मथुरा

मथुरा। पंचायत चुनाव में महिला अध्यापिकाओं व प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाए जाने पर एतराज करते हुए प्रधानाचार्य परिषद की जिला इकाई ने मुख्य विकास अधिकारी से महिलाओं की ड्यूटी निरस्त करने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा से आज मिले उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य मथुरा के पदाधिकारियों ने सभी माध्यामिक विद्यालयों की महिला प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं की ड्यूटी हटाने की मांग करते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हो तो शिक्षकों की ड्यूटियां अन्य चरणों में लगाकर चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न करा लिया जाए। इस मौके पर श्रीमती रूमा देवी, दीपा चैधरी, ब्रजलता चैधरी, मंजू लता पांडे, उमेश पाल सिंह, महेश सोनिया, सुनीता सिंह, ब्रजलता शर्मा, प्रियंका बघेल, डा. अजय कृष्ण सारस्वत, आदि प्रमुख रूप से प्रतिनिधि मंडल में मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा। गौरक्षा जनजागरूकता अभियान की रैली आज हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गई जो यहां लोगों में गौरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार करेगी। अमृता देवी गुरूदयाल सिंह चैरिटेबिल एजुकेशनल सोसाइटी के मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा द्वारा आज यहां दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के गांव-गांव व शहरों में प्रचार प्रसार के बाद गौ संरक्षण यात्रा आज हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा में शामिल गौभक्त भजन कीर्तन कर माहौल को धार्मिक बनाने के साथ लोगों से गौरक्षा की अपील कर जागरूकता फैलाने में जुटे हैं। 

Read More

 नामांकन फार्म देते प्रत्याशी मथुरा। जिला पंचायत चुनावों के प्रथम चरण के छाता क्षेत्र के नामांकनों के आज दूसरे दिन 33 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने दल-बल और समर्थकों सहित आज कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपने नामाकन पत्र दाखिल किये। कल 34 सदस्य के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किये गये थे। इस प्रकार छाता क्षेत्र में दोनों दिन हुये नामांकन की कुल संख्या 67 पंहुच गयी है। आज जिला पंचायत सदस्य का नामांकन दाखिल करने आये प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गयी। कलैक्ट्रेट पर नामांकन  को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था थी। आज वार्ड नं. 08 से बीजेपी समर्थित अरूण सेठ पैगांव, निर्दलीय जगदीश पैगांव, बीएसपी समर्थित ओमप्रकाश गुलापुर, वार्ड नं. 09 से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवरपाल बरका, निर्दलीय प्रत्याशी परशुराम फालैन, निर्दलीय प्रत्याशी तहेन्द्रपाल छाता, सपा समर्थित साहून खान नरहौली, बीजेपी समर्थत श्याम प्रताप सिंह विशंभरा, वार्ड नं. 10 से निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र बरहान, वहीं इसी वार्ड से बीजेपी समर्थित दिगम्बर चैधरी छाता जोकि छाता के पूर्व चेयरमैन चै. जगपाल सिंह के भाई हैं ने अपने भारी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपना नामांकन दाखिल किया। भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे।वार्ड नं. 11 से निर्दलीय प्रत्याशी सनातन छाता, निर्दलीय महेशचन्द्र कोसी,  निर्दलीय प्रत्याशी श्यामसुन्दर बसई, निर्दलीय प्रत्याशी बाबू  बरचावली, आरजेडी समर्थित हरीचन्द छाता, निर्दलीय बन्टी भईया चन्दौली, निर्दलीय अमरचन्द्र नगला हसनपुर, वार्ड नं. 12 से निर्दलीय प्रत्याशी दिगम्बर सिंह, सपा समर्थित धर्मेन्द्र नंदगांव, वार्ड नं. 13 से बीजेपी समर्थित किशोर कुमार वाल्मीकि, निर्दलीय परमानंद बठैन, निर्दलीय प्रियंका वाल्मीकि कोटवन, निर्दलीय प्रेमचंद, वार्ड नं. 14 से रालोद और वंचित समाज इंसाफ पार्टी समर्थित प्रत्याशी रेशमा सहार, सपा समर्थित हरवती चैधरी बरहैना, वार्ड नं. 15 से निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह छाता, बीजेपी समर्थित हरीओम छाता, निर्दलीय मीना सिंह तरौली वार्ड नं. 16 से सपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल परखम, सपा समर्थित लालाराम बरैली ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। इस प्रकार कुल मिलाकर 33 जिला पंचायत सदस्यों ने आज अपने-अपने वार्डों से नामांकन पत्र दाखिल किये।

Read More

विभागवार व संघवार रक्तदान शिविर लगाया जाय मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे विभागवार तथा संघवार कलेण्डर बनाकर रक्तदान शिविर का आयोजन करें। उन्होंने निगेटिव ब्लड ग्रुप के व्यक्तियों से अपील की है कि वे ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. अमिताभ पाण्डेय से उनके मोबाइल नम्बर 9412336877 पर सूचित करें अथवा उनसे सम्पर्क करें। श्री वर्मा आज यहाॅ कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  बैठक में श्री वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी विभागों का कलेण्डर बनाकर महीने में कम से कम दो रक्तदान शिविर का आयोजन करें। उन्होंने 2 अक्टूबर को राजीब भवन में रक्तदान शिविर के आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए इस कार्यक्रम का व्यापक प्र्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले बडे़-बडे़ विभागों में कैम्प लगाया जाय उसके बाद कई छोटे-छोटे विभागों को मिलाकर एक साथ कैम्प लगाया जाय। उन्होंने कहा कि इसके पहले विभागवार कैम्प की तिथि निर्धारित करके इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। श्री वर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी संघों जैसे-लेखपाल संघ, वकील संघ, डिप्लोमा संघ आदि के प्रतिनिधियों से वर्ता कर शिविर का आयोजन किया जाय। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े काॅलेजों से सम्पर्क कर वहां पर भी शिविर का आयोजन किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से कहा कि इसकी मासिक समीक्षा बैठक बुलाई जाय ताकि मानीट्रिंग की जा सके। उन्होेंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मुगल दल आदि सक्रिय संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाय ताकि रक्तदान शिविर कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। ज्ञातव्य है कि पहली अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में बनाया जाता है इसके उपलक्ष्य में पहली अक्टूबर को जिला अस्पताल में स्वैच्दिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विवेक मिश्रा, सीएमएस, एसीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा अग्निहोत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। ग्राम पंचायतों के प्रधानों के आरक्षण के लिए कराये गये रैपिड सर्वे के अनुसार जिस तरह पंचायतों के प्रधानों का आरक्षण किया है उससे जनपद में एक नया माहौल पैदा हो गया है। जिन गांवों में बीसी की संख्या कम है उन गांवों में तो सामान्य सीट घोषित कर दी हैं और जहां पर सामान्य की संख्या निर्धारित मानक से कम है वहां पर बीसी की सीट घोषित करने से जनपद भर में अफरा तफरी मची हुई है। इस सम्बन्ध में जब डीपीआरओ से स्थिति पूछी गयी तो उन्होंने अपने को असहाय बताते हुए किसी उम्मीदवार को कुछ समझाने लगे तो किसी को यह कहकर सांत्वना देने लगे कि एक-दो दिन रुक जाओ उच्च न्यायालय से आदेश आने को हैं।  आरक्षण की एक बानगी विकास खण्ड राया के गांव सौंख खेड़ा की इस प्रकार है । ग्राम पंचायत सौंख खेड़ा में कुल मतदाता 1012 हैं, जिनमें ब्राह्मण व वैश्य वर्ग के 383 और एस.सी. वर्ग के 112 हैं। शासन के मानक के अनुसार इस गांव की सामान्य सीट होनी चाहिए लेकिन जो आरक्षण जारी किया है उसमें यहां की सीट को बीसी उम्मीदवार के लिए एलौट कर दिया है। इस प्रकार की स्थिति और भी अनेक गांवों में हैं। सूत्रों से पता चला है कि कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने तो उच्च न्यायालय में रैपिड सर्वे के खिलाफ रिट दायर कर दी है। ज्ञातव्य हो कि रैपिड सर्वे जिस समय हुआ था, उस समय बीएलओ हड़ताल पर थे। ऐसी स्थिति में यह सर्वे सहायक शिक्षामित्रों से कराया है जिनपर कि किसी भी प्रकार के कोई आंकड़े नहीं थे। इसके बाबजूद भी आरक्षण शासन प्रशासन की मिलीभगत से मनमानी तरीके से सम्भवतः इसीलिए घोषित कर दिया है ताकि प्रधान पद के उम्मीदवार अदालत की शरण में चले जायें और एक बार फिर यह मामला अटक जाये। 

Read More

मथुरा। पुष्प बिहार काॅलोनी वार्ड संख्या 24 के स्थानीय निवासी पप्पन गौतम के निवास पर स्थानीय लोगों की बैठक में चेयरमैन मनीषा गुप्ता का विरोध किया गया। लोगों ने कहा कि वे जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रही हैं। बगैर क्षेत्रीय सभासद के नाली व इण्टरलाॅकिंग निर्माण कार्यों का लोकार्पण नैतिकता के आधार पर गलत है। इस तरह के कार्यक्रमों में क्षेत्रीय सभासद का होना अनिवार्य होता है क्योंकि वही क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करवाता है। चेयरमैन कुछ छुटभैये नेताओं को साथ लेकर विकास कार्यों की घोषणाएं करती हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि कालोनी की जनता आज भी वर्षों से पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रही है। चेयरमैन ने यहां कोई सुविधा नहीं करायी है। बैठक में उपस्थित लोगों ने चेयरमैन की घोर निंदा की। इस अवसर पर अशोक कुमार, अनिल कुमार, बिहारीलाल, गोपाल सैनी, उमेशचंद, प्रदीप कुमार, बबलू सैनी, कीर्ति सैनी, विवेक शर्मा, हनीफ खान, भूपेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद थे।

Read More



Mediabharti