भोपाल , 29 अप्रैल 2015 भोपाल के आर्चबिशप डॉ लियो कार्निलिओ ने सेवा सदन स्तिथ चर्च में एक अंतर्जातीय विशेष प्राथना के दौरान, शनिवार को आए भयानक भूकंप में फ़से पीड़ितों के लिए निकटता ज़ाहिर कर गहरा दुःख और सहानुभूति व्यक्त की है | उन्होंने कहा "काश में अपनी निकटता प्रकट कर पता उन सभी नेपाल वासियों और पडोसी देश वासियों के समक्ष जिन्हे इस भूकंप की तबाही ने तबाह कर दिया | में उन सभी पीड़ितों के लिए जख्मी लोगों के लिए प्राथना करता हूँ जो इस आपदा की मार झेल रहे है | अतः से प्राथना करता हूँ की वे आगे आए और सभी मृतकों के लिए प्राथना करे और पीड़ितों के लिए यदि वे कुछ दान करना चाहते है तो दान करे जिससे हम कुछ हफ्तों या महीनों में वापस से सब ठीक कर सकते है | में प्राथना करता हूँ भगवान उन मासूमों की आत्मा को शांति दे जो बिना किसी कारन के इस भूकंप का शिकार हुए | हम सभी जानते है शनिवार को नेपाल और भारत के कुछ हिस्से को भूकंप ने अपनी चपेट में ले लिया है | जिस वजह से कई हज़ार लोग अपनी जान गवा चुके है और अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए है | भूकंप एक ऐसी त्रासदी है जिसके ज़ख्म भरने में सालों लग जाते है | कहीं न कहीं ऐसी आपदाओ के लिए मनुष्य ही जिम्मेदार है, यदि मनुष्य प्रकृति के साथ छेड़ छाड़ न करे तो प्रकृति भी अपने संतुलन में बानी रहती है | अन्य लोगों के साथ ज्ञान दिलीप सिंह, पास्टर साम फ्रांसीस, श्री नंदलाल जी भी कार्यक्रम में शामिल हुए | लगभग सभी धर्म और समुदाय के लोग भूकंप पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए वहा मौजूद थे | सभी ने अपने अपने अंदाज़ में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना की | फादर शाजी स्टानिस्लाउस ने सभी धर्म गुरुओं और अन्य लोगों का स्वागत, सुश्री रानी रोसारियो ने कार्यक्रम का संचालन किया और आयोजन के अंत में फादर जोस प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया | इस अंतर-जातिय विशेष प्राथना का आयोजन भोपाल आर्चडायोसिस ने किया था | |
Read More




