मथुरा

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 19 अगस्त को गोविन्द मठ वृन्दावन में अहूरी गाँव के लोगों ने हिस्सा लिया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आपके जीवन में उत्सव हो यही ब्रज महोत्सव है। जीवन में उत्सव तब होगा जब आप हर प्रकार से समृद्ध होंगे। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्रज व ब्रजवासियों का बाह्य विकास तभी हो सकता है जब उनका आंतरिक व्यक्तित्व का विकास हो। उसके लिए मानवतावादी आध्यात्मिक दृष्टिकोण अपनाकर अपने विचारों, भावनाओं और कर्मों में परिवर्तन लायें तभी हम सम्पूर्ण समाज के लिए उपयोगी एवं अनुकर्णीय हो सकते हैं। व्यक्ति निमार्ण से ही ब्रज के प्राचनी स्वरूप का लाना सम्भव है। महेशानन्द लाल बाबा ने कहा कि बिना शुद्ध जल व हवा के मानव का जीवन पूर्ण रूप से खतरे में आ गया है क्यों कियमुना जैसी पवित्र नदी को दूषित कर दिया है, जिससे पूरा ब्रज मण्डल का जीवन खतरे में आ गया है और आज प्रत्येक गाँव में दूषित जल के कारण सैकडों लोग प्रतिवर्ष काल के गाल में समा रहें हैं।    यमुना रक्षक दल के प्रदेश प्रचार सचिव विशनस्वरूप ने भी अपने प्रेरणादायी विचार रखे।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, कल्याणदास बाबा, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, युवा नेता मुनेन्द्र कुमार यादव, सागर वर्मा, शंकर गिरि, अमर सिंह, लक्ष्मी नारायण, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा : हरियाली तीज की प्रमुख मिठाई घेवर की बाजार में बिक्री शुरू हो गई है। कोई अपनी बहन के लिए तो कोई बेटी की ससुराल में भेजने के लिए घेवर खरीद रहा है। शहर की प्रमुख दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ घेवर खरीदने में जुटी हुई है।  मिठाई के छोटे-बड़े सभी दुकानदार इन दिनों घेवर बनाने और बेचने में लगे हुए हैं। घेवर के सामने ग्राहक भी दूसरी मिठाइयों को नहीं पकड़ रहा है। ग्राहकों की आपूर्ति करने के लिए दुकानदारों ने घेवर बनाने के अधिक से अधिक कारीगर लगाए हैं। अधिकतर दुकानों पर दो तरह का घेवर तैयार किया जा रहा है जिसमें एक रबड़ी वाला तो दूसरा सादा घेवर।  रबड़ी वाले घेवर को दुकानदार 'ताजा ले जाओ और ताजा खाओ' करके बेच रहे हैं। उनका मानना है कि गर्मी अधिक होने के कारण रबड़ी का घेवर खराब होने की आशंका ज्यादा रहती है जबकि प्लेन घेवर एक सप्ताह तक खराब नहीं होगा। हालांकि, कुछ दुकानदार पैसा कमाने के लिए खराब क्वालिटी का घेवर मार्केट में बेच रहे हैं। ब्रजवासी प्रतिष्ठान के सतीश ब्रजवासी ने बताया कि हरियाली तीज पर घेवर की भारी मांग होती है इसलिए सावन के महीने में दिन-रात काम चलता है और 100 से ऊपर कारीगर लगते हैं। 30 से 35 भट्टियां लगी हुई हैं। इस दौरान यहां देश के हर कोने से श्रद्धालु आते हैं। सावन के महीने के दो बड़े त्यौहार रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के चलते इसकी मांग बहुत है। होलीगेट स्थित शंकर मिठाई प्रतिष्ठान के बनवारी लाल खण्डेलवाल ने बताया कि ये मिष्ठान सावन के महीने में भरपूर बिकता है। इसका सावन के महीने में बड़ा महत्व है। वही धोली प्याऊ स्थित यादव मिठाई वाले ने बताया कि इन दिनों और मिठाईयों की अपेक्षा घेवर ही ज्यादा बिकता है। भरतपुर गेट स्थित खिलोमल महेंद्र कुमार ने बताया कि घेवर ब्रज के सावन की पारम्परिक मिठाई है जो सावन के महीने में ज्यादा बिकती है।

Read More

कलैक्ट्रेट पर ज्ञापन देते जिला कांग्रेस नेता   राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  मथुरा। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं पर हुए लाठी चार्ज के बाद गुस्साएं पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज यहां जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त कराने व राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्टेªट पहुंचे और वहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डा. आशुतोष भारद्वाज ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने तानाशाह रवैय्या अख्तियार कर कांग्रेसजनों का लाठीचार्ज कराया है, बर्बरतापूर्ण कराए गए इस हमले में पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता घायल हुए हैं, लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाई जा रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश केन्द्र की भाजपा सरकार से दोस्ती कर किसान विरोधी कामों केा अंजाम देने में जुटे हैं तथा तानाशाह बनकर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने लाठीचार्ज में शामिल प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिसमें प्रदेश सरकार को निलंबित करने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने एवं प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान मलिक अरोड़ा, अब्दुल जब्बार, मास्टर प्रताप सिंह, संजय शर्मा, महेन्द्र गौतम, सय्यैद साबिद, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चैधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, मुकेश धनगर, श्याम लाल शर्मा, संग्राम सिंह, महावीर प्रसाद आर्य, लता सिंह चैहान, कांती प्रसाद गर्ग, रामगोपाल पटेल एड एवं डीडी चैहान एड, आदि मौजूद थे। 

Read More

 शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते लेप्टिनेन्ट जनरल ए.बी. शिवाने  मथुरा। स्ट्राइक वन की स्वर्ण जयंती समारोह के अंर्तगत आज बुधवार को मथुरा छावनी में स्थित युद्ध स्मारक में 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों में वीरगति को प्राप्त हुए स्ट्राइक वन के समस्त वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  लेप्टिनेन्ट जनरल ए.बी. शिवाने, जनरल आॅफिसर कमांडिग, स्ट्राइक वन ने इस कोर के समस्त अधिकारियों एवं सैनिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर  लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. सिंह ;सेवानिर्वतद्ध, लेप्टिनेन्ट गवर्नर अंडमान और निकोबार व्दीप समूह, लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड, जनरल जे.जे. सिंह (सेवानिर्वत), पूर्व थलसेना अध्यक्ष, लेप्टिनेन्ट जनरल के.जे. सिंह, आर्मी कमांडर पश्चिमी कमाॅड, लेप्टिनेन्ट जनरल रवि थोडगे, मास्टर जनरल आॅर्डिनेन्स, लेप्टिनेन्ट जनरल आनंद सरूप (सेवानिर्वत) लेप्टिनेन्ट जनरल एस.आर. घेाष (सेवानिर्वत),  लेप्टिनेन्ट जनरल सी.एस.के. साबु (सेवानिर्वत) जैसे अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी पुष्पाॅंजलि अर्पित की। तत्पश्चात सेना के पारंपरिक बिगुल स्वर ‘दि लास्ट पोस्ट‘ द्धारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। देश के शहीदों कों श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात् ‘दि हेरिटेज‘ का उद्घाटन किया गया। ‘हेरिटेज‘ एक युद्ध स्मारक है जहाॅं स्ट्राइक वन की शौर्य गाथा का विस्तरित वर्णन किया गया है। इस कार्यक्रम में 1965 व 1971 युद्ध की चित्र संग्रहपुस्तक का विमोचन हुआ।  तत्पश्चात मथुरा छावनी स्थित तारोपोर हाॅल में इस स्वर्ण जयंन्ति के अंतर्गत प्रथम दिवस आवरण का विमोचन लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड द्धारा किया गया। इस अवसर में 1965 व 1971 भारत पाक युद्धों में भाग लेने वाले सैनिको का सम्मान किया गया। 

Read More

मथुरा। थाना सदर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में सट्टे का कारोबार जोरों पर हैं। जिससे बच्चों व छात्रों पर भी सट्टे का नशा चढ़ रहा है। चिड़ियां बल्ला के नाम से मशहूर इस खेल में 10 रुपए लगाने पर एक सौ रुपए पाने की लालच में जी-खोलकर जुआं खेला जा रहा है। लेकिन इलाका पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। छात्रों को और छोटे-छोटे बच्चों को बर्बादी की ओर धकेल रहे इस धंधे पर रोक लगाने की किसी ने कोशिश नहीं की है।  ज्ञात रहे औरंगाबाद में गंगा मंदिर के निकट स्थित एक मकान में महेश चेटा द्वारा पर्चियों का यह खेल खिलाया जा रहा है। इसमें एक फ्लैक्स पर दस खाने बने हुए हैं, जिनमें चिड़ियां, बल्ला, फूल, कबूतर, पतंग, टाॅर्च जैसे चित्र बने हैं। इन पर दाब लगाने वाले को दस रुपए के बदले एक सौ रुपए देने का लालच दिया जाता है। दाब लगाने के बाद सट्टाधर संचालक द्वारा एक थैले में रखी पर्चियों में से एक पर्ची निकाली जाती है, यदि सट्टा लगाने वाले के चिन्ह वाली पर्ची निकलती है, तो उसे उसके द्वारा लगाई गई रकम का दस गुना दे दिया जाता है। यदि उससे अलग कोई चित्र निकलता है, तो सट्टा लगाने वाले की रकम गड्ढे में चली जाती है। जल्द ही पैसा कमाने के लालच में स्कूली छात्र और छोटे-छोटे बच्चे भी अपने जेब खर्च की रकम या फिर घर से चुराए गए रुपयों को यहां लगाने से नहीं चूकते। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे बच्चों में सट्टा लगाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। 

Read More

मथुरा। गौ रक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत 01 सितम्बर से शुरू होने वाले देशव्यापी अभियान का आगाज विश्राम घाट से शुरू होगा। श्रीमती अर्मता देवी, गुरूदयाल सिंह चैरिटेबिल एजुकेशनल सोसाइटी नौहझील के अध्यक्ष डा. आरपी सिंह सोलंकी की सूचनानुसार 28 फरवरी2016 तक देशभर में चलने वाले गौरक्षा जनजागरूकता अभियान की शुरूआत एक सितम्बर को मथुरा में यमुना स्थित विश्राम घाट से यमुना पूजन के बाद शुरू होगा। सोलंकी ने जनपद के साधु-संतों, समाजसेवियों व गणमान्य लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की है।  वार्ता के दौरान स्वामी प्रवेशानंद पुरी महाराज एवं संगठन के मीडिया प्रभारी उत्तम शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More



Mediabharti