मथुरा। वार्ड संख्या 24 जयसिंहपुरा की गणेशधाम कालोनी व राधाकृष्ण वाटिका के सैंकड़ांे महिला-पुरूषों ने सड़क, पानी, बिजली, नाली की समस्याआंे को लेकर क्षेत्र के सभासद सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर विद्युत विभाग व डूडा के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शन कर डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम महेन्द्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद ने बताया कि विभाग द्वारा उक्त कालोनियों में दर्जनों बीएसयूपी योजना अंतर्गत मकान तो बनवा दिये हैं लेकिन उनके आवागमन हेतु नाली व सड़कें नहीं हैं जिससे बुजुर्ग महिला-पुरूष परेशानी का सामना कर रहे हैं। विद्युत विभाग ने कनैक्शन भी नहीं दिये हैं। इससे लोगों में रोष है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन और रोड जाम किया जायेगा। इस मौके पर आशू खण्डेलवाल, किशन शर्मा, गौरव शर्मा, हनीफ खान, गिरीश सारस्वत, नियात कुरैशी, यामिनी, गुल मौहम्मद, रवि प्रकार अग्रवाल, पवन शर्मा, रवि शर्मा, राहुल, श्याम सुन्दर सोनी, विमला देवी, कृष्णा शर्मा, भगवती देवी, विनीता देवी, कुसुमा, देवेन्द्र सक्सैना मौजूद थे।
Read More




