मथुरा

 पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए  मथुरा। भाजपा मथुरा नगर द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का 99 वे जन्मदिन का कार्यक्रम धूमधाम से मिष्ठान वितरण करके मनाया गया। आज सुबह दीनदयालनगर डैम्पीयर मे दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांन्जलि की गयी। भाजपा व युवा मोर्चा मथुरा नगर ने संयुक्त रूप से डैम्पीयर नगर स्थित दीनदयाल पार्क में आज प्रातः स्व. पं. श्री दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनायी। इस मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए वरिष्ठ लोगों ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और माल्यार्पण व मिष्ठान वितरित करके खुशी व उल्लास के माहौल में कार्यक्रम को सम्पन्न किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि एकात्म मानव वाद के प्रेरता पं. दीनदयाल की जयन्ती पर सभी भाजपा के कायकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। समाज को एकजुट करके समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है। साथ ही इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि मथुरा सूर्यवीरों और कर्मवीरों की भूमि है। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र महामंत्री डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, पूर्व चैयरमेन वीरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चेतन स्वरूप पारासर, राजेश चैधरी, रामकिशन पाठक, दीपा अग्रवाल, मदनमोहन श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संजय गोविल, विजय शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, सीता अग्रवाल, डा. मोहिनी शर्मा, राजवीर चैधरी, अवधेश उपाध्याय, योगेश आभा, मुकेश खण्डेलवाल, ब्रजेन्द्र नागर, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी चतुर्वेदी, योगेन्द्र वर्मा, नितिन शर्मा, श्याम सिसौधिया, सुरेन्द्र सिंह होरा, सुरेश अग्रवाल, लोकेश प्रजापति, धर्मेश नौहवार, नन्दकिशोर भारद्वाज, माधव गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, तपेश गर्ग, राजेश नागर, गोविन्द शर्मा, हरीश अग्रवाल, सुनील खरे, अनीता थापन, अंकित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष विष्णुदास अग्रवाल ने किया।  

Read More

मथुरा। सऊदी अरब के मक्का मस्जिद में मची भगदड़ में 700 लोगों की मौत हो गयी। मथुरा जिले से हज करने गए तीस लोगों में से दो के घायल होने की सूचना मिल रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र मछली मंडी के पास रहने वाली अनीसा और अजीज 16 सितम्बर को दिल्ली से सऊदी अरब मक्का हज करने गये थे। देर शाम अजीज के परिजनों ने फोन से सम्पर्क साधा तो मक्का से अजीज ने बताया कि भगदड़ के दौरान हम दोनों भी घायल हो गए हैं और हमारा उपचार अस्पताल में चल रहा है जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1915 में डैम्पियर नगर की स्थापना हुयी थी। इस वर्ष डैम्पियर नगर को स्थापित हुये सौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डैम्पियर नगर का सर्वांगीण विकास कराया जोयगा। डैम्पियर नगर के अवशेष मार्गों का निर्माण आवास, विकास निगम द्वारा कराया जायेगा। साथ ही क्षेत्र में स्थित तीन पार्कों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जायेगा। डैम्पियर नगर स्थित प्रत्येक विद्यतु पोल पर सोडियम लाइन लगाकर रात्रि में नगर को अंधकारमुक्त किया जायेगा। डैम्पियर नगर में नालियों का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जायेगा। 

Read More

मथुरा। देश की तरक्की और अमन चैन की दुआओं के साथ ईद उल जुहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। आज सुबह से ही डीगगेट स्थित शाही ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों का पंहुचना शुरू हो गया। छोटे-छोटे बच्चे सिर पर गोल टोपी लगाकर अपने हाथों में चटाई और चादरें लेकर डीगगेट की ओर जाते हुये देखे गये। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये थे। ईद की नमाज के दौरान पुलिस ने शहर के कई इलाको में बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। शाही ईदगाह पर हजारों मुस्लिम भाइयो ने नमाज अदा कर देश की सलामती के लिये अमन चैन की दुआ मांगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने ने जनपदवासियो को ईद की मुबारकबाद देते हुए भाईचारा रखने का सन्देश दिया। सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने डीगगेट पंहुचकर मुस्लिम भाईयांे को ईद की मुबारकवाद दी। सुबह करीब साढे आठ बजे शाही इमाम लुत्फुल्ला खां ने सभी मुस्लिमों को नमाज अदा करायी तथा इसके बाद कुर्बानी के लिये लोगों को कहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर रकात बांटीं। जनपद मंे ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। गोवर्धन, राया, वृन्दावन, बरसाना, छाता, चैमुंहा, मांट, नौहझील, फरह, कोसीकलां सहित जनपदभर के सभी क्षेत्रों में ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुयी।  मथुरा में ईदगाह पर कांग्रेस के विधायक और विधानमण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, कुँ. नरेन्द्र सिंह, रालोद विधायक पूरन प्रकाश, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, डा. अशोक अग्रवाल, आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, यूनिस कुरैशी, तनवीर अहमद, ताराचंद गोस्वामी रहीश उस्मानी, कांग्रेस नेता संजय शर्मा, डा. वकील कुरैशी सहित भारी संख्या में राजनैतिक दलों के नेता मौजूद थे।

Read More

मथुरा : मीडियाभारती.इन द्वारा प्रकाशित खबर के असर के चलते बंद पड़े माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल से निर्माण सामग्री हटा ली गई है तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल यादव का स्थानांतरण कर दिया गया है। 

Read More

मथुरा। कार्यक्रम में बदलाव के बाद आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारीजी की शरण में पहुंुचे। मथुरा में कांगे्रस के प्रांतीय सम्मेलन में उन्हें आना था। पहले कार्यक्रम सीधा सम्मेलन में आने का था लेकिन राहुल गांधी दिल्ली से पहले यमुना एक्सप्रेस वे होते हुये बिहारीजी मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु बांकेबिहारी को नमन कर उनसे आर्शीवाद लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने उन्हें पटुका ओढाकर, प्रसाद भेंट किया। राहुल ने वहां मौजूद कांग्रेस के नेताओं और बिहारीजी मंदिर के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। समझा जा रहा है कि बिहारीजी का आर्शीवाद लेने के बाद ही वे उप्र की राजनीति की मथुरा से एक बार फिर नई शुरूआत करेंगे। इससे पूर्व बिहारीजी का आर्शीवाद जरूरी था इसीलिये वे पहले वहीं पहुंच गये। मंदिर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। वृन्दावन कांग्रेस के नेताओं ने इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया। 

Read More

 बरसाना स्थित लाडली मंदिर में भक्तों का सैलाब  मथुरा। प्रगट भई बृषभानु गोप के श्रीराधा अवतार, गृह-गृह तैं सब चलीं बेग दै गावत मंगलचार। प्रगट भई त्रिभुवनकी सोभा रुप रासि सुखसार, निरतत, गावत, करत बधाई, भीर भई अति द्वार आदि के पदो से बृषभान भवन लाडली के जन्मोत्सव पर गूंज उठा। भाद्रसुदी की अष्टमी को विश्व विख्यात लाडली जी मन्दिर में प्रातःपांच बजे संसार की काल्याणकारी शक्ति स्वरूपा तथा भगवान श्रीकृष्ण की आल्ह्ादिनी शक्ति राधा रानी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बृषभान नंदनी के जन्मोत्सव व प्राकट्ोत्सव के दर्शनों को भारी तदाद में श्रद्धालुओं का जनसैलाब लाडली के निज महल मंे उमड़ पड़ा। रात्रिभर लाडली जी मन्दिर परिसर में राधारानी के जन्म की बधाई गायी गई। मन्दिर सेवायतों द्वारा प्रातःकाल में लाडली जी के दिव्य विग्रह का पंचामृत के साथ महाअभिषेक कराया गया। 

Read More

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती अभिषेक दर्शन करते हुए  केन्द्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची अभिषेक दर्शन में बरसाना। राधारानी के जन्मदिवस पर आज पूरे ब्रज में बधाई गाई जा रही हैं। बरसाना स्थित लाड़िली मंदिर में आज सुबह से प्राकट्योत्सव के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।  पूरे बरसाने में राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। चारों ओर शहनाई और नगाड़े बज रहे थे। लाड़िलीजी के प्राकट्योत्सव के मौके पर बरसानावासियों द्वारा मंदिर में समाज गायन का दौर काफी समय तक चलता रहा। सुबह भोर में राधारानी का जन्म हुआ। भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ीं इसके उपरांत राधारानी के अभिषेक दर्शन में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी पंहुच गयीं। प्रशासन और स्थानीय नगर पंचायत द्वारा इस बार व्यापक इंतजाम किये गये थे। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बरसाने में आज श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राधारानी के दर्शन पाने के लिये श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। ब्रज की अधीश्वरी देवी राधारानी के जन्म का महोत्सव संपूर्ण ब्रजमण्डल में अपूर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह, एसपी ग्रामीण अजय कुमार पाण्डेय, एसडीएम गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा, सीओ छाता पीयूष कुमार सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुबह से ही ब्रज के सभी मंदिरों में महारानी का जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं में तो इसको लेकर भारी आकर्षण था। राधाष्टमी के पावन पर्व पर अपनी आराध्य राधारानी के अभिषेक दर्शनों की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में तड़के से ही होड़ लगी रही। दर्शनार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाड़ली जी के मंदिर में पहुंचकर राधारानी के दर्शन किय। सुरक्षा के मामले में खासे एहतियात बरते गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।  

Read More

मथुरा। आज राधारानी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर वृन्दावन भक्तिरस में डूब गया। चारों ओर राधे-रानी की जय-जयकार के उदघोष सुनाई पड़ने लगे। धार्मिक आयोजनों और रीति रिवाज के मुताबिक राधारानी का जन्मोत्सव वैदिक परंपराओं के मुताबिक पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ बिहारीजी मंदिर, इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर, मदनमोहन मंदिर, सनेहबिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, तटीयस्थान पर मोहिनी बिहारी जी मंदिर में विशेष उत्सव आयोजित किये गये।  राधारानी की ननिहाल रावल में भी आज राधारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वामी हरिदास जयंति और राधारानी जी के प्राकट्योत्सव के दोनों शुभ मौकों पर विविध धार्मिक आायोजन आयोजित किये गये। भारी संख्या में नर-नारी दर्शनों के लिये उतावले देखे गये। पूरे वृन्दावन, बरसाना, रावल में आज मेले का सा माहौल देखा गया। मथुरा के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में भी राधारानी का जन्मोत्सव पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाया गया।  वृन्दावन में आज जन्मोत्सव के मौके पर आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। श्रद्धालु दूर-दूर से इस कार्यक्रम को देखने और सम्पन्न कराने के लिये आये हुये हैं। भक्तिभाव का पूरे ब्रज में माहौल है। राधारानी ब्रज की अधिष्ठात्री देवी हैं और संपूर्ण ब्रज ही नहीं तीनों लोक उन्हें नमन करते हैं। ब्रज में तो राधे रानी के भक्तों की भारी संख्या है। साधु-संत, मंहत सभी इस उत्सव को बड़े मनोभाव से मनाते हैं। गिरिराज जी, दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखाबिन्द और राधाकुण्ड में भी राधारानी जन्मोत्सव की धूम चारों ओर देखी गयी।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-भरतपुर रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना की सूचना लगते ही रेलवे ट्रैक पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ आ गयी। घटना की सूचना पर हाईवे पुलिस भी पंहुच गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More