मथुरा

मथुरा : जनपद में तैनात एक दरोगा द्वारा दविश के नाम पर घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जब महिला ने शोर मचाया तो वह भागते हुए जल्दबाजी में अपनी पुलिसिया टोपी भी भूल आया। महिला ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की है। दरोगा की टोपी अब भी उसी महिला के पास है। 

Read More

कृषि मण्डी मंे अपने गेंहूं को लेकर परेशान किसान मथुरा। जनपद में ओलावृष्टि और बरसात से बर्बाद हुयी किसानों की फसलें बाजार और मण्डियों में पंहुच गयी हैं लेकिन सरकार उसे खरीद नहीं रही है। खराब गेंहू और घटिया क्वालिटी दिखाकर किसानों के गेंहू को नहीं खरीदा जा रहा है। केवल सरकार और प्रशासन द्वारा किसानों को चैक बांटकर उनके आंसू नहीं पोंछे जा सकते। स्थिति यह है कि जनपद की एक दो मंडियों को छोड़कर सभी जगहों पर किसानों का गेंहू आढ़तिये ले रहे हैं। सरकार के नुमाइंदे इस हकीकत से वाकिफ होने के बाद भी खरीद केन्द्रों पर गेंहू नहीं खरीद रहे। जहां खरीदा भी जा रहा है वहां बिना बोली लगाये गेंहू खरीदा जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। गोवर्धन की मण्डी में जरूर कई दृश्य ऐसे नजर आये जहां किसानों से बोली लगाकर गेंहू खरीदते देखा गया। यहां के किसान इस बात से संतुष्ट नजर आये। विनोद निवासी नीमगांव, मुरारी निवासी मलसराय कहते हैं कि यहां की मण्डी में जरूर बोली से गेंहू लिया जा रहा है जबकि कोसी, मथुरा, राया, सौंख, आदि क्षेत्रों में हमारे प्रतिनिधियों ने दौरा कर देखा कि यहां एक-दो जगह जरूर बोली की औपचारिकता निभाई जा रही थी अन्यथा सभी स्थानों पर बिना बोली लगाये गेंहू लिया जा रहा है। यह खराब स्थिति है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि ऐसा ही होता रहा तो वे सड़क से लेकर कलैक्ट्रेट तक मथुरा को जाम करा देंगे। आंदोलन और धरने दिये जायेंगे। सभी मण्डियों में लगे गेंहू खरीद केन्द्रों के संचालकों को हिदायत देते कांग्रेस नेता ने कहा कि वे अपनी हरकतों से बाज आयें और किसानों का सब प्रकार का गेंहू खरीदें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं कह चुके हैं कि किसानों का खराब गेंहू भी खरीदा जाये। जब सरकार इसके लिए राजी है तो नुमाइंदे अपनी अलग गणित क्यों फैला रहे हैं? अगर यह हरकतों से बाज नहीं आये तो इनका वहीं पर इलाज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केवल गोवर्धन मण्डी में जरूर बोली से गेंहू लिया जा रहा है जबकि अन्य मण्डियां इसका पालन नहीं कर रहीं।

Read More

मथुरा। क्षत्रिय महासभा द्वारा ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से पीडि़त किसानों को मुआवजा दिये जाने व सभी कर्जे माफ किये जाने की माॅग को लेकर जनपद के ग्राम तरौली में किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना आज भी जारी रहा। तरौली के निकट लगभग आधा दर्जन गाॅवों के किसानों ने धरनें में पहुंच कर धरने का समर्थन किया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी की 335वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के तत्वाधान में किया गया।  इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसौदिया ने कहा कि छत्रपति शिवाजी कुशल शासंक व महान देशभक्त थे। वह सभी धर्मो का समान रूप से आदर करते थे। इसी के चलते उनका नाम आज पूुरे सम्मान के साथ लिया जाता हैं। वह हिन्दू धर्म की मान मर्यादाओं को बनाये रखनें में आखिर दम तक जुटें रहें। इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। श्री सिसौदिया ने कहा कि पिछलें एक पखवाड़े से ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से पीडि़त किसानों की माॅगों को लेकर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। लेकिन जनपद के आला अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं पहुंच रही है। लगता है कि प्रशासन किसानों की ओर से पुरी तरह लापरवाह बना हुआ हैं। श्री सिसौदिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही आन्दोलन कारियों की आवाज को नहीं सुना तो आन्दोलन को और गति प्रदान की जायेगी। राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत, हरगोपाल सिंह, भूपाल सिंह मानसिंह, श्याम सिंह, तेजपाल सिंह, रामजीत कर्दम, हरिओम कर्दम, भूपसिंह जाटव, वेदराम सिंह, सन्तलाल आदि वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भीषण ओलावृष्टि से किसान त्राहि त्राहि कर रहा है वहीं दूसरी ओर जनपद की सांसद ने ऐसे समय में मथुरा महोत्सव के नाम पर नाॅच गानों की मस्ती लूटी है। साथ ही जनपद का प्रशासन भी इसकी व्यवस्थाओं को अन्जाम देने में जुटा रहा। जब कि आन्दोलनकारी किसानों के लिये प्रशासन व सांसद के पास वार्तालाप तक के के लिए समय नहीं हैं। धरनें में भगवान सिंह, कन्हैया सिंह, भरतों, लाखा जाटव, राम किशन, शिव चरण, हरीश सिंह, शिव्वों आदि ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया तथा छत्रपति शिवाजी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर मे खेत की फसल बर्बाद होती देख किसान की सदमा लगनें से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। वहीं सूचना पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान की मौत की जाॅच शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर निवासी 60 वर्षीय किसान पूरन सिंह पुत्र स्व0 चरन सिंह का गाॅव में दो एकड़ खेत हैं। जिसमें उसनें गैहू की फसल की बुबाई ग्राम के ही साहूकार से कर्ज लेकर की थी। लेकिन जनपद में बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि होने से उसकी दो एकड़ की पुरी फसल बर्बाद हो गई। लेकिन उसकें बच्चों ने यह बात पूरन को नहीं बताई। लेकिन विगत रोज पूरन सिंह घर पर बिना बताये अचानक खेत पर पहुंच गया और जब उसनें खेत में अपनी फसल को इस तरह बर्बाद होते देखा तो उसें तेज झटका लगा और गच खाकर वहीं पर गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई। किसान को खेत में पड़ा देख आसपास खेतों में कार्य कर रहें लोग आये तो उन्हेंाने पूरन को मृत देख घटना से परिजनों को अवगत कराया वहीं किसान की मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।

Read More

तहसील संघर्ष समिति के कार्यालय पर मची रही दिन भर गहमा गहमी गोवर्धन। उत्तर प्रदेश शासन के मन्त्रिमण्डल की आज लखनऊ में हुई एक बैठक में गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी। लम्बे समय से गोवर्धन तहसील को लेकर क्षेत्र में चली आ रही उहा पोह की स्थित आज समाप्त होते ही गिरिराज धाम मंे चहुं ओर हर्ष का माहौल नजर आया। वहीं गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के कस्बा स्थित सौंख अडडा कार्यालय पर आज सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल नजर आया। लेकिन इसकी सूचना मिलते ही संघर्ष समिति के लोगों मंे अपूर्व हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। विदित हो कि लम्बे समय से चली गोवर्धन को तहसील बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंजूर कर इसकी घोषणा तो कर दी लेकिन अभी तक कानूनी स्तर पर मुख्यमंत्री की इस घोषणा को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इसी को लेकर गोवर्धन को तहसील का दर्जा मिलने और मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर क्षेत्र में भारी ऊहा पोह की स्थिति बनी हुई थी। लम्बे समय से तहसील की मांग कर रही गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक ने बताया कि पूर्व मंे अपने गिरिराज धाम जतीपुरा दौरे के समय भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने का प्रस्ताव कानूनी रूप से एक सप्ताह के अन्दर आगामी कैबिनेट की बैठक में पास कराये जाने की घोषणा की थी लेकिन इसके बाद डेढ़ माह से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद ये घोषणा हवाई घोषणा जैसे लगने लगी थी। लेकिन आज देर से ही सही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना यहां की जनता से किया वायदा निभाते हुए गोवर्धन को तहसील का कानूनी दर्जा दे ही दिया। गोवर्धन तहसील स्थापना के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री मण्डल की मंजूरी मिलते ही संघर्ष समिति ने सरकार और मुख्यमंत्री को बारम्बार साधुवाद दिया है। साथ ही मिठाईयां बांट कर इसे अपने लम्बे संघर्ष की जीत बताया है। इस मौके पर उपस्थित एम0एम0 शर्मा, महादेव पाण्डेय, सियाराम शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, सौरव द्विवेदी, एल0एन0 कौशिक, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, ब्रज बिहारी कौशिक आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More

मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यो में दिन प्रतिदिन तेजी आ रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से मिल रहे सहयोग के कारण यह मिशन लोगों की सोच से भी तेज चल रहा है। सोमवार का रमरणरेती स्थित काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज के आश्रम में कार्यकर्ताओं ने मशीनों के माध्यम से यमुना स्त्रोत को निकाला। काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज के आश्रम में भी अब घाटों वाली यमुना का उदय हो चुका है।  विगत शनिवार को पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण करने पहुंची टीम ने वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने रमणरेती आश्रम में मां यमुना के जल का आचमन किया। इस अवसर पर पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि यह यमुना भक्तों की ही मेहनत है जो यहां पर मां यमुना एक बार फिर से बहती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अन्य घाटों की तरह अब यहां पर भी शीघ्र ही दिव्य शंखनाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे जिनके माध्यम से यमुना भक्तों में अपनी मां के प्रति प्रेम जागे और वे इसकी रक्षा के लिए इस कार्य में आगे आकर सहयोग प्रदान करें। हरीश शर्मा का कहना था कि यमुना सभी की मां है और इसे बचाना सभी का कर्तव्य है यदि यमुना नहीं रहेगी तो ब्रज नहीं रहेगा और ब्रज नहीं रहा तो ब्रजवासी कहां से रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रज के सभी लोग तन मन और अपने संसाधनों के माध्यम से इस कार्य में अपना योगदान देकर पुण्य कमायें। यमुना की सेवा करने से बढकर बड़ा कोई पुण्य नहीं हैं। निरीक्षण के दौरान गई टीम ने वहां लगे वालंटियरों की हौसला अफजाई भी की। इस अवसर पर उनके साथ हरि मोहन, हरीश कुमार शर्मा, मुकेश ठाकुर, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, आस मोहम्मद, देवेन्द्र शर्मा, मनीश राजपूत, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, सावित्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा : जनपद में तैनात एक दरोगा द्वारा दविश के नाम पर घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जब महिला ने शोर मचाया तो वह भागते हुए जल्दबाजी में अपनी पुलिसिया टोपी भी भूल आया। महिला ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की है। दरोगा की टोपी अब भी उसी महिला के पास है।  दरअसल हुआ यह कि जनपद मथुरा की चौकी बिचपुरी पर तैनात और अपनी कुख्यात ‘दबंगई’ के लिए पहले भी चर्चित रहे दरोगा केपी सिंह 23 अप्रैल की रात 11 बजे अपने साथी सिपाहियों के साथ गांव खलउआ में रहने वाले रविंद्र के घर पहुंचे। पुलिस ने रविंद्र के घर को चारो तरफ़ से घेर लिया और उसके घर की तलाशी लेने लगे। जिस समय बिना किसी महिला सदस्य के यह पुलिस टीम घर में घुसी, उस समय घर पर रवींद्र की पत्नी और उसकी मां ही मौजूद थीं। घर के सभी पुरुष खेत पर काम कर रहे थे। मौका देखकर दरोगा ने महिला के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया और जब महिला ने इन हरकतों का विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह घर में रखे 20 हजार रुपये और अपने सिपाहियों को साथ लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ। इस हड़बड़ाहट के चलते दरोगा अपने सर की टोपी को रवींद्र के घर पर ही छोड़ गया। पीड़ित रवींद्र और उसकी पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद से दरोगा द्वारा परिजनों को लगातर धमकियां दी जा रही हैं।  दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि रवीन्द्र एक वाहन चोर है और उस रात भी दरोगा केपी सिंह अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पर दविश देने गए थे जहां पर कुछ महिलाओ ने उनकी गाड़ी मे रखी टोपी निकाल ली।  महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और बलात्कार के प्रयास किए जाने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए घटना की जांच एसपी देहात को सौंप दी है। दरोगा रवीन्द्र पर भी एक मुकदमा दर्ज है उसकी भी जांच कराई जा रही है।  इससे पहले भी उक्त दरोगा अक्सर चर्चा में रहा है। कभी अपनी ‘दबंगई’ से या कभी अपने साथ खुली दो-दो पिस्टल रखने को लेकर। महंगे गहने पहनने के शौकीन दरोगा केपी सिंह पर कई बार निर्दोष लोगों को अवैध रूप से फंसाने के भी आरोप लगे हैं।

Read More

मलेरिया से बचाव हेतु अपने आस-पास सफाई रखें- डा0 सज्जन कुमार मथुरा। जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में बने सभागार में एक गोष्ठी का आयोजित कर लोगों को मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सज्जन कुमार ने कहा कि मलेरिया दिवस मनाना तभी सार्थक है जबकि हम जन मानस में इस बात की जागरूकता जाये कि मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरों से बचाव करना पहली आवश्यकता है।  गोष्ठी में उपस्थित सभी मलेरिया कर्मचारिायों को अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। गोष्ठी में अपर मुख्या चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ब्रजेश खन्ना ने कहा कि सभी कर्मचारी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। डा0 मुकेश लवानिया ने कहा कि सभी कर्मचारी तय माइक्रोप्लान के अनुसार समन्वय बनाकर कार्य करें। संचालन मलेरिया अधिकारी ड0 आरके सिंह द्वारा मलेरिया से बचाव हेतु जनता से जागरूकता होकर मलेरिया से बचाव का आव्हान किया। श्री सिह ने बताया कि मलेरिया से बचनें हेतु पानी के वर्तन, ड्रम, टंकी आदि ढक कर रखें, सप्ताह में एकबार पानी के वर्तनों को खाली करें, जिन स्थानों में पानी का भरा है वहाॅ मिट्टी के तेल या टैक्टर का जला डीजल अवश्य डाले। रात्रि में सोते समय मच्छर रोधी क्रीम या मच्छरदानी अवश्य लगाये। ऐसे कपड़ें पहनें जो शरीर को पूरा ढका रखे। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से खून की जाॅच करायें, दवा नियमित और पुरी मात्रा में लें। सहायक मलेरिया अधिकारी शरत चन्द्र पांडेय ने कहा कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें पानी, एकत्रित न होने दे, सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग से हमें बीमारियों से बचाव होता हैं। गोष्ठी में चिकित्साधिकारी, मलेरिया निरीक्षक, पर्यवेक्षक, एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

बलदेव। देश के विभिन्न स्थानो व नेपाल में आये भूकम्प के कारण हुयी त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा शान्ती के लिये शोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धाजलि दी गयी। तथा भूकम्प पीडि़तों की सलामती के लिये दुआऐं मांगी गयीं। इस अवसर पर डाॅ एन0पी0 सिंह भरंगर, चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा, मन्दिर रिसीवर आर0के0 पाण्डेय, मदनमोहन पाण्डेय वैद्य, सुजीत वर्मा, गोकुलेश पाण्डेय, मनीष बंसल, आचार्य विष्णु पीठाधीश्वर बलभद्र शक्तिपीठ, अनुज उपमन्यु, खौना गुरु, सुल्लड़ व्यास, श्रीभगवान पाण्डेय, आदि ने प्रमुख रुप से उपस्थित हो शोक सवेदनाऐ व्यक्त की।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर युवक कांग्रेंस द्वारा भू अधिग्रहण बिल के विरोध में चलाये जा रहें आन्दोलन के तहत किसानों द्वारा राष्ट्रपति के नाम लिखें गये चार हजार, पोस्टकार्डो को अखिल भारतीय युवक काग्रेंस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने बताया कि सम्पूर्ण भारत से किसानों द्वारा लिखें गये पोस्टकार्डो को महामहिम राष्ट्रपति को सौपा जायेगा।  इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेंस अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि जबसे केन्द्र में मोदी सरकार आई है तभी से देश के किसानों को कानूनी प्रकियाओं में उलझाकर किसानों की भूमि हड़प कर पूजीपतियों को देने की साजिश रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेंस केन्द्र सरकार भू अधिग्रहण बिल कर अन्तिम समय तक विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में युवक कांग्रेस के बैनर तलें जिला इकाई द्वारा  वृन्दावन, बाबूगढ़, छोटी आट्स, पटलौनी, औरंगाबाद, नौहझील, फिरोजपुरा सहित विभिन्न गाॅवों में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनसें  उनकी समस्याओं से लेकर पोस्टकार्ड लिखवाकर एकत्रित किये। जिन्हें अब राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जायेगा। इस अभियान में मौ0 जिलानी कादिरी, यतेन्द्र मुकदम, दीपक करोतिया, रिन्कू चैधरी, हाजी साहवुदीन, हवीव शाहा, अनीश कुरैशी, अहमद आदिल, महेश सोनी, डा. राजा बाबू, शरमन अहमद, अशोक किराव, मुकेश धनगर, सलमान खान, विनेश सनवाल, दीपक चैहान, राजकुमार चैहान आदि थे। 

Read More