मथुरा

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के आगरा से नोयडा जा रही कार के खड़े ट्रक में घुस जाने से कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के थाना नौहझील क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन संख्या 60 के निकट सड़क किनारे खडे ट्रक संख्या एचआर 55 एल 3058 में आगरा की ओर से नोयडा जा रही होंडा सिटी कार संख्या यूपी 78 डीएम 0005 पीछे से जा घुसी जिससे कार में सवार विकास सिंह पुत्र आरपी सिंह व उनका साथी मीनाज सालोकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुॅचे एक्सप्रेस-वे अथाॅरिटी के लोगों ने दोनों घायलों को बमुश्किल कार से निकालकर उपचार के लिए एम्बुलेंस से नोयडा ले जाया जा रहा था लेकिन तब तक दोनों ही दम तोड़ चुके थे। थाना नौहझील पुलिस के अनुसार दोनों ही मृतक नोयडा में रह रहे थे तथा विकास सिंह धार्मिक चैनल सत्य का डायरेक्टर था जबकि दूसरा साथी इसी चैनल में कर्मचारी था। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नोयडा ले जाए गए हैं तथा परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Read More

मथुरा। मुम्बई से सोना चुराकर भागे चैन कंपनी के एक कर्मचारी को ट्रेन से उतरकर रफूचक्कर होने से पहले ही जीआरपी पुलिस ने मथुरा जक्शन पर दबोच लिया। जनपद हाथरस के थाना मुरसान स्थित गांव एरई निवासी ललतेश पुत्र नारायन शर्मा मुम्बई के परेल स्थित सीएनजे क्रियेशन्स में चार दिन पहले ही नौकरी पर लगा था। इस फैक्ट्री में सोने की चेन बनाने के साथ ही सोने के जेवरों का निर्माण किया जाता है। जीआरपी पुलिस मथुरा जंक्शन के अनुसार ललतेश शनिवार को फैक्ट्री नहीं पहुॅचा तो मालिक अंकित विरावत को कुछ संदेह हुआ जब उन्हौने फैक्ट्री में उसके काउंटर पर सोने के आयटमों की तलाशी ली तो वहां रखा साढे सात सौ ग्राम सोने का तार गायब था फैक्ट्री मालिक ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो ललतेश तार को चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। अंकित का शक यकीन में बदल गया और उसने तुरंत मुम्बई की इलाका पुलिस को घटना की सूचना दी। परेल मुम्बई पुलिस ने मुम्बई रेलवे स्टेशन से ललतेश की यात्रा की जानकारी जुटाई तो उसके पश्चिम एक्सप्रेस से मथुरा के लिए जाने की जानकारी मिली। आज प्रातः जीआरपी पुलिस पश्चिम एक्सप्रेस के आते ही हरकत में आ गई और बताए गए कोच में पहुॅच ललतेश को हिरासत में ले लिया। जक्शन स्थित थाने लाकर ली गई तलाशी में उसके पास से करीब साढे सात सौ ग्राम सोने का तार जो चेन फैक्ट्री से चुराया गया था बरामद कर लिया

Read More

मथुरा। श्रीमदभागवत आयोजन समिति एवं मथुरस्थ सर्वकर्म पाण्डित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में संयमन तीर्थ ;स्वामीघाटद्ध यमुना तट पर भूकम्प त्रासदी में मारे गये लोगों की शांति व मुक्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक पं. अमित भारद्वाज के नेतृत्व एवं पं. शशांक पाठक के आचार्यत्व में सर्वप्रथम श्री यमुनाजी का दुग्धाभिषेक पूजन कर उनसे मृत आत्माओं की मुक्ति हेतु प्रार्थना व शांति पाठ किया गया। इस अवसर पर यज्ञ हवन कर पृउनकी शांति हेतु याचना की गयी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनके निकित्त तर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यज्ञ में प्रमुख रूप से संत राजा बाबा, पं. रमेशदत्त शर्मा, डा. आशुतोष भारद्वाज, नेपाली अभिनेत्री विपना भारद्वाज, सुधीर खड़का, वृषभान गोस्वामी, पंकज पण्डित, राधाबल्लभ शास्त्री, महेन्द्र आचार्य, हर्षवर्धन शास्त्री, मोहित अग्रवाल, राहुल राघव, मनोज शर्मा, नन्दकिशोर शास्त्री, विशाल सैनी, विवेक, सचिन, बन्टी गोला, जितेन्द्र, राजेश शर्मा, अवधेश, हेमन्त पाठक आदि थे।

Read More

लोकार्पण करते हुये चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सपा नेता विभोर गौतम बलदेव। नगर पंचायत बलदेव द्वारा राज्य वित्त आयोग के अन्र्तगत करीब 33 लाख रुपये की लागत से विकास खण्ड कार्यालय के सामने लाला गुरु के मकान से ओमप्रकाश पाठक के मकान तक बने इण्टर लाॅकिंग फुटपाथ का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा व मुलायमसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विभोर गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोड़कर व शिला पट्टिका का अनावरण कर किया। इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विभेार गौतम ने कहा कि उ0 प्र0 में हो रहे विकास कार्यो के कारण उ0 प्र0 उत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है। चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि कस्बा बल्देव का सर्वागीण विकास कराना ही उनका ध्येय है। बिना किसी भेदभाव के सम्पूर्ण कस्बे में सर्वागीण विकास कराया जायेगा। कस्बे के धार्मिक स्वरुप के अनुसार विकास हेतु विषेश पैकैज के लिये प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र भेजा गया है। इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के जिला महा सचिव भारत भूषण शर्मा, विजय उपाध्याय, सुजीत वर्मा, चैयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, गोकुलेश पाण्डेय,शैलेन्द्र प्रताप सिंह जवाहर उपाध्याय, ओमप्रकाश पाठक, रमेश चन्द्र, आदेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Read More

बलदेव। देश के विभिन्न स्थानो व नेपाल में आये भूकम्प के कारण हुयी त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा शान्ती के लिये शोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रृद्धाजलि दी गयी। तथा भूकम्प पीडि़तों की सलामती के लिये दुआऐं मांगी गयीं। इस अवसर पर डाॅ एन0पी0 सिंह भरंगर, चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा, मन्दिर रिसीवर आर0के0 पाण्डेय, मदनमोहन पाण्डेय वैद्य, सुजीत वर्मा, गोकुलेश पाण्डेय, मनीष बंसल, आचार्य विष्णु पीठाधीश्वर बलभद्र शक्तिपीठ, अनुज उपमन्यु, खौना गुरु, सुल्लड़ व्यास, श्रीभगवान पाण्डेय, आदि ने प्रमुख रुप से उपस्थित हो शोक सवेदनाऐ व्यक्त की।

Read More

-कलैक्ट्रेट सभागार में जिले के आलाधिकारी भूकम्प की सम्भावना को लेकर बैठक में मंत्रणा करते हुए मथुरा। भूकम्प तथा दैवीय आपदा के समय त्वरित गति से बचाव कार्य तथा राहत कार्य शुरू करने के संबंध में एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। श्री सचान ने अपने सम्बोधन में कहा कि दैवीय आपदा तथा भूकम्प के संबंध में सर्व प्रथम बचाव तथा उसके बाद किये जाने वाले राहत कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। उन्होंने सुझाव दिया कि भूकम्प के समय सबसे पहले अपने आपको सुरक्षित करना ही सही तरीका होता है ताकि हम दूसरो की भी मदद कर सके। बैठक में उपस्थित नागरिक सुरक्षा संगठन सहित सभी सामाजिक संगठनों एवं विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी ताजमेल रखेगे तो दैवीय आपदा या भूकम्प के समय बहुत अच्छा कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भूकम्प तथा दैवीय आपदा के समय सर्व प्रथम जरूरत पडने वाली आवश्यक सामान जैसे मेडिकल किट, मेगा एलाउन्स रेडियो, पानी हेतु जरीकेन, हेलमेट, जीवन रक्षक दवाये, हाई पावर सर्च टार्च, आदि जैसे सामान जनपद में क्रय कर लिए गये है जो मास्टर ट्रैनो नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारो तथा लेखपालों को पहुचाये जा रहे है ताकि आवश्यकता पडने पर इनका उपयोग किये जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के लिए कुल 105 मास्टर ट्रैनर निर्धारित किये गये है जिनमें से 15 को लखनऊ में ट्रेनिंग भी दिलवायी जा चुकी है शेष को औरंगाबाद स्थित केन्द्र पर ट्रेनिंग दी जा चुकी है। बैठक में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा संगठन हेमसिंह ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि सभी विभाग अपनी कन्टीजेन्सी प्लान तैयार कर ले तथा उससे अवगत कराये ताकि आवश्यकता पडने पर तुरन्त राहत सहायता पहुचायी जा सके। सभी विभाग आपसी मोबाइल नंबर अपने अपने पास रखे ताकि आवश्यकता पडने पर शीघ्र सम्पर्क कर राहत कार्य शुरू किये जा सके। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी तथा कोसी इन्डस्ट्रीज एवं यमुना किनारे वाले क्षेत्र अधिक संवेदनशील है और इन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन, पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन, वार्डन विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी तथा विभागीय कर्मवारी तथा नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ लिपिक शम्भूदयाल आदि उपस्थित थे। फोटो सं0 4948

Read More



Mediabharti