मथुरा

सौंख में कथावाचन करते भागवताचार्य विकास गोविन्द महाराज 2 भागवत कथा का आनन्द लेते श्रद्धालुगण सौंख समाचार। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित गउशाला में चल रही  श्री मद् भागवत कथा के चैथे दिन बहुत ही सुन्दर कथा का वर्णन किया गया। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जिसमें सभी भक्तों ने बडी धूमधाम से मनाया और गोकुल में बाबा नन्दलाल के जहां कन्हैया के जन्म की बधाई भी गायीं गई। इस मौके पर भागवताचार्य विकास गोविन्द महाराज ने कहा कि कृष्ण का बाल स्वरूप पूजने का अलग ही महत्व है। बाल रूप और सखा रूप में भगवान ने सभी के दुख हरण किये हैं। भगवान का बाल रूप बडा ही मनोहारी रहा है और उतनी ही मन का हरने वाली उनकी लीला रहीं हैं। हमें निश्चल प्रेम के लिए भगवान के बालस्वरूप की पूजा अवश्य करनी चाहिए। भगवान बाल स्वरूप में आसानी से सुलभ हो जाते है।  इस मौके पर  पवन अग्रवाल, हीरो अग्रवाल, हितेश सिंघल, राकेश बजाज, योगेश लोहिया, दिलीप लोहिया, बिट्टू जैन, बृजेश शर्मा, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।      

Read More

 सौंख की अग्रवाल धर्मशाला में प्रसाद ग्रहण करते परिक्रमार्थी सौंख। अधिकमास के अंतिम सप्ताह में भी ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा में कोई कमी नहीं आ रही है। रात दिन श्रद्धालु परिक्रमा देने में मग्न है। राधे-राधे और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से परिक्रमा मार्ग गूंज रहा है। जगह जगह भंडारों और शिविर में परिक्रमार्थिओं की भक्त सेवा करने में जुटे हैं। सौंख स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पिछले 15 दिनों से शिविर लगा हुआ है जहां समाजसेवी और व्यापारियो द्वारा भोजन और दवा की व्यवस्था की जा रही है।   

Read More

 यमुना शुद्धि मिशन के रमणरेती कार्यालय का दृश्य  मथुरा। यमुना मिशन 2015 को और अधिक गति देने के लिए शनिवार को मिशन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वामी हरदेवानंद जी महाराज व मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने रमणरेती में अपने कैम्प कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने मां यमुना से प्रार्थना की कि अन्य स्थानों की भांति ही यहां भी यमुना भक्तों का समर्थन उन्हें प्राप्त हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गोकुल, महावन, रमणरेती आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से संकल्प पत्र भरवाकर लोगों को यमुना शुद्धि का संकल्प दिलवाया। इस दौरान मिशन के पदाधिकारियों ने वहां बनाए गए छोटे सरोवर का भी औचक निरीक्षण कर वहां कार्य कर रही कमेटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पं. अनिल शर्मा ने बताया कि अदृश्य शक्तियों की प्रेरणा से यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 का जन्म हुआ और यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शुरू की गई यह पहल धीरे-धीरे रंग भी लाने लगी। उन्होंने बताया कि मथुरा के घाटों को उनका प्राचीन रूप देने के बाद अन्य शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, अजय, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, बाबा मणिदास, पंकज, रामवीर, राजू पेंटर आदि उपस्थित थे।

Read More

 छाता में पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को सपा में सदस्यता ग्रहण कराते जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा आदि  मथुरा। सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने छाता के पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को उनके छाता निवास पर पहुंच कर पार्टी में शामिल कर लिया है। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व चेयरमेन के सपा में शामिल होने से छाता विधान सभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी और आगामी 2017 के विधान सभा चुनावो में जीत कर जिले में परचम फैरायेगी। शनिवार को नगर के हरनाथिया मौहल्ला स्थित आवास पर पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह जो पूर्व में कांग्रेस व रालौद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। पिछले कुछ वर्षो से श्री सिंह ने सभी पार्टियो से अलग हो गये थे। आज शनिवार को अपने सैकडो समर्थको सहित सपा में शामिल हो गये है। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन मजबूती के लिये वह तन मन धन से कार्य करेगे। पार्टी के नेता जो भी जिम्मेदारी सौंपेगे उसका वह पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभायेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चैधरी सरदार सिंह,  वीरभान सिंह, जिला महासचिव तनवीर अहमद, जिला सचिव ठा. रामबाबू तरकर ने छाता में अनाज मंडी खोलने की मांग की। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष महावीर सिंह, साधना शर्मा, बबिता सिसोदिया, चैधरी तेजवीर सिंह, धर्मजीत बौहरे, मुरारी सिंह यदुवंशी, सभासद त्रिलोकी जादौन, ठाकुर रामहेत सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, शेरसिंह एड. क्षेत्रपाल सिंह, छल्लो बौहरे, विजयपाल, सतेन्द्र, होशियार सिंह रावत, नरेश, धर्मेन्द्र जादौन, हरी, रामपाल, हरिओम, नथोल सिंह आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर ‘‘जनसंख्या एवं विकास‘‘ विषयक संगोष्ठी का आयोजन एम.आर.सी. हास्पीटल के हाॅल में रौ. डा. गिरधारी अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद एवं समाजसेवी देवेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.96 करोड़ है और जन्म तथा मृत्यु की दर क्रमशः 28.7 और 8.2 प्रति हजार है। वर्तमान में 2015 में जनसंख्या में वृद्धि ही हुई है। बढती जनसंख्या से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृशि, मानव जीवन की गुणवत्ता पर तो असर पडता ही है, साथ ही जल, भोजन, वायु एवं प्राकृतिक सामाजिकि एवं वन्यवानिकी भी प्रभावित होती है तथा विकास कार्यों को कई चुनौतियों का सामना करना पडता है। संगोष्ठी में नगरपालिका परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि अत्यधिक जनसंख्या से नगर वासियों को पालिका के माध्यम से जो मूलभूत सुविधाएं दी जाती है,  संगोष्ठी के अध्यक्ष डा गिरधारी अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर देश को चिंतन करना होगा और सभी समुदाय के लोगों को इसके लाभ व हानि को जनजागरण, विज्ञापन, शिक्षा के द्वारा समाज में लाना होगा। इस अवसर पर लव शर्मा, जय शर्मा, नन्दकिशोर, सतीश, विष्णुदान, माया, डा. तपस्या शर्मा, डा. बीना शर्मा, विष्णुदान शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। संचालन व आभार डा. अभिषेक शर्मा ने किया।

Read More

 रेस्टोरेंट का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम  मथुरा। वृन्दावन नगर के रमणरेती क्षेत्र में एक ‘‘सुरभि रिट्रीट रेस्टोरेन्ट‘‘ का उदघाटन नगरपालिका परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष मुकेश गौतम एवं नगर पालिका परिषद कोसी कला के अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला के द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि श्रीकृष्ण के पिता नन्द बाबा की गौशाला में सुरभि नाम की एक गाय थी। जिसका दूध व दूध से बने पदार्थों का भगवान भोग लगाया करते थे। उदघाटन समारोह में कोसी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि वैसे तो वृन्दावन में काफी अच्छे-अच्छे होटल हैं, लेकिन मध्यम परिवार एवं साधारण परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही है कि वे परिवार सहित इन होटलों का आनन्द ले सकें। क्योंकि ये होटल काफी मंहगे है, ऐसे में यह सुरभि रिट्रीट सभी वर्ग के लोगों के लिए सुगमता से उपलब्ध होगा। इस अवसर पर हेम भारद्वाज, सत्यवीर सांगवल, गिरधारी लाल, लवकुमार शर्मा लाला, योगेश पाण्डेय, पिनू नेता, हनुमान, चन्द्रपोनिया, बन्टू चैधरी, अनुराग जैन, प्रहलाद सिंह, बलराम शर्मा, भारत शर्मा, जसपाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti