मथुरा। श्री रामलीला सभा की बेठक जिलाधिकाीर की अध्यक्षता में हुयी जिसमें रामलीला महोत्सव के आयोजना पर चर्चा की गयी। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेछी ने कहा कि राम बारात के दिन हजारों लोग बारात देखने आते हैं। बाजारों में दुकानों के बाहर नाली के ऊपर पटआ न होने से बड़ी संख्या में महिलायें, बुजुर्ग, बच्चे जो पटटों पर बैठकर राम बारात देखते थे वह अब कैसे राम बारात देखेंगे। साथ ही भीड़ का रैला जब चलेगा तो लोग सीधे नालियों में गिरेंगे। अतः नालियों के ऊपर ढकने की या पटटे लगाने की व्यवस्था शीघ्र की जाये। बैठक में उमेश कुमार, बनवारी लाल गर्ग, सर्वेश शर्मा, सुनील सर्राफ, अजय मास्टर, नवीन मित्तल, मूलचंद गर्ग, मदनमोहन श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, गोपाला चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
Read More




