मथुरा

मथुरा। पुलिस ने चुनावी रंजिश में हत्या करने जा रहे तीन बदमाशों को एक पुख्ता सूचना के आधार पर हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वृन्दावन पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से बड़ी घटना होने से बच गयी। जानकारी के अनुसार मथुरा गेट चैकी प्रभारी सुधर तोमर ने प्रधानी की प्रतिद्वंदिता के चलते हत्या करने जा रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे तमंचा, कारतूस बरामद हुये हैं। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वह राजपुर गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर अपने प्रतिद्वंदी पर हमला बोलने वाले थे। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।  

Read More

मथुरा। राजस्थान पुलिस ने आज वृंदावन छटीकरा स्थित निधिवन गैस्ट हाउस में एक लड़का-लड़की के होने की सूचना पर छापा मारा लेकिन वहंा दोनों में से कोई नहीं मिला। बताया गया कि पाली राजस्थान निवासी शंकर लाल मेघवाल की पुत्री ममता को हरीमोहन करौली से भगाकर लाया था। ममता के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद हरीमोहन की लोकेश छटीकरा में मिलने पर पुलिस ने गैस्ट हाउस पर छापा मारा लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। गैस्ट हाउस में पुलिस को युवक और युवति नहीं मिले जिसके बाद राजस्थान पुलिस बैरंग लौट गयी। वृन्दावन पुलिस दोनों प्रेमी युगल को पकड़ने के लिये वृन्दावन के कई स्थानों पर छापे मार रही है।  

Read More

नौ वैष्णवों के पालों से लाखों की नगदी, जेवर और सामान चोरी गुंसाईं पैसा लेने के बाद खुला छोड़ देते हैं यात्रियों को मथुरा। ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा अभी भी सुरक्षित नहीं है। पूर्व के वर्षों में जहां एक श्रद्धालु की हत्या कर लूट की गयी, उसके बाद इस बार फिर शुरू हुयी ब्रज चैरासी कोस यात्रा में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है जिससे यात्री अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ब्रज यात्रा के गुंर्साईं केवल यात्रियों से धन वसूलने तक सीमित रहते हैं। उन्हें सुरक्षा और सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है। केवल पैसा लेकर तीर्थयात्रियों को ब्रजयात्रा के नाम पर परेशान किया जाता है। पहले ऊंचे ख्बाव दिखाते हैं फिर श्रद्धालु जब हकीकत से वाकिफ होता है तो उसे इन घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ब्रज यात्रा में फिर हुयी चोरी बताती है कि कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। श्रद्धालुओं का मन खराब हो रहा है और कई श्रद्धालु यात्रा छोड़कर जाने की बात कह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जतीपुरा कोटा वाले गोपाल लाल महाराज की ब्रज चैरासी कोस ब्रज यात्रा चल रही है। बीतीरात्रि यात्रा जतीपुरा स्थित गंगाधाम के पीछे यात्रा का पड़ाव स्थल था। चोरेां ने 12 में से 7 पालों में चोरेां ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। ब्रज यात्रा कर रहे शान्ति भाई निवासी जूनागढ़ ने बताया कि चोरी करीब रात्रि 12 से 2 बजे बीच हुई है। अज्ञात चोर दीवार के सहारे नसैनी लगाकर पालों में आये थे। इन चोरों ने रात्रि में लाखों रुपये, कपडे़, बर्तन, ठाकुर जी का श्रंृगार, वस्त्र, आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया।  शांतिभाई जूनागढ़ के पाल से करीब 1 लाख रुपया, कपडे, ठाकुर जी के गहने, कागजात, बैंक की पासबुक बैग आदि चोरी कर ले गये। वहीं दीपा रस्तोगी के 4 हजार रुपये, कपडे़, सुनील रस्तोगी का 1 मोबाइल और रूपये, शीतल बेन अहमदाबाद के कपड़े, 9 हजार रुपये, कान के सोने के टाॅप्स, हंसा बेन जामनगर गुजरात के 11 हजार रुपये, 5 साड़ी, जोत्स्ना बेन के 6 हजार रूपये, साड़ी, बाबू भाई राईचोरा जामनगर के 8 हजार रूपये नगद, चाँद बेन लखनऊ और हेमलता गोयल आदि का सामान ले गए। वहीं दूसरे पालो में भी चोर करीब 2 लाख का सामान और नगदी चुराकर ले गये।

Read More

 पुलिस लाइन स्थित प्रेसवार्ता में तीनों अपराधियों के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह चिकित्सक और एक अपराधी फरार मथुरा। फर्जी तरीके से फायरिंग कर छर्रे प्लांट करने वाले गिरोह और चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत 23 सितंबर को भरत सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी चैमुहा द्वारा अपने भाई नरेश कुमार को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के संबंध में मुकदमा बच्चू आदि के खिलाफ थाना गोवर्धन में दर्ज कराया गया था। इस संबध में घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण में पुलिस को पता चला कि घायल नरेश का अपने गांव के बच्चू पुत्र धूरिया आदि से आपसी दुश्मनी व मुकदमेबाजी चल रही है जिसके सम्बन्ध में चैकी जैंत में मुकदमा भी पंजीकृत है। इसी क्रम में इनके द्वारा छर्रे प्लान्ट कराकर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण में एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर द्वारा जांच के निर्देश दिये गये थे जिसमें पता चला कि भरत ंिसह द्वारा अपने भाई नरेश के सीने में डाक्टर अशोक निवासी सासनी अलीगढ द्वारा कन्हैया के मकान गोवर्धन में ही छरे प्लान्ट किये गये थे और छटीकरा रोड पर 23 सितंबर की शाम केा स्वयं ही फायर करके झूठी घटना बना दी गयी थी। इस संबध में गोवर्धन पुलिस ने तीनों अभियुक्तों नरेश पुत्र विजेन्द्र निवासी चैमुहा, कन्हैया पुत्र बाबू निवासी राल व संतोष पुत्र केशव निवासी सेही को अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को अभी भरत ंिसह पुत्र विजेन्द्र निवासी चोमुहा और फर्जी छर्रे प्लांट करने वाले डाक्टर अशोक अग्रवाल निवासी साथनी इगलास अलीगढ अभी फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है।

Read More

मथुरा। आज जिला पंचायत के पहले चरण के नामांकन में छाता, चैमुहा और नंदगांव ब्लाॅक के प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन किये। कुल 31 लोगों ने नामंाकन किया। इस क्रम में वार्ड नं. 8 से हेमराज सिंह, नरमान सिंह, निर्दलीय सहीद अहमद, वार्ड नं. 9 से बसपा समर्थित कल्याण सिंह जादौन, निर्दलीय गीता पत्नी रामवीर, निर्दलीय मंजू पत्नी मोहन श्याम, निर्दलीय तिहेन्द्र पाल, निर्दलीय कुमरपाल, वार्ड नं. 10 से भाजपा समर्थित नरदेव चैधरी, बसपा समर्थित मोहन श्याम बघेल, निर्दलीय भूप सिंह, वार्ड 11 से बसपा समर्थित श्याम सुन्दर कर्दम, निर्दलीय राजू, बीजेपी समर्थित ओमप्रकाश, निर्दलीय राजवीर, वार्ड 12 से भाजपा समर्थित ममता चैधरी, बीएसपी समर्थित जबर सिंह, निर्दलीय दिनेश उर्फ दीपक चैधरी, रालोद समर्थित करन कुमार, वार्ड 13 से बसपा समर्थित जयवीर सिंह, शिवसेना समर्थित मुकेश कुमार वाल्मीकि, निर्दलीय मधु उर्फ राजरानी, वार्ड 14 से भाजपा समर्थित मनोज चैधरी, बीएसपी समर्थित अंगद सिंह बंजारा, निर्दलीय जैद, निर्दलीय साबिर, वार्ड 15 से बसपा समर्थित सुधा सिंह, सपा समर्थित गोविन्द, वार्ड 16 से रालोद समर्थित हरिओम सिंह, बसपा समर्थित मोहन सिंह गूजर, शिवसेना समर्थित रामनिवास ने आज सायं चार बजे तक नामांकन किया। इस प्रकार आज सुबह से लेकर अब तक कुल 31 जिला पंचायत प्रत्याशियों ने छात्रा क्षेत्र से अपने नामांकन भरे हैं।

Read More

भाजपा समर्थित ममता चैधरी वार्ड नं. 12 से नामंाकन दाखिल करती हुयीं साथ हैं उनके पति चै. लक्ष्मीनारायण चैधरी तथा एसके शर्मा मथुरा। जिला पंचायत चुनावों को लेकर आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। आज छाता क्षेत्र से जिला पंचायत के सदस्य के रूप में बसपा और भाजपा के अलावा समर्थित और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन दाखिल किये। इस दौरान समर्थकों की भीड़ के साथ बड़े नेता भी इसमें शामिल हुये। आज पूर्व मंत्री और छाता क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता चै. लक्ष्मीनारायण की धर्मपत्नी ममता चैधरी ने वार्ड नं. 12 से नामांकन किया, जबकि उनके भतीजे नरदेव चैधरी ने वार्ड नं. 10 से नामांकन किया। मनोज चैधरी द्वारा वार्ड नं. 14 से भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया। ओमप्रकाश ने वार्ड नं. 11 से भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया। पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण के समर्थकों के नामांकन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। समर्थकों की काफी भीड़ थी। स्थिति यहां तक आयी कि निर्वाचन कार्यालय के लोगों को अधिक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगानी पड़ी। जद्दोजहद भी हुयी, समर्थको की काफी संख्या थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से छाता के वर्तमान विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह की धर्मपत्नी सुधा सिंह ने वार्ड नं. 15 से नामांकन किया। वहीं बसपा समर्थित मोहन श्याम ;आंजनोंखद्ध ने वार्ड 10 से नामांकन किया। वार्ड 9 से कल्याण सिंह बुखरारी, श्याम सुन्दर कर्दम ने 11 से, चैधरी जबर सिंह ने 12 से, अंगद सिंह बंजारा ने वार्ड 14 से, मोहन सिंह गूजर ने वार्ड संख्या 16 से, हेमराज रांधेरा ने वार्ड 8 से, नरभान सिंह शेरगढ ने वार्ड नं. 08 से नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं राष्ट्रीय लोकदल की ओर से हरीओम चैधरी ने वार्ड नं. 16 से भारी दल बल सहित नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड नं. 10 से भूप सिंह सांचैली ने नामंाकन पत्र दाखिल किया।

Read More



Mediabharti