मथुरा

मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 स्थित थाना छाता कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के मामले में एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस बार सरकारी रोडवेज की बस से शराब की तस्करी होते हुए पकड़ी है। पकड़े जाने के बाद चालक परिचालक मौके से भाग निकले लेकिन पुलिस शराब के साथ बस कोे जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना छाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली की ओर से आती मथुरा डिपो की सराकरी रोडवेज बस संख्या यूपी 85 एए 9518 को छाता में रूकवा लिया। जिसमें अवैध शराब की एक बड़ी खेप होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने बस की चैकिंग के दौरान उसमे से बड़ी संख्या में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराव बरामद की है। थानाध्यक्ष यशकांत सिंह ने इस बस से चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में हरियाणा ब्राण्ड की अवैध शराव बरामद कर बस से सारी पूरी शराब को बरामद कर लिया है। वहीं मामले की नजाकत समझ रोडवेज बस के चालक परिचालक मौके से फरार हो जाने में सफल हो गये। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही आरम्भ कर दी है। बताया गया है उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों में प्रयुक्त करने के लिये शराव तस्करो ने ये नया तरीका ईजाद किया है। लेकिन पुलिस की सजगता ने तस्करो के मंसूबो पर पानी फेर दिया।

Read More

भरे बाजार में बेचता था हरियाणा मार्का अवैध शराब मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में कस्बे के बीच बाजार स्थित परचून की दुकान से अवैध तस्करी की शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों को विगत इलाके के लोगोें ने पकड़ कर भारी विरोध कर पुलिस को सौंपा था। उस समय इस कारोबार का सरगना मौका देखकर भाग निकला था। पुलिस ने आज उसे दबोचने में सफलता प्राप्त की हैै। पुलिस गिरफ्तार शराब तस्कार को सुबह जेल भेजने की तैयारी में है।  विदित हो कि विगत दिनों थाना क्षेत्र में कस्बे के बड़ा बाजार में परचून की दुकान से भरे बाजार धड़ल्ले से हरियाणा ब्राण्ड की तस्करी की अवैध शराब का कारोबार करने वाले शराब तस्कर गिरोह के सरगना पिन्टू अग्रवाल को आज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को पिन्टू की बेसब्री से तलाश थी। पिन्टू गोवर्धन के हाथी दरवाजे पर भरे बाजार परिक्रमा मार्ग में खुले आम हरियाणा ब्राण्ड की अवैध शराव बेचता था। जिसका भण्डाफोड़ विगत दिनों बाजार के लोगो ने किया था। उस दिन उसके भाई को स्थानीय लोगोे ने भारी अवैध शराब के साथ पकड़ कर गोवर्धन पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उसे पकड़कर पहले ही जेल भेज दिया था। जबकि पिन्टू मौका देखकर उसी दिन से फरार चल रहा था। उसी दिन से शराव माफिया पिन्टू फरार चल रहा था। आज पुलिस ने मुखविर की सूचना पर पकड़ लिया है।

Read More

मथुरा। थाना क्षेत्र राया के अन्तर्गत बिचपुरी पुलिस चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने आज सुबह बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुखबिर की सुचना पर हरियाणा ब्रान्ड की अवैध व्हिस्की शराब से भरा हुआ ट्रक दबोचा है। पुलिस ने इस ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक आरोपी को भी दबोचा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार आज रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रात से ही थाना क्षेत्र की बिचपुरी पुलिस चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह अवैध शराब की गाड़ी पर दबिश देने के प्रयासों में जुट गये। रात्रि भर के बाद सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने इस गाडी को चैकी के पास ही दबोच लिया। पुलिस को इस गा़ड़ी मंे से 256 पेटी विस्की वेस्टओ और 84 पेटी नम्बर वन हरियाणा ब्राण्ड की अवैध व्हिस्की शराब बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने गाड़ी संख्या यूपी 16 एएन 8766 के साथ मौसिम पुत्र फारूक खान निवासी बल्लभगढ़ हरियाण को भी मौके पर ही दबोच कर पकड़ लिया।

Read More

परंपरागत कंस मेले को लेकर चतुर्वेद और यादव समाज रहा उत्साहित  मथुरा। भारत प्रसिद्ध कंस मेला आज शहर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। चतुर्वेद और यादव समाज द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दुराचारी राजा कंस का वध लाठी-डंडों से झूर-झूर कर किया गया। ‘ छज्जू लाये खाट के पाॅय, मार-मार लठ्ठन धुरि करि आये’ के उद्घोषों से कान्हा की भूमि गूंज उठी। आधी रात से देवोत्थान एकादशी परिक्रमा शुरू हो रही है। 21 कोसीय परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों की सुख-सुविधा के लिए समाज सेवी संगठनों ने जहां व्यापक व्यवस्थाएं की है वहीं मथुरा नगर क्षेत्र में पालिका की लापरवाही के चलते परिक्रमार्थियों को अक्षय नवमी परिक्रमा की भांति गंदगी का सामना करना पड़ेगा।  मथुरा के दुराचारी राजा कंस का वध आज परम्परागत रूप से सम्पन्न हुआ। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा छत्ता बाजार स्थित तिवारी (हनुमान) गली से राजा कंस का विशालकाय पुतला आगरा रोड स्थित रंगेश्वर मंदिर के निकट कंस टीले तक चतुर्वेद समाज के लोग हाथों में चमचमाती लाठियों से घेर कर लाए, हाथी पर सवार होकर भगवान श्रीकृष्ण बलदेव कंस टीले पहुंचे और परम्परागत मल्ल विद्या अपनाते हुए कंस वध किया। भारी संख्या में मौजूद चतुर्वेद समाज के लोगों ने कंस के विशालकाय पुतले को लाठी डंडों से झूर डाला। इसके बाद शहर में कंस वध शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कंस पुतले के अवशेषों को भांग की तरंग में लाठी-डंडों से झूरते चतुर्वेद समाज के लोगों के उद्घोष ‘ छज्जू लायै खाट के पायै, मार-मार लठ्ठन धुरि करि आयै, वायी कंस की ढाड़ी लायै, वाहि कंस की मुछें लायै’’ की से गुंजायमान हो गई। देररात तक आगरा रोड स्थित जवाहरहाट से विश्राम घाट तक चतुर्वेद समाज की शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के युग से जुड़ी विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा में माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, अध्यक्ष दिनेश पाठक, गिरधारी लाल पाठक, नवीन चतुर्वेदी, विश्वनाथ पाठक, राकेश तिवारी, उमाकांत चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी संता, आशीष चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, आदि मौजूद थे। यादव समाज द्वारा जनरलगंज स्थित नगरपालिका से कंस वध शोभायात्रा निकाली गई। सदर स्थित रामलीला मैदान में यदुवंशियों ने दुराचारी राजा कंस का वध किया। इस मौके पर डा. देवेन्द्र यादव, भोला यादव, रविन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, दिगम्बर सिंह, लाल बाबू यादव, बंटू यादव, आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन के राजपुर स्थित परिक्रमा मार्ग में गत दिनों भजनकुटी पर हुयी तोड़फोड़ और हमले की जांच कर रहे हैं। आज वे वृन्दावन कोतवाली पंहुचे और बताया कि इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। काफी लोग रडार पर हैं जिनकी जांच हो रही है और उन पर गाज गिर सकती है।  एसपी देहात ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की सच्चाई सामने लायी जायेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। इस प्रकरण की गूंज काफी ऊपर तक हुयी थी। भूमाफियाओं के इस कारनामे ने साधु-संत और समाज में भी भारी हलचल पैदा कर दी थी। प्रदेश स्तर से पुलिस अधिकारियों ने भी इसे संज्ञान लेकर स्थानीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिये थे और इसी क्रम में एसपी देहात के कुशल निर्देशन के चलते दोषियों को सामने लाया जा रहा है। एसपी देहात की कार्यप्रणाली शुरू से ही स्वच्छ और निष्पक्ष रही है जिसके चलते उनपर पुलिस महकमे में काफी भरोसा किया जाता है। आज उन्होंने पूछने पर पत्रकारों को बताया कि इस घटना में पुलिस की संलिप्तता की वे जांच कर रहे हैं। कहा कि घटना के समय चारपाई पर पड़े व्यक्ति से मारपीट ही नहीं की गयी थी बल्कि उसके साथ और भी गंदा कृत्य किया गया। उस समय वहां गये उपनिरीक्षक और चेतक दस्ते का रोल क्या रहा? इस सब की जांच की जायेगी। संभावना है कि इस जांच में चार-पंाच पुलिसकर्मियों के खिलाफ गाज गिर सकती है।

Read More

मथुरा। शहर के होलीगेट चैराहे की एक दुकान से बीतीरात अज्ञात लोग हजारों की खेरीज और नगदी चुरा ले गए। वहीं बंगाली घाट क्षेत्र स्थित एक गेस्टहाउस के कमरे से लाखों की नगदी चोरी होने की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गई। एसपी सिटी सहित पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।  केातवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के हृदयस्थल होलीगेट चैराहे पर ब्रजवासी मिठाई के ठीक बराबर पान और पुराने नोट बदलने की दुकान है। बताते है कि बीतीरात अज्ञात लोग छत के रास्ते इस दुकान में घुस गए और हजारों रुपए की नगदी व रेजगारी पार कर ले गए। व्यवसायियों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि संभवतः कंस वध मेले की सजावट को लेकर झालर आदि लगाने वाले लोगों का ही यह कारनामा रहा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरगिरधर मुरारी गेस्ट हाउस के एक कमरे से बीतीरात अज्ञात लोग दो बैग पार कर ले गए। जिनमें लाखों रुपए की नगदी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैलेष पांडे, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कोतवाली सीबी सिंह, और फौरनसिंक टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी है। इस संबंध में शहर कोतवाल ने बताया कि दो-तीन लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।

Read More

मथुरा। सुरीर कोतवाली सुरीर अंतर्गत गांव मीरपुर में बदमाशों के आतंक से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बताया गया कि बदमाशों ने एक गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों की नगदी लूट ली। मिली जानकारी के मुताबिक मीरपुर गांव निवासी बच्चू सिंह के निवास पर बदमाशों ने बीती रात्रि धावा बोला और जमकर मारपीट की और लूटपाट की। ये लोग पालतू जानवरों को भी बांधकर ले गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोला और गृहस्वामी को बंधक बना लिया। पूरी घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। इलाका पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

मथुरा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लागों की मौत हो गयी। थाना जमुनापार अंतर्गत राधे कोल्ड स्टोर राया रोड पर तेजगति से आते सोनालिका ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते एक युवक की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार प्रदीप नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के पिता ईश्वर दयाल निवासी दीवानाकला जमुनापार ने सोनालिका ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत मंसा देवी गेट के समीप स्विफ्ट कार का पहिया उतार रहे एक 28 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय विजेन्द्र सिंह पुत्र रामलाल निवासी मगोर्रा भरतपुर से स्विफ्ट गाड़ी में आ रहा था तभी मंसा देवी गेट जाजमपटटी के समीप उसकी कार का पहिया पंक्चर हो गया जिसे वह सही करने के लिये उतारकर दूसरा पहिया चढा रहा था तभी तेजगति से आते अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read More

मथुरा। जीएल बजाज ग्रुप आफ इन्सटीटयूशन्स में गत् दिवस एक बार पुनः मथुरा व आस-पास के अलग-अलग कई काॅलेजो से आये बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलैक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए एक स्वर्णिम भविष्य की शुरूआत का पैगाम लेकर आया। ज्ञातव्य है कि गतदिवस प्रख्यात डिजीटल मोबाइल एप्लीकेशन डेब्लप और सोल्यूशन प्रदान करने वाले एप्स कम्पनी ‘मोबीलाॅइट टैक्नाॅलोजी ने जनपद में प्रख्यात इंजिनियरिंग कालेज जीएल बजाज बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलैक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए पूल कैम्पस का आयोजन किया। जीएल बजाज में वृहद एवं व्यापक स्तर पर आयोजित इस पूल कैम्पस में मथुरा व आस-पास के अलग-अलग काॅलेजो के बीटेक के सैकड़ांे छात्रांे ने बड़े जोशोखरोश से भाग लिया एवं अपनी काबिलियत और श्रेष्ठता का बढ़-चढ कर परिचय दिया। बी.टैक ;कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंगद्ध के चयनित छात्रों में विषाल अग्रवाल अवनीष मिश्रा, अनन्या लिकधारी, शुभम कपूर, प्रतीक कुमार शर्मा, अंकुर गुप्ता, केषव श्रीवास्तव, शामिल हैं जिनको साॅफ्टवेयर इंजीनियर के पद आॅफर हुे । वहीं बी टैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों में दिवाकर मिश्रा और विशाल माध्यान में एनालिस्ट पद के लिए नियुक्ति पत्र हस्तरत किये इसके साथ ही बी टैक इलैक्ट्राॅनिक एण्ड कम्प्यूनिकेशन इुंजीनियरिंग से अनुराग आनन्द ने भी नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।   

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के रमणरेती मार्ग स्थित वैष्णोदेवी मंदिर के निकट आज सुबह साढे आठ बजे तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पकड़ लिया और मारपीट की। जब वह इनसे छूटकर भागा तो इन लोगों ने इन पर फायरिंग की। बताया गया कि गौरव पुत्र प्रेमपाल निवासी परखम गूजर ने इस संबंध में वृन्दावन कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि रामनिवास, रोहताश, तेजपाल, संजय आदि ने छटीकरा पर उसे पकड़ लिया और हमला किया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More