मथुरा

कोतवाली पुलिस ने 17 संवासिनी और एक बच्चे को किया बरामद मथुरा। कल देर रात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्वमाीघाट स्थित नारी निकेतन में दो अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर हमला कर दिया और नारी निकेतन में रह रहीं 19 संवासनियों और दो बच्चों को तमंचों की नोंक पर वहां से छुड़ा ले गये। इन बदमाशों ने निकेतन के चैकीदार ब्रह्मदेव के सिर में तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। बताया गया कि स्वामी घाट पर बने नारी निकेतन मे कल रात कीब ढाई बजे उस समय चीख पुकार मच गयी जब छत के रास्ते से दो अज्ञात बदमाश नारी निकेतन मे घुस गये। बदमाशें ने घुसते ही हथियारों के बल पर वहाँ से लड़कियों को भगा ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान नारी निकेतन के चैकीदार ब्रह्ाप्रसाद ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में तमंचों की बट मार दी जिससे वह घायल हो गया और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।बदमाशों ने नारी निकेतन का ताला तोड़ते हुये ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों मंजू रूहेला और ब्रजलता शर्मा को बंधक बना लिया और उनके साथ भी मारपीट करते हुये 29 संवासनियों मे से 19 लड़कियों और दो बच्चों को भगा दिया। लड़कियों के नारी निकेतन से भगा ले जाने की खबर जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी तो पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने 17 भागी लड़कियों और एक बच्चे को कुछ देर बाद ही बरामद कर लिया और उन्हें नारे निकेतन वापिस भेज दिया। पकड़ी गयी महिलाओं में आसमां व उसका पुत्र, चांदनी, मीना, ज्योति, कुरैशा, शालू, दीपा, चंचल, अनुपमा, रोशनी, मीनू जोकि मूकबधिर है, रेखा, राजरीन, नाजवीन, संगीता, प्रेमलता, अंजू को नारी निकेतन भेज दिया। बदमाशों द्वारा भगाईं गयीं पूजा और शिल्पी तथा उसकी पुत्री वैष्णवी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नारी निकेतन की अधीक्षक बीना शर्मा ने बताया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गयी है। घटना की खबर लगने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला जज, क्षेत्राधिकारी नगर सहित भारी संख्या में पुलिसबल नारी निकेतन पंहुचा और घटनास्थल का मुआयना किया।   काफी समय से चल रहा था षडयंत्र आज नारे निकेतन से भगाईं गयीं संवासिनियों के बारे में क्षेत्र के लोगों में चर्चा थी कि षडयंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया गया है और इसके पीछे कुछ असमाजिक तत्व शामिल हैं। इसीलिये नारी निकेतन अधीक्षिका और कर्मचारियों ने घटना को दबाने की पूरी कोशिश की है। घटनाक्रम को बदला भी गया है। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि काफी समय से षडयंत्र चल रहा था। उसी का यह परिणाम है। 

Read More

चैथ न देने पर घटना को दिया अंजाम  मथुरा। चैथ न देने पर हनुमान ने भगवान को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के दूसरे साथी को भी हमलावरों ने एकरोज पूर्व चैथ के लिये धमकाया था। आज घटना के समय हमलावरों ने पहले जीतू पुत्र पीतम सिंह को बुरी तरह पीटा और गोली मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गया। तब हमलावरों ने तीन गोलियां चलाकर भगवान सिंह नामक गांजा विक्रेता की हत्या कर दी।  पूरे शहर में ही नहीं जनपदभर में गांजे का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है और इलाके की पुलिस इनको संरक्षण देती है। उसी का नतीजा है कि पुलिस चैथ वसूली के बाद अब बदमाश भी इसी पैटर्न पर आ गये हैं। आज हुयी हत्या इसी का परिणाम है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे क्षेत्र में आज धौलीप्याऊ फाटके के पास भगवान सिंह ;45द्ध पुत्र सोहन लाल अपनी दुकान पर आया था वहीं पहले से जीतू के अनुसार हनुमान उर्फ गौरव पुत्र ओमकार निवासी ऊमरी मगोर्रा, हाल निवासी नटवर नगर वहां आ धमका और तमंचा लहराते हुये जीतू से बीती सायं चैथ के रूप में मांगे गये पांच हजार रूपये की डिमाण्ड करने लगा।  बताया जाता है कि इसी बात से परेशान भगवान सिंह ने हनुमान से रूपयों के बाबत मना कर दिया व बताया कि उसे वह परेशान न करे। इसी बात से नाराज हनुमान ने वहीं तमंचा निकालकर भगवान पर फायर कर दिये जिससे उसकी घटनास्थल स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिनदहाड़े चैथ वसूली को लेकर हुयी इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग इस घटना से बेहद आहत हुये हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 

Read More

मथुरा। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने खेत पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना से बरहरा गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब दस बजे रमनरेती चैकी क्षेत्र स्थित गांव बरहरा में 22 वर्षीय साहब सिंह पुत्र महेन्द्र अपने खेत पर जा रहा था तभी घात लगाये बैठे हमलावरों ने गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है, उसी के परिणाम स्वरूप यह घटना हुयी है। घटना की खबर लगते ही कोतवाली प्रभारी जायसवाल और पुलिस बल मौके पर पंहुच गया और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जांच पड़ताल की। 

Read More

-215 गायों की खाल की बरामद  मथुरा। कोतवाली पुलिस ने धौलीप्याऊ क्षेत्र से गाय की खाल ले जा रहे बुलेरो मैक्स गाड़ी सहित दो लोगों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात्रि कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह पुलिस बल के साथ चैकिंग पर थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बुलेरो मैक्स गाड़ी में गाय की खालों को लेकर दो लोग जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गयी और उन्होंने धौलीप्याऊ रेलवे फाटक के पास बुलेरो गाड़ी को रोक लिया। इसमें सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों में राशिद पुत्र रशीद निवासी सुभाष बाजार दरेसी रोड और इमलाक पुत्र बदरूद्दीन निवासी दरेसी रोड हैं। पकड़े गये लोगों ने बताया कि वह इन खालों को लेकर गोदाम में रखने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब 215 गायों की खालें गाड़ी मंे लदी हुयी थीं। पकड़ने वाली पुलिस टीम में भरतपुर गेट चैकी प्रभारी एमएस चाहर, सिपाही सचिन, रियाज शामिल थे।

Read More

मथुरा। गोवर्धन तहसील के सामने एक चाय की दुकान में बीतीरात चोरी हो गयी। चोर दुकान से बड़ा गैस का सिलेण्डर, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शैम्पू, नमकीन और दस हजार रूपये का सामान और पांच सौ रूपये नगर चोरी कर ले गये। बताया गया कि गोवर्धन तहसील के सामने गांठौली के रहने वाले लक्ष्मीचंद की चाय की दुकान है। कल रात करीब दस बजे लक्ष्मीचंद दुकान बंद कर घर गया था। आज सुबह जब वह दुकान आया तो उसने अपनी दुकान का ताला टूटा देखा उसने अंदर देखा तो दुकान का माल उसे साफ मिला। देर रात्रि में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकान स्वामी ने गोवर्धन थाने में इसकी तहरीर दी है। 

Read More

मथुरा। केन्द्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान आज फरह स्थित दीनदयाल धाम आये। यहां उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्यायें रखीं। इस पर राजीव बालियान ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुये हर मुददे पर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष नहरों में पानी न होने का मुददा उठाया औ अच्छे बीज की मांग की। इस पर केन्द्री कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को दीनदयाल धाम को सीड जोन बनाये जाने भरोसा दिलाया।

Read More



Mediabharti