श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित बैठक में बनाई आगे की रणनीति
मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा मंगलवार को मिशन के कार्यालय श्री कृष्ण गंगा घाट पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने नेपाल व भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को धैर्य धरण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओें व पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर मिशन की कार्यशैली को और अधिक विस्तृत करने के संबध् में गहनता से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि नेपाल में आए हुए भूकंप पीडितों की मदद के लिए सभी ब्रजवासी व समस्त यमुना भक्त हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घडी में सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर सहयोग कर स्वंय के भारतीय होने के कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान पं0 अनिल शर्मा ने मिशन की आगे की रूपरेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए जीर्णोद्वार कार्य के विषय में जानकारी दी और कहा कि यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराए जा रहे जीर्णोद्वार कार्यो में दिन प्रतिदिन तेजी आ रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से मिल रहे सहयोग के कारण यह मिशन लोगों की सोच से भी तेज चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को रमणरेती स्थित काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से उनके आश्रम में कार्यकर्ताओं ने मशीनों के माध्यम से यमुना स्त्रोत को निकाला। काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज के आश्रम में भी अब घाटों वाली यमुना का उदय हो चुका है और यह यमुना भक्तों की ही मेहनत है जो यहां पर मां यमुना एक बार फिर से बहती दिखाई दे रही है। त्रिलोकी पंडित व बब्बू पंडित ने कहा कि अन्य घाटों की तरह अब यहां पर भी शीघ्र ही दिव्य शंखनाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे जिनके माध्यम से यमुना भक्तों में अपनी मां के प्रति प्रेम जागे और वे इसकी रक्षा के लिए इस कार्य में आगे आकर सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि इस घाटों वाली यमुना पर शीघ्र ही संतों का महास्नान कराए जाने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। लपूटी पंडित का कहना था कि यमुना सभी की मां है और इसे बचाना सभी का कर्तव्य है यदि यमुना नहीं रहेगी तो ब्रज नहीं रहेगा और ब्रज नहीं रहा तो ब्रजवासी कहां से रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रज के सभी लोग तन मन और अपने संसाधनों के माध्यम से इस कार्य में अपना योगदान देकर पुण्य कमायें। यमुना की सेवा करने से बढकर बड़ा कोई पुण्य नहीं हैं। सभा के अंत में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख नेपाल में आए भूकंप में मारे गए लोगों को अपनी भावभीनी श्रद्वाजंलि दी। बैठक में मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, मधु, मुकेश ठाकुर, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, राकेश शर्मा, मदन मोहन राजपूत, विष्णु पंडित भूरा, अशोक गोस्वामी, मनोज शर्मा, गिरीश शर्मा, पवन, भोला पंडित, देवेन्द्र, दीपक, राजू, पन्नू जैन केशव चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
Read More