मथुरा

मथुरा। जनपद के युवा क्रिकेट खिलाडियों की राष्टीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान द्वारा परिसर मे अषर क्रिकेट एकादमी का फीता काटकर व नारियल फोडकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एडीएम धीरेन्द्र सिंहं सचान नंे अपने सम्बोधन मे कहा कि अषर गुु्रप द्वारा जनपद के युवाओं मे क्रिकेट को बढावा देने के लिये जो अषर क्रिकेट एकादमी आरम्भ की गई है उसकी जितनी भी सराहना की जायें कम है। इससे पूर्व श्री सचान द्वारा यमुना महारानी के तैल चित्र के सामने दी प्रज्वलन किया। उद्घाटन समारोह को सम्बोध्ति करते हुये अषर गुु्रप के सीएमडी बीके चतुर्वेदी ने कहा कि खेल स्वाथ्य एवं चरित्र का ही निमाणर््ा नही करते अपितु युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहिचान दिलाने मे खेलों का अनूंठा योगदान होता है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अषर क्रिकेट एकादमी का मुख्य उददेश्य क्रिकेट प्रेमियों मे छिपी खेल प्रतिभा को विकसित कर उसे राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय मंच दिलवाने का प्रयास है। उन्हें अकादमी के खिलाडियों से जोर देकर कहा कि वे क्रिकेट खेल को विकसित करने के लिये जी तोड मेहनत करें फाइनेंस की व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी है। अषर क्रिकेट एकादमी के फाउन्डर एवं कंम्पनी के डायरेक्टर मनोज पाठक ने अपनें स्ंाम्बोधन मे कहा कि अषर क्रिकेट एकादमी के वर्तमान कोच बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक जेपी नोटियाल क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच है। भविष्य मे आवश्यकता पडने पर और भी प्रशिक्षक नियुक्त की जा सकते है। अषर क्रिकेट एकादमी को मुम्बई की बडी क्रिकेट एकेडमी से अटैच किया गया है ताकि जनपद मे बेहतरीन प्रर्दशन करने बाले खिलाडियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलवाने के बाद राष्ट्रीय व अर्तराष्ट्रीय क्रिकेट मे उतारा जा सके। इस मौके पर एडीएम मथुरा राजेश कुमार, जयदीप सिंह, केके पाठक एडवोकेट, कोमल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, राहुल गोेस्वामी, विनीत चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, हेमंत शर्मा, रवि अग्रवाल, लालाराम सिसौदिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से अगवा की गई किशोरी की तलाश में पुलिस ने आज को सुरीर के गांव शीशागढ़ी में दबिश दी। जहां किशोरी तो नहीं मिली, लेकिन उसकी बरामदगी के लिए आरोपी के एक रिश्तेदार को पुलिस अपने साथ ले गई।  फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से एक किशोरी को करीब एक माह पहले पड़ोसी युवक सोनू पर अगवा कर ले जाने का आरोप है। इस आरोपी युवक की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए रसूलपुर पुलिस ने जम्मू समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। थाना रसूलपुर के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह और बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आई पुलिस ने किशोरी की तलाश में रविवार को सुरीर के गांव शीशागढ़ी में आरोपी युवक के एक रिश्तेदार के घर में दबिश दी। जहां किशोरी तो नहीं मिली, लेकिन किशोरी की बरामदगी को पूछताछ के लिए आरोपी के रिश्तेदार को अपने साथ ले गई है।

Read More

मथुरा। वृंदावन में आयोजित हो रहे महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है लेकिन तैयारियां अभी भी नगण्य दिखाई दे रही है। दरसल राज्यपाल राम नाईक के आगमन को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। तैयारियों में जुटा मजदूर एवं अफसर यही कहता नजर आता है काम जल्दी निबटाओ, कुछ ही दिन शेष रह गए है इस तरह की आवाज सेवाकुंज और परिक्रमा मार्ग पर चीरघाट, श्रंगार घाट के निकट सुबह से शाम सुनाई दे जाती है। सेवाकुंज में राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।  कार्यक्रम के मद्देनजर सात साल से अधूरे पड़े परिक्रमा मार्ग को एमवीडीए द्वारा पक्का बनाया जा रहा है। उधर नगर पालिका सेवाकुंज क्षेत्र के चारों ओर बनी कुंज गलियों के निर्माण में जुटी है। रविवार को सुपरवाइजर काम जल्दी पूर्ण कराने को श्रमिकों से कम समय का हवाला देते देखे गए। आगामी 25 अप्रैल को आयोजित नवकलेवर महोत्सव में भाग लेने प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। शहर के संत, सेवायत और प्रबुद्धजन उनके स्वागत को आतुर हैं। सेवाकुंज को नए कलेवर में लाने का काम द ब्रज फाउंडेशन ने चार साल की कड़ी मेहनत के बाद पूरा किया। हालांकि इस महोत्सव को लेकर विरोध का प्रयास भी हुआ, लेकिन अब धीरे धीरे सब सामान्य हो गया है। ब्रज फाउंडेशन की ओर से रविवार को भी कई सौ साल से सेवाकुंज में लगे करील के पेड़ों को पानी डालकर स्वच्छता प्रदान की गई। पेड़ों में किसी प्रकार की कटिंग आदि नहीं की गई। इनकी सिंचाई को फाउंडेशन ने 28 वाटर हाइड्रेंट लगवाए हैं।

Read More

मथुरा। जनपद में चल रहें भूमिगत विधूत केबिल डालनें का कार्य वड़ें पैमाने में चल रहा हैं। लेकिन इसी बीच ठेकेदार द्वारा अनियमितताए भी की जा रही हैं। इन्हीं अनियमितताओं को लेकर शहर के घीयामंडी क्षेत्र के व्यापारियों ने एकत्रित होकर ठेकेदार के कर्मचारियों को कार्य करने से रोक दिया तथा क्षेत्राीय बाजार बन्द करे विरोध में सडक पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सपा नगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल भी सपा नेताओं के साथ मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने व्यापारियों को समस्याओं को सुना तथा शीघ्र ही समाधान का अश्वासन दिया। इसी बीच सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी कुवर सिंह यादव भी मय फार्स के मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने भी व्यापारियों को समझा बुझाकर शीघ्र समाधान किये जाने का भरोसा दिलाते हुए जाम को खुलवाया।

Read More

सौंख में आयोजित जाट महासभा में बोलते हुए युवा जाट आरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह कुंतल, 2. महापंचायत में मंचासीन अतिथिगण व वक्ता सौंख में आयोजित हुई महापंचायत फिर शुरू करेंगे आन्दोलन सौंख समाचार। आरक्षण को लेकर खूटैलपट्टी के जाटों ने रविवार को सौंख में जमकर हुंकार भरी और आरक्षण लेने के लिए केन्द्र सरकार पर एकजुट हो दबाव बनाने की बात कही। कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इण्टर कालेज में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित महापंचायत में जाट नेताओं ने आरक्षण न मिलने के लिए केन्द्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। मुख्य अतिथि एस.के. वर्मा व विशिष्ट अतिथि धर्मवीर चैधरी ने कहा कि आरक्षण निरस्त होने से पूरी जाट कौम निराश है। इससे जाट बालकों को रोजगार मिलने में दिक्कत आयेगी। उन्होने जाटों को एकजुट होने का आह्वान किया और दिल्ली में प्रदर्शन करने की बात कही। राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल सिंह व जिलाध्यक्ष भरत सिंह कुंतल ने कहा कि एक ओर तो प्राकृतिक आपदा ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया और दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने किसानों को पूरी तरह से निराश कर दिया है। उन्होने मंच से आरक्षण के लिए पुनः आन्दोलन चलाये जाने की बात कही। युवा जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह कुंतल ने कहा कि आरक्षण को निरस्तीकरण से जाट कौम स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होने केन्द्र सरकार से आरक्षण के लिए जाटों की ठीक ढंग से पैरवी कराये जाने की मांग की। इस मौके पर संयोजक देवीसिंह कुंतल, दीपा आदिल, योगेन्द्र पाल सिंह, रामवीर सिंह वर्मा, प्रेमसिंह कुंतल, गोविन्द सिंह, मुकेश , जगदीश सिंह, विजय सिंह, बलजीत सिंह, डा. राजवीर सिंह, नरेन्द्र चैधरी, सुरेश प्रधान, लक्ष्मण सिंह, हरीचंद सिंह, थानसिंह, उमेश चैधरी, प्रताप सिंह, हरेश चैधरी, वहादुर सिंह, चंद्रपाल, उदयवीर सिंह, दौलत सिंह, वीरीसिंह, अशोक प्रधान, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भरतसिंह कुंतल व संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।  

Read More

कांग्रेस की दिल्ली रैली से लौटे कांग्रेसीजन गोवर्धन। अतिवृष्टि, ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा बनाये गये नये भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में आज दिल्ली में आयोजित हुई कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय रैली में भाग लेने के लिये गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से भी भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। रैली की सफलता और किसानों की आवाज बुलन्द होने को लेकर कांग्रेसियो में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है।  गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री पूरन प्रकाश कौशिक के नेतृत्व में दिल्ली गये कांग्रेसियों ने वापिस लौट कर रैली से प्राप्त नयी ऊर्जा के साथ अपनी सफलता को साझा करते हुए पूरन प्रकाश कौशिक ने कहा कि देश का आवाम और किसान मोदी सरकार की पूंजीपतियों हितों औ गरीब व किसान विरोधी नीतियों को अब समझ चुका है। एक साथ पूरा देश मोदी विराधी लहर में खड़ा होकर देश के किसान भाईयों के साथ आकर खड़ा हो गया है। रैली में भाग लेने वाले कांग्रेसियों में पूरन प्रकाश कौशिक के साथ सैंकड़ों की तादात में किसान आवाम के लोगों के आलावा अनेकों कांग्रेसीजन उपस्थित थे।      

Read More

मथुरा। अभी तक आपने दहेज की खातिर विवाहिताओं का उत्पीड़न, मारपीट, तथा हत्या आदि के मामलें सुने होगे लेकिन अब ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता से दहेज नहींे मिलनें पर परिवार की सहमति से भाभी से दुराचार का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती भानु यादव पत्नी जितेन्द्र यादव निवासी वाढ़पुरा सदर बाजार मथुरा ने अपने पति जितेन्द्र पुत्र राजवीर निवासी जैन नगर के पास यादव नगर फिराजोबाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें लाने की माॅग की, जब उसके द्वारा यह माॅग पुरी नहीं की गई तो पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान देवर रोहित द्वारा परिजनों की सहमति से उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर उसके गलें में फंासी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीडि़ता की जहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  वहीं दूसरी एक घटना भी जनपद के महिला थाना में श्रीमती लक्ष्मी पत्नी दिलीप उर्फ शनि पुत्र रूपसिंह निवासी हरिराम कालौनी गोवर्धन ने अपने पति दिलीप उर्फ शनि पुत्र चन्दन सिंह निवासी जामनेर फुलेरा जयपुर ग्रामीण राजस्थान ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें की माॅग करना, अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीडि़ता जब इस घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसें फटकार कर भगा दिया। जिस पर पीडि़ता ने एसएसपी के आदेश से जनपद के महिला थाने में दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

सैनी समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते समाज के लोग मथुरा। सैनी समाज की धर्मशाला व श्री राधा कृष्ण मन्दिर समिति का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव समाज में 20 वर्षो से चल रहें गतिरोध को दूर करते हुए बड़ें ही शान्तिमय ढंग से सम्पन्न हुआ। उक्त प्रकिया चुनाव अधिकारी मोहन सैनी के मार्ग निर्देशन में सम्पन्न हुआ।  सैनी समाज का यह प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव की सरगर्मी पिछलें एक हप्तें से चल रही थी। चुनाव को लेकर समाज के युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा गया। इसी के तहत चुनाव अधिकारी मोहन लाल सैनी की अध्यक्षता में 19 अप्रैंल को प्रातः 10 बजें प्रारंभ हुई जो सांय चार बजें तक जारी रही। उसके पश्चात वोटों की गिनती हुई। मतगणना के बाद आये परिणामों में शिवचरन लाल सैनी को 127 मत हासिल कर अपनी जीत का झण्डा गाढ़ा। वहीं दूसरे नम्बर पर गुलाब सैनी को 61 मत प्राप्त कर सन्तोष करना पड़ा। शिवचरन लाल को चुनाव अधिकारी ने विजयी घोषित करते हुए कहा कि उनके द्वारा अब समिति प्रगति की ओर प्रखर होगी ऐसी उन्होने आशा व्यक्त करते हुए बधाई दी। अब चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद 26 अप्रेल को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शिवचरन लाल के विजयी घोषित होने पर दैनिक सवेरा के जिला प्रभारी प्रकाश सैनी, सुभाष सैनी, चन्द्रभान सैनी, आदि समाज के लोगों ने बधाई दी हैं।

Read More

विश्व हिन्दी दिवस को लेकर आंदोलन शुरू इंग्लैण्ड, पाकिस्तान समेत बांग्लादेश सरकारों को ज्ञापन मथुरा,   महामना के पुरूषार्थों से सेवा समिति, हासानन्द गोचर भूमि, श्रीकृष्ण जन्म स्थान एवं मालवीय मंच समेत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं ने भले ही उनके रहनुमाओं को अरबों रूपये की सम्पŸिायों का मालिक बना दिया हो। मगर यह सच है कि किसी भी संस्था द्वारा महामना के महापरिनिर्वाण के 69 वर्षों बाद भी उनके समग्र व्यक्तित्व एवं कृतित्व का प्रकाशन नहीं किया गया। यह सवाल डाॅ0 रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को विश्रामघाट क्षेत्र में 18 अप्रैल को ‘विश्व हिंदी दिवस’ घोषित कराने की माँग को लेकर आयोजित सभा में उठाया गया।  संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ0 सुरेश चन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया कि महामना को भारतरत्न से विभूषित किये जाने की माँग को लेकर 25 दिसम्बर 2014 से शुरू होने वाले आंदोलन पर उŸाराधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिये थे। लेकिन जब सरकार ने आंदोलन की भनक लगने पर भारतरत्न की घोषणा कर दी तो उसे लेने के बड़े दावेदार खड़े हो गये। जबकि सच यह है कि महामना के राष्ट्रªीय एवं वैश्विक योगदानों के अवमूल्यन व विलोपन पर उŸाराधिकारियों समेत उŸारदायी संस्थाओं ने कभी पहल नहीं की। जिसका नतीजा यह हुआ कि खादी का सवाल जिसे कभी महामना ने उठाया था, उसे महात्मा गाँधी के नाम से जोड़ दिया गया। चैरी-चैरा कांड के 154 निर्दोष अभियुक्तों को महामना द्वारा फांसी के फंदे से छुड़ाने के बाद भी यह तथ्य घटना के 97 वर्षों तक पाठ्य पुस्तकों में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा 18 अप्रैल 1900 से महामना के हाथों यूनाइटेड प्राविंसेस में उद्धार पाई देवनागरी राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्थापना को तरसती रही। और तो और प्रदेश की सरकारों ने जहाँ 114 वर्षों से 18 अप्रैल को तवज्जो नहीं दी, वहीं बार एसोसिएशंस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। महामना के हाशिये पर रखे गये दूसरे राष्ट्रीय योगदानों डाॅ0 शर्मा ने कहा कि अमृतसर का जलियांवाला बाग जब जनरल डायर के पागलपन के चलते खून से लथपथ पड़ा था, तब महामना ही पूरे देश में अकेले नेता थे जो ब्रिटिश सरकार को चुनौती देते हुए अमृतसर पहुँच सके थे। और जलियांवालाबाग का आँखों देखा हाल ब्रिटिश हुकूमत को रात के दो बजे तार करने के बाद ही चैन की सांस ली थी। इसी क्रम में डाॅ0 शर्मा ने आगे कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के भारतीय शहीदों की याद में दिल्ली के इण्डिया गेट पर चाहे हम कितना ही गर्व कर लें। मगर शहीदों के बलिदान पर ब्रिटिश सरकार के भेदभाव को लेकर शिमला सदन में महामना को ही गवर्नर ओडायर के पसीने छुड़ाने पड़े थे। जिसके समर्थन में कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना भी सदन से वाक आउट कर गये थे। समापन पर डाॅ0 शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 18 अप्रैल को ‘विश्व हिंदी दिवस’ घोषित कराने के साथ-साथ भारतरत्न महामना मदन मोहन मालवीय पर वांङमय प्रकाशन, टी0 वी0 सीरियल प्रसारण एवं योगदानों को पाठ्यक्रम में शामिल कराने की माँँग की। इसी के साथ इंग्लैण्ड, पाकिस्तान एवं बांगलादेश की सरकारों से महामना के राष्ट्रीय आंदोलन एवं समाज सेवा के योगदानों को प्रकाशित करने की माँग की। इससे पूर्व उपस्थितों ने माँ यमुना एवं महामना के चित्रपटों पर माल्यार्पण एवं दीपोपहार से आयोजन की शुरूआत की। तत्पश्चात् ‘महामना को दे पहचान, मोदी भारत करो महान’ ‘देश का होगा तभी विकास, याद करोगे जब इतिहास’ नारों से आयोजन स्थल गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर मंसोला चतुर्वेदी, घनश्यामलाल शास़्त्री, बैजनाथ चैबे, शैलू, बालो आदि उपस्थित थे।          

Read More

आपदा  प्रभावित  किसानों  की  मदद  में सभी आगे आयें- शिवपाल सिंह यादव लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, राजस्व एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों एवं सांसदो से निवेदन किया है कि पिछले दिनों हुई बारिस, ओलावृष्टि तथा आँधी से प्रदेश के किसान बुरी तरह से प्रभावित हुए इसलिए सभी लोग पूरी संवेदनशीतला दिखायें और इस दैवीय आपदा की घड़ी में किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक माह का वेतन देकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जिलो को आपदाग्रस्त घोषित कर किसानों के लिए बड़े पैमाने पर राहत देने का हर सम्भव प्रयास कर रही है तथा जिलो में सर्वे का काम लगातार कराया जा रहा है।  राजस्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मदद करने के लिए हर तरह प्रयासरत है जबकि केन्द्र सरकार ने मदद देने का आश्वासन देकर भी अभी तक एक पैसा नही दिया है। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जिन किसानों की सदमे से मौत हुई है उन्हें राज्य सरकार ने पांच लाख रूपये देकर सहायता प्रदान कर रही परन्तु केन्द्र ने अपने हिस्से का डेढ़ लाख रूपया अभी तक नही दिया है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को मदद देने के लिए रूपया 1135 करोड़ जिलों में भेज दिये है और अब तक किसानों में रू0 439 करोड़ की धनराशि बाॅटी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कभी भी समय से मदद नही की है। पिछले वर्ष फसलों को हुए नुकसान पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 365 करोड़ मांगे थे जिसमे से 32 करोड़ जनवरी 2015 में मिला तथा सूखे के लिए 4794 करोड़ रूपये मांगे तो सिर्फ 490 करोड़ रूपये मिले तथा बाढ़ के लिए रू0 768 करोड़ मांगने पर 58 करोड़ रूपये मिले हैं।

Read More