मथुरा

कार्यालय में बैठक लेते सीडीओ मनीष बर्मा मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सम्बन्धित अधिकारी से कहा है कि 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों के चिन्हाकंन हेतु बृहद अभियान चलाकर वजन दिवस आयोजित किया जाय। श्री वर्मा आज यहाॅ विकास भवन के अपने कार्यालय कक्ष में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में श्री वर्मा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि वे एक अभियान चलाकर जनपद के 0-5 वर्ष के सभी बच्चों की सूची तैयार करा लें। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि इस उम्र का कोई बच्चा छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि ‘‘वजन दिवस‘‘ दो चरणों में आयोजित किया जाय। पहला चरण 07 सितम्बर को तथा दूसरा चरण 10 सितम्बर को। उन्होंने कहा कि शासन से यह भी निर्देश प्राप्त हुए हैं कि किन्ही अपरिहार्य कारणोंवश यदि प्रथम व द्वितीय चरण में कुछ बच्चे छूट गये हों तो उन्हें आच्छादित करने हेतु 11 अथवा 14 सितम्बर को एक अतिरिक्त वजन दिवस आयोजित कर लिया जाये। श्री वर्मा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि इस अभियान के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बना ली जाय। उन्होंने कहा कि कार्य योजना में कोई बिन्दु छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि वजन के लिए कितनी मशीन व मैन पावर की जरूरत पडे़गी सबका समावेश कार्य योजना में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि 5 वर्ष तक कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों की वास्तविक संख्या का पता लगाया जा सके। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार पर बल देते हुए श्री वर्मा ने कहा कि आईसीडीएस, पंचायतीराज एवं चिकित्सा स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण आदि विभागों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। बैठक में श्री बृजेन्द्र खन्ना, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा अग्निहोत्री, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री आर0पी0 सिंह यादव तथा सभी सीडीपीओ उपस्थित थीं।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम प्रशासन मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण तत्काल करें। श्री सिंह आज यहाॅ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उद्यमियों ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र में अण्डर ग्राउण्ड केबिल डालने के लिए खोदे गये गड्ढे न भरे जाने के कारण बढ़ी दिक्कतें आ रही हैं। इस गड्ढ़े को भरे जाने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद मथुरा की है। श्री सिंह ने गड्ढों को तत्काल भरवाकर लेवलिंग किये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये गये। उद्यमियों द्वारा यह भी मांग की गई औद्योगिक क्षेत्रों में कचड़ा डम्प पड़ा हुआ है तथा नालों की सफाई न होने के कारण भी तमाम दिक्कतें आ रही है। इसके लिए भी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया। रिफाइनरी क्षेत्र में कालोनाइजर द्वारा अतिक्रमण किये जाने से रिफाइनरी क्षेत्र में भी दिक्कतें आने की शिकायत रिफाइनरी अधिकारियों द्वारा की गई। जिस पर उच्च स्तर पर तत्काल निर्णय लिए जाने की बात कही गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी छाता रामअरज, अधिशासी अभियंता विद्युत लोकेश कुमार, सहायक श्रमायुक्त ए0के0 सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे।

Read More

कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास संबंधी बैठक लेतीं सांसद हेमामालिनी साथ हैं डीएम एवं अन्य जनप्रतिनिधि   श्रद्धालुओं के लिए थीम पार्क की व्यवस्था होनी चाहिए: सांसद मथुरा। मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली है इसका सर्वांगीण विकास हो यही मेरी प्राथमिकता एवं इच्छा है। सांसद हेमा मालिनी आज यहॉ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।  बैठक में सांसद हेमामालिनी ने अधिकारियों से कहा कि केन्द्र सरकार के सौजन्य से जो योजनायें जनपद में संचालित हैं उसमें किसी भी प्रकार की अड़चन यदि केन्द्र स्तर पर आ रही है तो उन्हें अवगत कराया जाय और वे उन अड़चनों को दूर करायेंगी। उन्होंने कहा कि मथुरा एक पौराणिक एवं धार्मिक नगरी है इसका विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मथुरा नगरी का विकास करने के लिए हम सबको मिलकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि धार्मिक नगरी होने के कारण यहॉ पर दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्घालु आते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु इस नगरी में थीम पार्क होना चाहिए और मैं इसके लिए पूरा प्रयास करूंगी। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने सांसद से कहा कि मथुरा में एक एयरपोर्ट बन जाय तो यह मथुरा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कोसीकलॉ और गोवर्धन को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए प्रदेश स्तर पर हम सब लोगों का प्रयास जारी है लेकिन केन्द्र स्तर पर वे प्रयास कर दें तो मथुरा का विकास तेजी से हो सकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि हम सब लोग मिलकर जनपद के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन से काम करेंगे। यदि कोई कमी रह जाती है तो उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता परक होगें तथा उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी।   बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता, शौचालय, मॉडल स्कूल, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील एवं साक्षर भारत आदि विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक तेजपाल सिंह, पूरन प्रकाश, राजकुमार रावत तथा विधान परिषद सदस्य लेखराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा.एके बाजपेयी, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी आरपी यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। खेत पर सो रहे वृद्ध की बीतीरात गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को प्रातः हुई तो परिवार में हा-हाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के गांव पारसोली निवासी 65 वर्षीय रामकिशन पुत्र अमर सिंह प्रतिदिन की तरह लालपुर रोड स्थित अपने खेत पर सोने गया था, प्रातः जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा कान्हा खेत पर पहुंचा। वहां रामकिशन चारपाई पर पड़ा था, जब उसने पिता को जगाने का प्रयास किया, तो उसे पता चला कि पिता की मौत हो चुकी है। जब उसे उढ़ाई गई चादर को कान्हा ने उठाया, तो गले में अगोछे से फंदा लगा हुआ था, कान्हा के शोर मचाने पर पड़ौसी किसान एकत्र हो गए और घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। तो थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा ले, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 

Read More

मथुरा।  जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार पति की  मृत्युपरान्त महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति सीवीएस एकाउन्ट नम्बर के साथ दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ एवं अपना मोबाइल नम्बर अति शीघ्र कार्यालय कमरा नं. 36 जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा करायें तथा समस्त ग्राम प्रधानों से भी अपील है कि वे अपनी ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को सूचित करें तथा यदि संभव हो तो स्वयं विधवा पेंशनरों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा फोटो तत्काल कार्यालय में जमा करायें।

Read More

मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया की विज्ञप्ति अनुसार विकलांग पेंशन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में किए गए आवेदन केवल आॅनलाइन पर ही स्वीकार होंगे। कोई भी आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में जमा नहीं होगा। इकनौरिया ने सभी खंडविकास अधिकारियों, तहसीलदारों तथा उपजिलाधिकारियों को भेजे पत्र में विकलांग सहायता के सभी आवेदन आॅनलाइन भिजवाने  के लिए कहा है। 

Read More

मथुरा। नौहझील कस्बा के टोली मोहल्ला के निवासियों ने शनिवार को राशन की सामग्री न मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस टोली मोहल्ला से शुरू होकर चामड़ चैराहे होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंचा। राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। जुलूस में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों का आरोप है कि डीलर ने इस महीने बटने वाला कैरोसिन का पूरा तेल ब्लैक में बेच दिया है। अली जाफर, हारूल, कंचन बघेल, अमर सिंह जाटव, चन्द्रपाल शर्मा, पदम सिंह जाटव, बबलू, कन्हैंया, दुलीचंद प्रजापति आदि लोग जुलूस में षामिल रहे।

Read More

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार 100 दुधारू पशुओं की कामधेनु डेयरी इकाइयों की ब्याज मुक्त ऋण योजना के अन्तर्गत जनपद में दो और इकाइयों की स्थापना की जानी है। इस हेतु आवेदन फार्म किसी भी कार्य दिवस में राजीव भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 05 सितम्बर 2015 निर्धारित की गई है।

Read More

मैगी मामले में नरम पड़ी सरकार परियोजनाओं के शोषण का आरोप मथुरा। जहरीली नदियों द्वारा सिंचाई के आगे बौने साबित हुए मैगी नूडल्स के मुद्दे ने आखिर सरकार को नरम होने पर मजबूर कर दिया। डा. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में 5 जुलाई 2015 ‘मैगी कहर बनाम नदी जहर’  आयोजन में प्रधानमंत्री समेत मैगी प्रतिबंधित राज्यों को प्रेषित आरटीआई ने मैगी माफी का रास्ता आसान कर दिखाया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेश चन्द्र शर्मा ने रविवार को गणेशधाम कालोनी स्थित संस्थान पर बैठक में खुलासा किया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा मीडिया को दिये गये बयान अनुत्तरित आरटीआई के दूरगामी नतीजों से प्रभावित हैं। आरोप लगाया कि सीवरमुक्त नदियों की गंभीरता के मद्देनजर सरकार ने मैगी मालिकों समेत ब्राण्ड अम्बेसडरों से जा हाथ मिलाया। महिलाओं के सवाल पर सिने तारिका माधुरी दीक्षित को ब्राण्ड अम्बेसडर के मिले तोहफे ने इसे बखूबी साबित कर दिखाया है।   डा. शर्मा ने राजनेताओं और अभिनेताओं के गठबंधन को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि नदियों के जहर से जहां करोड़ों लोगों की जिंदगी मौत कके शिकंजे में कसती जा रही है। वहां गठबंधन की राजनीति उन्हें अंधेरे में रखने का षडयंत्र रच रही है। रोष जताया कि केन्द्रीय सरकार गंगा नदी तंत्र को सीवरमुक्त किये बगैर बीस हजार करोड़ रुपये ‘नमामि गंगे’ के नाम पर सीवर की सफाई में बहाने जा रही है। जबकि गंगा समेत सहायक नदियों में गिरते जहरीले नालों को रोकने का कोई उपाय नहीं ढूंढ़ा गया है। इस तरह अगर बीस लाख करोड़ रुपये भी खर्च किये गये तो भी गंगा मैली ही रहेगी। कारण कि सीवर कितना भी साफ हो जाये लेकिन गंगा जल कभी नहीं बन सकेगा। इसी क्रम में कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह ने सरकार पर संस्थान द्वारा उठाये गये मुद्दों का शोषण करने का आरोप लगाया। बताया कि संस्थान ने ही महामना मदनमोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से विभूषित कराने की मुहिम शुरू की थी किन्तु सरकार ने महामना को ‘भारत रत्न’ से विभूषित कर यश तो कमा लिया लेकिन संस्थान द्वारा प्रायोजित महामना स्मारक परियोजना को तबज्जो नहीं दी। श्री सिंह ने चेतावनी दी कि यदि परियोजनाओं पर अमल नहीं किया गया तो आन्दोलन भी किया जायेगा। इस अवसर पर योगेन्द्र, हरपाल सिंह, नवीन उपाध्याय, पवन शर्मा, गगन, आशा मिनोचा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मैं लोगों की हर समस्या में कदम से कदम मिलाकर साथ दूंगी। जनपद का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केन्द्र की योजनाअेां को प्रदेश सरकार सही क्रियान्वयन नहीं कर रही। जिस तरह मुझे यहां भारी बहुमत से जिताया था उसी तरह पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। यह बात सांसद हेमामालिनी ने आज यहां गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के गांव राॅल में एक जनसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास, जनपद ही नहीं देशभर में विकास की ओर अग्रसर है। जनपद के विकास के लिए कई योजनाअेां पर काम चल रहा है। शीघ्र ही यहां विकास दिखाई देगा। उन्होंने जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं गुंडागर्दी, लूट तथा शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने प्रदेश सरकार पर विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र से मिला विकास के लिए पैसा सपा सरकार के भ्रष्ट और निकम्मे प्रशासन के चलते जनता तक नहीं पहुंच रहा। भाजपा नेत्री एवं साध्वी मां आनंद मई ने लोगों से पंचायत चुनाव में सपा को साफ कर देने व बसपा को खेल के मैदान से ही बाहर कर देने की अपील की।  सभा में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविकांत गर्ग ने ब्रज के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा खुले दिल से सहयोग किए जाने व विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आमजन के लिए चालू की गई विभिन्न बीमा योजनाओं सहित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।  इस दौरान पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण, प्रणतपाल सिंह, अजय पोईया, रवीन्द्र पाण्डे, रघुवर तौमर, ठाकुर मेघश्याम सिंह, केपी सिंह, चेतन मलिक, एसके शर्मा, ठाकुर कारिन्दा सिंह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More