मथुरा

मथुरा। तीन माह पूर्व आगरा से गोवर्धन परिक्रमा देने आयी एक लड़की ने अपने प्रेमी को पहले ही सूचना दे दी कि वह परिक्रमा देने जा रही है, लड़का भी गोवर्धन पंहुच गया और रात में परिक्रमा के दौरान दोनों अचानक गायब हो गये। बाद में प्रेमी ने अपने चाचा के लड़के से लड़की की शादी करा दी और एक रिक्शा चालक को लड़के का बाप बनाकर लड़की के सामने प्रस्तुत कर दिया। गोवर्धन पुलिस ने लड़की सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के अुनसार आगरा का रहने वाला कन्हैया पुत्र बनै सिंह जो जेसीबी पर ड्राइवर है, उसके मोबाइल एक वर्ष पूर्व सिंकदरा राऊ की रहने वाली लड़की सीमा ;काल्पनिकद्ध की मिसकाॅल आयी। इसके बाद कन्हैया और लड़की में फोन पर बात होती रहीं। गत 15 जुलाई 2015 को परिक्रमा देने के बहाने सिकंदरा राऊ से लड़की अपने माता-पिता के साथ आयी तो आगरा निवासी कन्हैया भी गोवर्धन परिक्रमा देने पंहुच गया। परिक्रमा देने के बाद रात लगभग बारह बजे दोनों युवक-युवतियां अचानक सौंख अडडे से गायब हो गये। लड़की के माता-पिता ने लड़की को काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। गोवर्धन थाने में रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुयी। बताया गया कि 25 जुलाई को कन्हैया ने अपने चाचा के लड़के भीमसैन पुत्र वीरी सिंह निवाीस नगला दरसहाय किरावली आगरा के साथ युवती की शादी करा दी और रिक्शा चालक गिर्राज पुत्र रतन सिंह निवासी खंदौली मल्लपुरा आगरा को उसका नकली पिता बनाकर प्रस्तुत कर दिया। बताते हैं कि लड़की के माता-पिता की शिकायत पर गोवर्धन पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस ने चारों लोगों को गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया। 

Read More

 कलक्टैªट पर धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र  ज्ञापन देकर एनसीटीई से टैट से छूट दिलाने की मांग मथुरा। हाईकोर्ट द्वारा शिक्षमित्रों का समायोजन रद्द किये जाने के बाद शिक्षमित्रों का गुस्सा थम नहीं रहा है। आज भी सैंकड़ों शिक्षामित्रों ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने आज फिर कलैक्ट्रेट स्थित वटवृक्ष पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और उप्र के प्राथमिक विद्यालयों में चैदह वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों को एनसीटीई द्वारा टैट से छूट दिलाने की मांग की। इस अवसर पर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।  ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने कहा है कि पिछले चैदह वर्षों से 2250 से 3500 रूपये प्रतिमाह पर प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाते हुये शिक्षामित्रों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी परंतु कुछ बीएड, बीटीसी अभ्यर्थियों द्वारा शिक्षामित्रों के समायोजन पर रोक लगाने हेतु उच्च न्यायालय में रिट की गयी जबकि बीएड वाले स्वयं मार्च 2014 के बाद प्राथमिक विद्यालयों में कार्य करने हेतु अर्ह नहीं हैं। वर्तमान में केवल पूरे प्रदेश में 34000 बीटीसी अभ्यर्थी प्रशिक्षणरत हैं। इस याचिका पर भारत सरकार व एनसीटीई द्वारा उप्र को लिखित अनुमति प्रदान करने के बाद भी कोर्ट में काउंटर एफिडेबिट को गलत तरीके से उच्च न्यायालय में दिया गया जिसके कारण प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के 14 वर्षों के कार्य को नजरअंदाज करते समायोजन निरस्त कर दिया गया जबकि एनसीटीई ने उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, मप्र के शिक्षामित्रों को टैट से लिखित छूट प्रदान की है। मानव संसाधन विकास मंत्री दिल्ली को भेजे ज्ञापन में इन शिक्षामित्रों ने कहा है कि भारत सरकार के अधीन एनसीटीई द्वारा उत्तर प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के साथ न्याय करते हुये एनसीटीई से अन्य राज्यों की तरह टैट से छूट दिलायें। ज्ञापन पर खेम सिंह चैधरी, मुंसिफ अली, दुष्यंत सारस्वत, हाकिम सिंह के हस्ताक्षर हैं।

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा सिटी द्वारा जेसी सप्ताह के अंतर्गत स्थानीय श्रीजी बाबा आश्रम में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में नन्द उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में दी गई प्रस्तुति से भी ही मंत्रमुग्ध हो गये। इस अवसर पर महिला सदस्याओं द्वारा राधारानी व भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर माखन चोर लीला, दीपक नृत्य आदि की प्रस्तुति भी दी गई।  इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीकृष्ण अग्रवाल ने कहा की भगवन श्रीकृष्ण के आदर्शो का पालन करना चाहिए और समाज पर व्याप्त कुरीतियों को सामाप्त करनेका प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक कन्हैया लाल, प्रमोद कुमार, वंशी सर्राफ, कपिल, राधारमन, निकंुज, संजय, राजीव, अनुपम, हेमेन्द्र , मोहन लाल, राजेश, नवीन, अमित, कन्हैया गर्ग, सुरेश, नरेश, कृष्णा, नीलम, नीता, रेखा, रेनू, राखी, रूकमणी, बबिता, दुर्गेश, शिखा, अनुपम आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा सेवा समाप्ति के आदेश के बाद धरनारत शिक्षा मित्रों में से एक महिला शिक्षामित्र सहायक अध्यापक की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा समाप्ति के आदेश के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने बीतीरात शहर में कैण्डल मार्च निकाल अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज प्रातः से ही शिक्षामित्र जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान थाना व कस्बा राया निवासी श्रीमती रेखारानी पत्नी जितेन्द्र सिंह जो प्राथमिक विद्यालय नगला बुर्ज सरूपा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी, की तबियत अचानक बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में मौजूद शिक्षामित्रों में से कुछ लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है तथा इलाज शुरू कर दिया। 

Read More

विद्युत विभाग के कार्यालय पर जमकर की नारेबाजी  मथुरा। विद्युत कटौती से आक्रोशित कस्बा राया के लोगो ने आज बिजलीघर पर धरना देकर विद्युतकर्मियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान मौके से एसडीओ सहित सभी विद्युतकर्मी भाग खडे़ हुये, कई घंटे के इंतजार के बाद जब कोई विद्युुत अधिकारी नही लौटा तो धरना देने वाले लोग थाना राया एसएसआई को ज्ञापन सौंप वहां से चले गये। ज्ञात रहे लंबे अर्से कस्बा राया मे अघोषित विद्युत कटौती चल रही है। बिजली आने का और जाने का कोई समय निर्धारित नही है। जिसके चलते लोग परेशान है। कस्बे के आक्रोशित लोगों ने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकताओं एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बिजलीघर पहुंच विद्युतकर्मियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों की भीड देख एसडीओ राया एंव विद्युतकर्मी बिजलीघर से गायब हो गये। गुस्साएं लोगों ने उपखंड अधिकारी के कार्यालय एंव अन्य आॅफिसों के दरवाजे बंद कर दिये तथा उन पर ताले जड़ दिये। लोगों द्वारा किये जा रही नारेबाजी सुन थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी लेकिन मौजूद लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुये करीब चार घंटे धरना देने के बाद भी जब कोई विद्युतकर्मी या अधिकारी बिजलीघर नही पहुंचा, तो लोग परेशान हो थाना राया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंप वहां से निकल गये।   

Read More

मथुरा। ाहाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों-दिन शिक्षामित्रों का आंदोलन रंग लेता जा रहा है। इसी के चलते कस्बा व देहात के शिक्षामित्रों ने मंगलवार को विद्यालय जाने से परहेज किया और विद्यालयो पर ताले जड़ दिये। प्राथमिक विद्यालय नगला श्यौबा में शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य कराने से परहेज किया और सामूहिक रूप से विद्यालय पर ताला जड़ दिया। बाद में प्रधानाचार्य सुमन गौतम के हस्तक्षेप से विद्यालय को खुलवाकर शिक्षण कार्य कराया गया। इस मौके पर शिक्षामित्र संघ गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र काफी दबाव और तनाव में हैं और सरकार से शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेने की अपेक्षा है। नगला श्यौबा में ताला बंदी के दौरान वेदवीर सिंह, विनोद सिंह, टीकम सिंह, राजेश चैधरी, सरोज कुमारी, लक्ष्मी, मीनेश, पूजा चैधरी, चंद्रकला, बबीता कुंतल, आदि मौजूद रहे।  दूसरी ओर सौंख के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाचार्य के देरी से आने पर शिक्षामित्रों ने ताला जड़ दिया और विद्यालय का शिक्षण कार्य बंद करा दिया। थोड़ी देर बाद आयीं प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने आकर के विद्यालय खुलवाया। जबकि सामने चल रहे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षण कार्य सुचारू चल रहा था। इस बारे में श्रीमती वर्मा ने बताया कि बस में कुछ खराबी आने के कारण वह लेट हो गयी।

Read More



Mediabharti