर्ग, महेशचन्द्र अग्रवाल, हरिदेव चतुर्वेदी।  

Read More



Mediabharti