मथुरा

 सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र परिसर मे विलाप करती महिलायें मथुरा। थाना व कस्बा छाता के गांव सींगू थोक निवासी एक एलएलबी छात्र की कंरट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से नगर मे शोक की लहर दौड़ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार भरतसिंह पुत्र रामवीर सिंह चैधरी उम्र करीब 17 साल अपने मित्र जितेन्द्र गौड की छत पर डिश एंन्टीना लगा रहा था। इसी दौरान 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट मे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। आनन-फानन मे उसे कोसीकलां के एक हास्पीटल मे ले जाया गया। किन्तु डाक्टरों ने उसे मृत बताकर वापिस कर दिया। मृतक एलएलबी की पढाई के साथ साथ सामलियां बघेल एडवोकेट के यहां बकालत कार्य सीख रहा था। उसकी मौत हो जाने से छाता बार के अधिवक्ताओं समेत पूरे नगर मे शोक की लहर दौड गयी है

Read More

 हाइवे स्थित अवागढ़ फार्म हाउस के निकट नीरा राडिया के नवनिर्मित नयति हाॅस्पीटल की ओपनिंग सेरेमनी पार्टी में मौजूद जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह साथ हैं नीरा राडिया

Read More

मथुरा। कथित सपा नेता से धोखाधड़ी का शिकार हुआ शख्स बार-बार अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के दर पर ठोकरें खाकर अपना धैर्य खो बैठा। सोमवार को एक बार फिर अपनी फरियाद लेकर डीएम कार्यालय गया, लेकिन जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी के चलते एडीएम से फरियाद लगाई, लेकिन वहां से भी नाउम्मीद हुए फरियादी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख उसे आगरा रैफर कर दिया। इस पूरे वाकये के दौरान जिलाधिकारी मथुरा और एसएसपी एक चर्चित हस्ती की पार्टी में इतने मशगूल थे कि सारी संवेदनाएं ताक पर रखते हुए उन्होंने फरियादी की स्थिति का जायजा लेने की भी जहमत नहीं उठाई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अजय गुप्ता पुत्र वीके गुप्ता हाल निवासी मंडी आजमपुर थाना हाइवे, मूल निवासी बरेली आज सोमवार को अपनी फरियाद लेकर कलक्टेªट पहुंचा, लेकिन जिलाधिकारी राजेश कुमार की गैरमौजूदगी के चलते उसे अपनी फरियाद लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद के पास भेज दिया गया। बताया गया है कि एडीएम से मुलाकात के बाद नाउम्मीद हुए अजय ने अपने साथ लाई गई, बोतल से ज्वलनशील द्रव्य छिड़ककर खुद को आग लगा ली।  कलक्टेªट परिसर मेें अजय द्वारा आग लगा लेने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना को देख एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं एडीएम प्रशासन अपने चैम्बरों से बाहर की ओर दौड़े और लोगों की मदद से आग बुझाने के साथ ही गंभीर रूप से झुलसे अजय को सरकारी गाड़ी से स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख उसे आगरा रैफर कर दिया। अजय गुप्ता के वकील देवेन्द्र इंसा के अनुसार पूर्व में अजय गुप्ता ने अपना बरेली स्थित मकान 9 लाख 20 हजार रुपए में बेचा था तथा उसके पास पांच लाख रुपए की नगदी और थी, इसके दोस्त बिछरईया बरेली निवासी तेजसिंह चैहान ने उसे जान का खतरा बताते हुए उसकी यह रकम अपने रिश्तेदार आगरा निवासी कथित सपा नेता राजेश चैहान को दिलवा दी। राजेश चैहान सुभाष नगर चैराहा, कमला नगर आगरा में टूर एण्ड टैªबल्स का काम करता है। जब अजय ने उनसे अपनी रकम मांगी, तो राजेश ने उसे बंधक बनाकर अपने ठिकाने पर महीनों बंधक बनाकर रखा और यातनाएं देने के साथ ही उसके टखने तथा जबडे़ तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह मौका पाकर अजय वहां से भाग निकला और मथुरा आकर रहने लगा। अधिवक्ता के अनुसार अजय का उसकी पत्नी से पूर्व में ही तलाक हो चुका है। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर अजय ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी मथुरा सहित तमाम लोगों को पत्र भेजकर फरियाद की, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली, तो तीन माह पूर्व उसने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की, लेकिन यहां स्थानीय प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। 16 सितम्बर2015 को अजय गुप्ता ने एसपी क्राइम अशोक कुमार राय से अपनी पीड़ा व्यक्त की, तो उन्होंने एसपी सिटी आगरा के लिए उसके प्रार्थना पत्र को संदर्भित कर वहां न्याय दिलाने के लिए लिखा। लेेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। सोमवार को पुनः अजय कुमार गुप्ता मदद की उम्मीद लें डीएम से मिलने कलक्टेªट पहुंचा, लेकिन जिलाधिकारी के मौजूद न होने के चलते स्टाफ ने उसे एडीएम वित्त एवं राजस्व को अपनी फरियाद सुनाने को कहा। इस पर अजय एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद के पास पहुंचा और अपनी फरियाद सुनाई, लेकिन बताया गया है कि यहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी। अधिकारियों की लालफीता शाही से नाउम्मीद हुआ अजय अपना आपा खो बैठा और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने को ज्वलनशील पदार्थ उढ़ेल खुद को आग के हवाले कर दिया।  यह कहना है एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद का इस संबंध में जब एडीएम से बात की गई, तो उनका कहना था कि अजय का मामला बरेली जनपद से संबंधित है, उन्होंने बताया कि अजय ने अपनी प्रोपर्टी बेची थी, जिसका पैसा आगरा के राजेश चैहान नाम के शख्स ने धोखाधड़ी कर हड़प लिया था। पूर्व में फरियादी के प्रार्थना पत्र पर डीएम ने एएसपी को निर्देश दिए थे, एसपी क्राइम ने आगरा पुलिस के लिए मामला रैफर कर दिया था। सोमवार को अजय ने कलक्टेªट परिसर में यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इससे पूर्व उसने किसी से कोई मुलाकात नहीं की।    एक ओर जहां नाउम्मीद हुए अजय ने कलक्टेªट परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया। वहीं जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार फरियादियों की गुहार सुनने के बजाए चर्चित उद्योगपति नीरा राडिया की हाॅस्पीटल ओपनिंग सेरेमनी पार्टी में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी डा. राकेश कुमार भी इसी पार्टी में शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद कलक्टेªट पर मौजूद हर खास-ओ-आम शख्स अधिकारियों की लालफीताशाही और अकर्मण्यता को कोस रहा था। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनहीनता की चर्चा करने से भी गुरैज नहीं कर रहे थे। इस घटना के बाद भी डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल की ओर झांकना भी उचित नहीं समझा।    आपबीती को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर प्रदेश के मुखिया एवं जिले के आलाधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी जब कोई उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दी, तो 30 नवम्बर 2015 को अजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री को संबोधित सुसाइड नोट लिखकर जीवन लीला समाप्त करने की सूचना देते हुए मांग की है ‘‘अगर हो सके तो मेरी आत्मा की शांति के लिए उक्त लोगों को सजा दिलवा देना, ताकि कोई आगे किसी भोले व कमजोर आदमी के साथ अपराध न कर सके’’। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा छाता ग्राम दौताना स्थित बजाज इलैक्ट्रानिक फैक्ट्री मे सिक्योरिटी और कर्मचारियों मे आपस मे कई राउन्ड फायरिंग होने से अन्य कर्मचारियों मे दहशत फैल गयी। घटना की जानकारी सुरक्षा अधिकारी द्वारा कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। स्ुाुरक्षा अधिकारी रामकिशन चैधरी निवासी कमला नगर कोसीकलां द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम गौहारी निवासी कर्मचारी चैधरी बगैर काम के कई वर्ष से वेतन ले रहा था। जिसे नये अधिकारियो ने कंम्पनी से निकाल पर उसका गेट बंद करा दिया था। जिससे नाराज होकर एक सप्ताह मे सुरक्षाकर्मियों पर तीन बार जानलेवा हमले कर चुका है। शनिवार को भी आरोपी ने कंम्पनी के गेट पर फायरिंग कर दी थी। जिसपर सिक्योरिंटी ने जबाबी फायरिंग की तो आरोपी भाग खडा हुआ। सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आरोपी स्थानीय विधायक का रिश्तेदार बताकर रौब गांठता है। कभी भी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है। बताया गया है कि उक्त आरोपी ने इससे पूर्व अन्य फैक्ट्रियों पर भी दबाब बनाने के लिये फैक्ट्री कर्मचारियों व अधिकारियों से मारपीट कर की है। जिनके मुकदमे भी स्थानीय थाने मे दर्ज कराये गये है। बावजूद इसके राजनैतिक दबाब मे आरोपी के खिलाफ कोई कार्यबाही नही कर रही है। बजाज फैक्ट्री के मामले मे एसएसपी के हस्तक्षेंप के बाद सक्रिय हुयी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यबाही करते हुये दबिशें दी है। जबकि फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि पुलिस आरोपी से मिली हुई है।

Read More

मथुरा। कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव पिल्होरा के बम्बे के निकट 40 बर्षीय युवक के सिर मे गोली मारकर हत्यारे शव को खेत में फैंक गये। क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार के निर्देशन मे इलाका पुलिस ने घटना का जायजा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। युवक के सिर मे गेालीमारी गयी थी जो गर्दन को चीरते हुये पार निकल गई। अंदेशा है कि युवक को सटाकर गोली मारी गई थी। मृतक नीले रंग का स्वेटर व शर्ट, काली जैकेट व सफेद पैंट पहने हुआ था। गेहुआ रंग के इस हष्टपुष्ट युवक के शव की शिनाख्त नही हो सकी है। सीओ छाता का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फैंक दिया गया है। घटना से खेत स्वामी उदयसिंह समेत समूचे क्षेत्र मे दहशत फैल गई है।

Read More

मथुरा। आगामी 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि पेंशनर दिवस में जनपद के प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे ताकि पेंशनरों की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है की भी सुनवायी हो सकें एवं उन पर समुचित कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा सकें। श्री कुमार ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे पेंशनर दिवस में अनिवार्य रूप से भाग लेना सुनिश्चित करें।  

Read More



Mediabharti