मथुरा। ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत निरंकारी भक्तों ने मथुरा रेलवे जंक्शन पर सफाई की। मिडिया प्रभारी किशोर ‘स्वर्ण’ ने बताया कि अभियान का शुभारम्भ रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वार के बाहर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह तथा निरंकारी मण्डल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने झाडू लगाकर किया।इससे पूर्व आगरा से आये संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक अजय यादव ने सफाई में योगदान देने आये सेवादार-भक्तों को प्रभु वन्दना एवं प्रार्थना करायी और दिशा-निर्देश दिये। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेषन द्वारा हुई सफाई में संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों सहित लगभग 500 निरंकारी भक्तों ने ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ में अपना योगदान दिया।
Read More




