पंजाब में हुये आतंकवादी हमले के बाद मथुरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। हाई अलर्ट के बाद एसएसपी डा. राकेश सिंह ने आज स्वयं मथुरा जंक्शन पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने यात्रियों के सामनों की चैकिंग की। डाॅग स्कवायड भी पुलिस टीम के साथ था। मथुरा। पंजाब में थाने पर हुई आतंकी घटना के बाद जनपद में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। आज एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने मंदिरों, बस स्टैण्ड, जंक्शन एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े करने तथा रिफाइनरी में विशेष सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने रेलवे जंक्शन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध लोगों की चैकिंग कराई। इस दौरान डाॅग स्क्वाइड एवं फाॅरन्सिक टीम सहित बम निरोधी दस्ता चैकिंग की। पंजाब के गुरूदासपुर में थाने में हुए आतंकी हमले के बाद मथुरा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह स्वयं आज इस घटना के सुनने के बाद पुलिस चैकसी के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पंहुचे। वहीं शहर कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैण्ड और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और चैकस कर दिया गया है। हर धार्मिक स्थल पर चैकसी रखी जा रही है। अलर्ट को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश एसएसपी द्वारा दिये गये हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मंदिर द्वारिकाधीश और वृन्दावन के बांकेबिहारी, इस्काॅन तथा गोवर्धन के दानघाटी मंदिर सहित मथुरा रिफाइनरी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष चैकसी बनाये हुए हैं और सभी प्रमुख स्थलों पर निगरानी पुलिस फोर्स कर रहा है। किसी भी संभावित घटना से जूझने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार नजर आयी। जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरा फोर्स अलर्ट कर दिया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्डों पर चैकिंग अभियान भी जारी रहा। ज्ञात रहे कि पिछले साल यूपी के 34 जिले आतंकी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील बताए जा चुके हैं। एक बार फिर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी के इन जिलों में आतंकी हमले की आशंका जताई है। काशी, मथुरा और अयोध्या प्रमुख रूप से आतंकियों के निशाने पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी सरकार को आगाह करते हुए तीनों शहरों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने की हिदायत दी जा चुकी है। यहां पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है। यही वजह है कि आतंकी दहशत फैलाने के लिए तीनों शहरों को अपने रडार पर लिए रहते हैं। मथुरा में अलर्ट जारी किया गया है इसके बाद सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। ड्यूटी में लापरवाही पर दस सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति पंजाब में थाने पर बड़े हमले के बाद भी मथुरा पुलिस चैन की नींद सो रही है। शायद उसे किसी हमले से या तो डर नहीं है या फिर वो किसी घटना के इंतजार में है। इसी का परिणाम था कि जनपद के थाना कोसीकलां क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन बार्डर स्थित हरियाणा की सीमा के निकट लगाई गई पुलिस पिकैट के दस सिपाही जांच चैकिंग व पाॅइंट पर ड्यूटी करने के बजाए चैकी में आराम फरमा रहे थे। एसपी आरए ने इन सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति की है। जांच को पहुंचे एसपी देहात अजय कुमार आईपीएस ने जब राजमार्ग स्थित सीमा पर पुलिस पिकैट नदारद देखी तो वो चैकी की ओर मुड़ गए, वहां सभी 10 सिपाही जिनमें एक हैड कांस्टेबिल शामिल है, आराम फरमा रहे थे। एसपी देहात अजय कुमार ने एसएसपी को पत्र लिखकर ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में इन सभी सिपाहियों को निलंबन की संस्तुति की है।
Read More




