मथुरा

मथुरा। मंगलवार को गोवर्धन-मथुरा मार्ग स्थित अड़ींग नहर के पास प्राईवेट बस द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार देने से बाइक सवार युवक और पीछे बैठी महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी थी। आज बुधवार मृतक महिला की शिनाख्त हकीमपुर हाईवे थाना निवासी रंजनी के रूप में हुयी है। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतका के परिजनों का कहना था कि विवाहिता की अपने पति से अनबन चल रही थी जिसके चलते वह अपने मायके हकीमपुर में रह रही थी। विगत दिन वह अपने ससुराल अड़ींग आ रही थी तभी रास्ते में यह हादसा हुआ जिसमें उसके 3 वर्षीय लड़के हर्ष की भी मौत हो गयी।  

Read More

मथुरा। यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में सैनवा गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इससे दो दिन पूर्व सैनवा गाँव में यमुना रक्षक दल ने प्रशासन के सहयोग से 350 पौधे लगाये। जिसमें नीम, पीपल, बड़गद, कदम्ब, अर्जुन, जामुन, अमरूद आदि के 350 वृक्ष थे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आज ब्रज में लगातार वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिससे कुण्ड, सरोवर, तालाब आदि सभी खतरे में पड़ रहे हैं। वृक्षों के लगातार कटाव से कुण्डों एवं तालाबों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। ब्रज से हरियाली नष्ट होती जा रही है। जितने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लागायेगे उतनी ही वर्षा होगी। ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है। हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। इसके साथ ही ग्राम विकास व ग्राम सुधार पर चर्चा हुई। वहीं गोविन्द मठ, वृन्दावन में ब्रज महोत्सव के दौरान उन्होने गाय पर चर्चा की। उन्हाने बताया कि आज 98 प्रतिशत भैंस व 2 प्रतिशत गाय रह गई हैं। जब भैंस के दूध से गाय का दूध का मूल्य ज्यादा मिलें तभी घर-घर गाय दिखंेगी। उसके लिए गाय के दूध की जो गुणवत्ता है उसका प्रचार किया जाना चाहिए। 

Read More

होटल हीरा इंवीटेशन में आयोजित लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत में भाग लेते समिति के पदाधिकारीगण  मथुरा। शिक्षा के बिना हर क्षेत्र अधूरा है। सिन्धी पंचायत शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करे, इसके लिये युवा शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, शिक्षा के लिये पंचायत हर सम्भव सहायता करने हेतु तत्पर है। यह बात डेम्पीयर नगर स्थित होटल हीरा इन्विटेशन में आयोजित लाड़ी लुहाणा सिन्धी पंचायत के प्रान्तिय कार्यकारिणी अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की। इस अवसर शिक्षा के लिए फंड भी एकत्रित किया गया ।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने बताया कि पंचायत द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु अनेक छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। शिक्षा के लिए कभी कोई कमी नही होने दी जायेगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, स्वामी लीलाशाह सेवा समिति के चेयरमैन चुन्नीलाल दारसीयाणी, लीलाशाह फाउडेशन के चेयरमैन अशोक लीलवानी, फाउडेशन कोषाध्यक्ष हरीश बुधरानी, राष्ट्रीय सचिव कांतीलाल उमलानी, हरीश बच्चानी, उप्र के प्रदेश अध्यक्ष नारायणदास पारवानी, प्रदेश महासचिव दुर्गाप्रसाद नाजवानी, धर्मपाल इसरानी, बसंत मंगलानी, रूपचंद धनवानी, हरीश इसरानी, जीवतराम चंदानी, देवानंद रामनानी, नंदलाल पमनानी सहित आये हुए राष्ट्रीय व प्रान्तिय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों एवं अतिथियों तथा सेवादारियों का मथुरा पंचायत द्वारा शाल-दुप्पटा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन व सम्मान किया गया। वहीं भगत कैलाश चंद्र इसरानी और किशनचंद लालवानी सहित आगरा व कानपुर के बुर्जुगों तथा मिडिया से जुड़े किशोर स्वर्ण इसरानी व सुनील पंजवानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।   

Read More

  नन्हें मुन्हे बच्चे जल संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए  मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘जल संरक्षण दिवस’ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कविताओं के माध्यम से जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। बच्चों ने इस विषय पर नारों के माध्यम से सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।  इस अवसर पर आर के एजुकेशन हब के अध्यक्ष डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की जागरूकता को देखकर सराहना की तथा कहा कि जल एक अमूल्य निधि ह,ै जिसका प्रयोग सोच-समझकर करना आवश्यक है क्योंकि आज के युग में दिनों-दिन जल-स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। यदि हमने भावी पीढ़ी को इसके संरक्षण व महत्व से अवगत नहीं कराया तो भविष्य में इन पीढ़ियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूँद कीमती है और हमें इसके सदुपयोग पर ध्यान देना होगा।  विद्यालय की प्रधानाचायश्रीमती नन्दिता ढींगरा जी ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा जल की उपयोगिता से अवगत कराते हुए कहा कि जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है। अतः हमें इसके बचाव के लिए सही कदम उठाकर इसकी महत्ता को स्वीकारना होगा।  

Read More

  मथुरा। गोवर्धन मार्ग पर चलने वाले टैम्पो चालकों ने आज बुधवार थानाध्यक्ष गोवर्धन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और कहा कि ये लोग टैम्पो चलाकर परिवार का पालन कर रहे हैं। समय पर टैक्स देते हैं और परमिट, बीमा सहित वैध तरीके से जतीपुरा, गोवर्धन, आन्यौर आसपास के क्षेत्रों में सवारियों को पंहुचा रहे हैं लेकिन गोवर्धन में मोटरसाईकिल रिक्शा व जुगाड़ तथा ईरिक्शा जिनपर न तो परमिट हंै और न बीमा और ड्राइविंग लाइसैंस, ये फर्जी तरीके से बाइक में रिक्शा लगवाकर गोवर्धन व आसपास चला रहे हैं। ये डग्गेमारी करते हैं। आठ-दस सवारियां बैठाते हैं और दुर्घटना के बाद भाग जाते हैं। कोई निशान न होने के कारण ये पकड़े भी नहीं जाते हैं। प्रशासन की देखरेख में यह धंधा फलफूल रहा है। इनकी चैकिंग भी नहीं होती। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है इसीलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालों में अशोक, रवि सिंह, देवेन्द्र शर्मा, प्रेम सिंह, सुरेश, घनश्याम, संजय, लाखन सिंह, जगदीश, जितेन्द्र, टिल्लू, ब्रजबिहारी आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन मथुरा मार्ग पर गाय की मौत पर गौरक्षकों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शित किया। मौके पर पुलिस भी पंहुच गयी और समझा बुझाने के बाद जाम को खुलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर अनियंत्रित और तेजगति से आते अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गयी। इसको लेकर गौ रक्षक दल के सदस्यों ने मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले प्राईवेट वाहन चालकों से गौर रक्षक दल के सदस्यों की नोंकझोंक भी हुयी। घटना की सूचना पर पुलिस पंहुच गयी और जाम को खुलवाया। बताया गया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर तेज गति से चलती डग्गेमार बस संख्या यपूी 85 एटी 4259 को मौके पर सीज भी कर दिया।  

Read More



Mediabharti