मथुरा

मथुरा। थाना सदर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में सट्टे का कारोबार जोरों पर हैं। जिससे बच्चों व छात्रों पर भी सट्टे का नशा चढ़ रहा है। चिड़ियां बल्ला के नाम से मशहूर इस खेल में 10 रुपए लगाने पर एक सौ रुपए पाने की लालच में जी-खोलकर जुआं खेला जा रहा है। लेकिन इलाका पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। छात्रों को और छोटे-छोटे बच्चों को बर्बादी की ओर धकेल रहे इस धंधे पर रोक लगाने की किसी ने कोशिश नहीं की है।  ज्ञात रहे औरंगाबाद में गंगा मंदिर के निकट स्थित एक मकान में महेश चेटा द्वारा पर्चियों का यह खेल खिलाया जा रहा है। इसमें एक फ्लैक्स पर दस खाने बने हुए हैं, जिनमें चिड़ियां, बल्ला, फूल, कबूतर, पतंग, टाॅर्च जैसे चित्र बने हैं। इन पर दाब लगाने वाले को दस रुपए के बदले एक सौ रुपए देने का लालच दिया जाता है। दाब लगाने के बाद सट्टाधर संचालक द्वारा एक थैले में रखी पर्चियों में से एक पर्ची निकाली जाती है, यदि सट्टा लगाने वाले के चिन्ह वाली पर्ची निकलती है, तो उसे उसके द्वारा लगाई गई रकम का दस गुना दे दिया जाता है। यदि उससे अलग कोई चित्र निकलता है, तो सट्टा लगाने वाले की रकम गड्ढे में चली जाती है। जल्द ही पैसा कमाने के लालच में स्कूली छात्र और छोटे-छोटे बच्चे भी अपने जेब खर्च की रकम या फिर घर से चुराए गए रुपयों को यहां लगाने से नहीं चूकते। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे बच्चों में सट्टा लगाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। 

Read More

मथुरा। गौ रक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत 01 सितम्बर से शुरू होने वाले देशव्यापी अभियान का आगाज विश्राम घाट से शुरू होगा। श्रीमती अर्मता देवी, गुरूदयाल सिंह चैरिटेबिल एजुकेशनल सोसाइटी नौहझील के अध्यक्ष डा. आरपी सिंह सोलंकी की सूचनानुसार 28 फरवरी2016 तक देशभर में चलने वाले गौरक्षा जनजागरूकता अभियान की शुरूआत एक सितम्बर को मथुरा में यमुना स्थित विश्राम घाट से यमुना पूजन के बाद शुरू होगा। सोलंकी ने जनपद के साधु-संतों, समाजसेवियों व गणमान्य लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की है।  वार्ता के दौरान स्वामी प्रवेशानंद पुरी महाराज एवं संगठन के मीडिया प्रभारी उत्तम शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। सिंडीकेट बैंक द्वारा संचालित सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण संस्थान चैमुंहा द्वारा महावन ब्लाक के गांव गोपी नगरिया में छह दिवसीय डेरी एवं पशुपालन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर वित्तीय सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने लाभार्थियों को वित्तीय प्रबंधन व डेरी पशुपालन ऋण की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। इस मौके पर केन्द्र निदेशक सुरेन्द्र कुमार, रामखिलाड़ी शर्मा, दीपक गोस्वामी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। ब्रज लोकगीत एवं अन्य विधाओं को सात समुन्दर पार विभिन्न देशों में पहुंचाने वाले आकाशवाणी के वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रसिद्ध लोकगीत व भजनगायक जगदीश ब्रजवासी को सांस्कृतिक कार्यक्रम करने एवं वहां के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए साउथ अफ्रीका बुलाया गया। श्रीजी सांस्कृतिक कलामंच रानीमंडी मथुरा के निदेशक कुमार सावला द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आकाशवाणी कलाकार व लोकगीत गायक जगदीश ब्रजवासी देश के नामचीन इलेेक्ट्रोनिक चैनलों पर कार्यक्रम देने के साथ ही विभिन्न कैसिट कंपनियों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। उनके आॅडियो व विडियों कैसिट भी बाजार में आकर्षण का केन्द्र बने हैं। 

Read More

 कालशर्प शांति यज्ञ के दौरान आए दोष पीड़ित लोग  मथुरा। काल सर्प योग शांति व पितृ दोष निवारण महायज्ञ आज श्रीजी मंदिर श्री विद्यापीठ गताश्रम टीला पर सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहूति दी। ब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ के तत्वावधान में लगाए गए इस महायज्ञ में अरविन्द शास्त्री व भोला महाराज ने आचार्य की भूमिका निभाई। 

Read More

कैप्शनः प्रदेश सरकार के विरोध में कालीपट्टी तथा काले झंडे लहराते हुए होलीगेट से विकास बाजार गांधी प्रतिमा तक जाते कांग्रेसीजन  -काली पट्टी तथा काले झंडे लहरा किया सरकार का विरोध  मथुरा। विधान सभा घेराब के दौरान कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज व कार्यकर्ताओं को चुटैल किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में शहर में एक विरोध मार्च निकाला गया। हाथों पर काली पट्टी बंाधकर काले झंडे लहराते हुए चल रहे शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसजनों को संबोधित करते शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से विधान सभा घेराब हेतु पैदल जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लखनऊ पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठियां बरसा कर अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा कर दी। उन्होंने कहा जनहित में प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।  इस दौरान इस अवसर पर संजय शर्मा, सैय्यद साबिर, श्याम बिहारी, अमित चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी, निर्मला वर्मा, गायत्री शर्मा, कमलेश चैधरी, कान्तीप्रसाद गर्ग, मुकेश धनगर, शिशुपाल, दीपक चैधरी, चै. मोहन सिंह, महेन्द्र गौतम, अब्दुल जब्बार, अनूप निषाद, श्याम चैधरी, कांति गर्ग आदि मौजूद थे। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने काले झंडे लेकर दमन दिवस निकाला। इस मौके पर बोलते शहर अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की यह दमनकारी नीति कांगे्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हितों के लिये प्रदेश में कायम जंगलराज के विरोध में हमारे प्रदर्शन पर लखनऊ में हुआ लाठीचार्ज अंग्रेजों की याद ताजा करता है। सपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हुयी है। जनपद में थाने और चैकियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही। अपराधों की बाढ आ गयी है। इस अवसर पर मनोज गौड़, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, नूर बानो, नीलम कुलश्रेष्ठ, जिलानी कादरी, कीर्ति कौशिक सहित भारी संख्या में कांगे्रसी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। डीगगेट से कृृष्णापुरी तथा नए बस स्टैण्ड से जयगुरूदेव चैराहे तक महोली रोड का निर्माण अब शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए लागत धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। नेता कांग्रेस विधान मंडल दल एवं सदर विधायक प्रदीप माथुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार डीगगेट से होलीगेट होते हुए कृष्णापुरी चैराहे तक करीब सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से तथा जयगुरूदेव चैराहा से नए बस स्टैण्ड तक महोली रोड मार्ग का मरम्मत कार्य करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री ने आवश्यक धनराशि अवमुक्त कर दी है। शीघ्र ही दोनों सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

Read More

मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित चंदन वन स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से कुचलकर राज मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन को भगा ले जाने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे क्षेत्र के गांव नरहोली निवासी 35 वर्षीय बाबूलाल पुत्र फगुना मकान चिनाई का काम करता था, सोमवार देरसायं वह मजदूरी कर साइकिल से गांव लौट रहा था कि मथुरा भरतपुर मार्ग पर गांव के निकट ही अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना हाइवे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। तो परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। मंगलवार को गोवर्धन-मथुरा मार्ग स्थित अड़ींग नहर के पास प्राईवेट बस द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार देने से बाइक सवार युवक और पीछे बैठी महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी थी। आज बुधवार मृतक महिला की शिनाख्त हकीमपुर हाईवे थाना निवासी रंजनी के रूप में हुयी है। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतका के परिजनों का कहना था कि विवाहिता की अपने पति से अनबन चल रही थी जिसके चलते वह अपने मायके हकीमपुर में रह रही थी। विगत दिन वह अपने ससुराल अड़ींग आ रही थी तभी रास्ते में यह हादसा हुआ जिसमें उसके 3 वर्षीय लड़के हर्ष की भी मौत हो गयी।  

Read More

मथुरा। यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में सैनवा गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इससे दो दिन पूर्व सैनवा गाँव में यमुना रक्षक दल ने प्रशासन के सहयोग से 350 पौधे लगाये। जिसमें नीम, पीपल, बड़गद, कदम्ब, अर्जुन, जामुन, अमरूद आदि के 350 वृक्ष थे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आज ब्रज में लगातार वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिससे कुण्ड, सरोवर, तालाब आदि सभी खतरे में पड़ रहे हैं। वृक्षों के लगातार कटाव से कुण्डों एवं तालाबों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। ब्रज से हरियाली नष्ट होती जा रही है। जितने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लागायेगे उतनी ही वर्षा होगी। ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है। हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। इसके साथ ही ग्राम विकास व ग्राम सुधार पर चर्चा हुई। वहीं गोविन्द मठ, वृन्दावन में ब्रज महोत्सव के दौरान उन्होने गाय पर चर्चा की। उन्हाने बताया कि आज 98 प्रतिशत भैंस व 2 प्रतिशत गाय रह गई हैं। जब भैंस के दूध से गाय का दूध का मूल्य ज्यादा मिलें तभी घर-घर गाय दिखंेगी। उसके लिए गाय के दूध की जो गुणवत्ता है उसका प्रचार किया जाना चाहिए। 

Read More