मथुरा

माँ-बाप के व्यस्त जीवन और लापरवाही के शिकार बच्चों के ऊपर आधारित हिंदी फीचर फिल्म,"फ्रेंड-तेरे जैसा यार कहाँ" 'नवदीप फिल्म क्रिएटिव' द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म," फ्रेंड - तेरे जैसा यार कहाँ" का निर्माण 'नवदीप पाचघरे' प्रकाशन के संचालक राजू पाचघरे ने किया है। फिल्म की पटकथा और संवाद अनूप श्रीवास्तव ने लिखा है, जोकि ३५ फिल्मों में कहानी, संवाद तथा स्क्रीनप्ले इत्यादि लिख चुके हैं।  इसका निर्देशन जगदीश वाथरेकर ने किया है, जोकि इसके पहले कई मराठी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। यह फिल्म मई २०१५ में रिलीज़ होगी। इस फिल्म की कहानी संजय (चिन्मय देशकर) से शुरू होती है,जोकि एक अमीर बिल्डर अमित शाह (समीर धर्माधिकारी) और हाई प्रोफाइल माँ अवनी शाह ( वृषाली हटलकर) का एकलौता बेटा है। जिनके पास बेटे के लिए समय नहीं रहता है। जिसकी दोस्ती एक अनाथालय के बच्चे सलीम से होती है, अनाथालय को फादर फ्रांसिस( कमल कामाराजू) चलाते है जोकि सभी बच्चों को अपने बच्चों की तरह पालता है और किस तरह संजय के जीवन में बदलाव आता है?उसीको इस फिल्म में दिखाया गया है।        इसमें ज़ी टी वी के 'इंडियास बेस्ट ड्रामेबाज़' में अपनी कला का जौहर दिखा चुके बाल कलाकार चिन्मय देशकर की मुख़्य भूमिका है। चिन्मय देशकर कहते है," इस फिल्म में मैं अमीर माँ -बाप की एकलौती औलाद बना हूँ, जिनके पास मेरे लिए पैसे से खुशियाँ खरीदने की बहुत सारी क्षमता है, लेकिन मेरे लिए माँ -बाप के पास एक मिनट का भी समय नहीं है। मैं माँ - बाप होते हुए भी एक अनाथ की जिंदगी जी रहा हूँ। लेकिन मेरा दोस्त सलीम जो फादर फ्रान्सिस के अनाथालय में रहता है और मेरे से बेहतर खुशियों से भरी जिंदगी जीता है। इसी वजह से हमारी दोस्ती होती है।क्यूकि बच्चों को खुशियों से भरी जिंदगी की जरुरत होती है ना कि चंद रुपयों की। जब दोस्ती होती है तब धर्म, मजहब, जात- पात नहीं देखा जाता है।"   फिल्म के निर्माता राजू पाचघरे हैं,जिनका पब्लिकेशन का काम है। और वे इससे पहले मराठी फिल्म "पुढची सम्राट" का निर्माण किया है। राजू पाचघरे कहते है," आज माँ -बाप के व्यस्त जीवन के कारण उनके बच्चों का बचपन बर्बाद हो रहा है लेकिन उसका अंदाजा उनको नहीं है और वे सोचते है कि केवल पैसा देने से और अच्छे स्कूल में भर्ती कराके अपना फ़र्ज़ अच्छी तरह निभा रहे है। इसी तरह के लोगों को जगाने की कोशिश की है।"   इसके निर्देशक जगदीश वाथरेकर हैं, जोकि 'पुढची सम्राट' और 'सांग-सांग गंगाराम' जैसी मराठी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। इस फिल्म के बारे में कहते है,"यह फिल्म सभी लोगों को पूरे परिवार के साथ देखना चाहिए। उनको पता चलेगा कि कही अनजाने में उनका बच्चा भी तो उनकी लापरवाही का शिकार तो नहीं हो रहा है? या उनकी छोटी छोटी लापरवाही उनके बच्चों पर क्या प्रभाव डालता है और उनकी सोच और बच्चों की सोच में क्या फर्क है? यह फिल्म आज के लोगों के जीवन का सच्चा आईना है। हमलोग इसको टैक्स फ्री करवाने की कोशिश कर रहे है।"अभी हाल में नाशिक के सुला स्वाइन नें हुए ७ वें नाशिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवेल में बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का और फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट चिन्मय देशकर को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का जूरी अवार्ड दिया गया।  फिल्म," फ्रेंड - तेरे जैसा यार कहाँ" के मुख्य कलाकार कमल कमरराजू, सयाजी शिंदे,समीर धर्माधिकारी, वृषाली हटलकर, चिन्मय देशकर, साईप्रणीत, गीतेश पचघरे, ज्योति, स्नेहा,मुस्ताक खान इत्यादि हैं। फिल्म का बैनर 'नवदीप फिल्म क्रिएटिव', निर्माता राजू पाचघरे, पटकथा और संवाद अनूप श्रीवास्तव ,निर्देशन जगदीश वाथरेकर , संगीत युवराज श्रीनू, एडिटिंग मेनगा श्रीनू का है।      

Read More

अभी तक हिंदी फिल्मों में किन्नर को एक भूमिका में दिखाया जाता था। लेकिन पहली बार  साउथ के निर्माता-निर्देशक एच एम इमरान पूरी की पूरी फिल्म किन्नरों पर लेकर आ रहे हैं, उसका नाम है, "थर्ड मैन- ना राजा ना रानी"। यह फिल्म हिंदी और तेलगु भाषा में है। और यह फिल्म मई में रिलीज़ होगी। इसमें देश के कई शहरों के किन्नरों ने काम किया है। इसके बारे में निर्माता -निर्देशक एच एम इमरान कहते है," इसके लिए मैं मुंबई ,बैंगलोर, चेन्नई, कोलकत्ता जैसे कई शहरों में जाकर किन्नरों से मिला और उनसे बात की फिर इसकी कहानी लिखी और फिर बनाया। इसमें किन्नरों के बारे में सब कुछ है। वे कैसे रहते है?क्या करते है?पैसा कमाकर क्या करते है? उनके जीवन में क्या - क्या होता है?कैसे मरते है?उनके शरीर को क्या किया जाता है? जिसे देखकर लोगों को आश्चर्य होगा।"

Read More

फैक्ट्री संचालक कर रहे मजदूरों का शोषण मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ श्रम विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। जनपद के अधिकांश मजूदर समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से बंचित है। इसकी मुख्य वजह श्रम विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में कमी है। यह बात समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राकेश गौड़ ने कही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा मजूदरों के हितों की रक्षा के लिए मजदूर सभा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों का शोषण किया गया तो मजदूर सभा ऐसे अधिकारियों की सूची प्रदेश सरकार को भेजेगी। उन्होंने कहा है कि जनपद में चल रही अधिकांश फैक्ट्रियों के मजदूरों का फैक्ट्री संचालकों द्वारा शोषण किया जा रहा है। श्रम विभाग में फैक्ट्री में अधिकांश मजदूरों के रजिस्ट्रेशन नहीं किये गये है। फैक्ट्री संचालकों द्वारा मजदूरों का प्रोविडेन्ट फन्ड पीएफ नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की दुकानों पर बालश्रमिक कार्य कर रहे है लेकिन विभाग द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई है। बिग बाजार में तमाम ऐसी कम्पनियां है जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने की उम्र में मजदूरी कर रहे है लेकिन दुकानदारों की सांठ गांठ के चलते श्रम विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं है।

Read More

मथुरा। शहर व कस्बा क्षेत्रों में बनी बीज की दुकानों एवं खाद केन्द्रों की जांच होना जरूरी है। बताया गया कि भारी मात्रा में नकली खाद व बीज बाजार में बेचे जा रहे हैं।

Read More

मथुरा। थाना फरह की ओल चैकी क्षेत्र के मालगांव में रिफाइनरी की लाइन में खुद की लाइन जोड़कर कई साल तक तेल चोरी करने के मामले में पुलिस शिकंजा कसने लगी है। पुलिस ने तेल चोरी की वारदातों में शामिल रह चुके आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, पुलिस ने रिफाइनरी के पाइप लाइन डिवीजन के संबंधित कर्मचारियों और वारदात स्थल के पास के किसानों से भी पूछताछ की। रिफाइनरी कर्मियों के मोबाइल की काॅल डिटेल निकलवाई जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार विगत रोज मालगांव में लाइन के पास खाली परिसर में क्रूड आॅयल निकलने की सूचना मिली थी। रिफाइनरी की पाइप लाइन डिवीजन की टीम रातभर उक्त स्थान की मेन लाइन की कनेक्टविटी को तलाशती रही थी। अफसरों को रविवार को पता चला था कि बदमाशों ने मेन लाइन में बाल्व लगाकर खुद की अंडर ग्राउंड नई लाइन बिछा रखी है। ओल चैकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ क्रूड आॅयल चोरी करने, लाइन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी मंजिल सैनी ने सीओ रिफाइनरी प्रीती प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की थी। पुलिस ने पहले आसपास गांवों के संदिग्धों की सूची तैयार की। अब पुलिस ने गांव भैंसा, माल, पीलुआ सादिकपुर, धानातेजा, भैंसा, भुडरसू, सौनोठ निवासी आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, पुलिस की कार्रवाई से आसपास के गांवों में खलबली का माहौल है। सीओ रिफाइनरी प्रीती प्रियदर्शिनी ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को तड़के नोएडा की तरफ जा रही एक स्काॅर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। इसमें स्काॅर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पहले घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगरा रेपफर कर दिया गया।  मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी गौर पदुदास महाराज, 39 वर्षीय शिखिर, उनकी 29 वर्षीय पत्नी माधवी, आठ वर्षीय बेटी चित्र स्काॅर्पियो से हरिद्वार जा रहे थे। गाड़ी को चालक चला रहा था। मथुरा अलीगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर स्कार्पियो ट्रक में पीछे से घुस गई। आनन फानन में यमुना एक्सप्रेस वे पर तैनात पेट्रोल की गाड़ी पहुंची। दोनों वाहनों के बीच में फंसे घायलों को मशक्कत कर निकाला गया। एम्बुलेंस से गौर पदुदास महाराज, माधवी, शिखिर, चित्र को जिला अस्पताल भेजा। घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। जबकि चालक को अलीगढ़ भेजा गया है।

Read More