मथुरा। कांग्रेंस द्वारा दिल्ली में आयोजित 19 अप्रैल को किसान रैली को सफल बनाने को लेकर निरन्तर जनसम्पर्क किया जा रहा हैं। इसी क्रम में रैली में अधिक से अधिक भागीदारी किये जाने को लेकर शहर काग्रेंस कमेटी की एक बैठक पार्टी के शहर कार्यालय पर अध्यक्ष मलिक अरोडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर अध्यक्ष मलिक अराड़ा ने कहा कि दिल्ली में 19 अप्रैल को होने वाली किसान मजदूर, विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ रैली में मथुरा जनपद की विशाल भागीदारी होगी। इसके लिए 8 अप्रैल से 17 अप्रैल तक शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 8 अप्रेल को किसान मजदूरों के मुद्दे पर संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ता दोपहर 12 बजें शहर कार्यालय पर उपस्थित होकर विकास वाजार तक पदयात्रा कर राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प लिया। 9 अप्रेंल को 17 के मध्य मथुरा विधान सभा व सभी विधान सभाओं के काग्रेंस मुख्यालय से पदयात्रायें निकाली जायेगी। प्रदेश कांग्रेंस कमेटी के सदस्य गिरधारी लाल पाठक ने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश को काग्रेंस किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगी। हिन्दूस्तान में 70 प्रतिशत आवादी किसानों की है जो की हमारा अन्नदाता कहलता हैं। केन्द्र की मोदी सरकार किसान की जमीन छीनकर उधेगपतियों को देना चाहती हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। बैठक को महिला काग्रेंस की अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, पूर्व अध्यक्ष बिहारी कान्त तिवारी, सेवादल के शहर अध्यक्ष मनोज गोड़, कीर्ति कौशिक, सभासद दल के नेता ठाकुर बिहारी लाल, राजरानी निमेष, विजय चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, राजकुमार शर्मा, सन्देश पाठक, वीरेश चतुर्वेदी, ब्रजेश माथुर, राजू फारूकी, लता चैहान, प्रकाश भंडारी, लता शर्मा, डा0 जमुना प्रसाद, राजेश अग्रवाल, अजय शर्मा, उपकार सिंह, शिवचरण सारस्वत, इश्वर लौधी, मौं0 जिलानी कादिरी, अब्दुल रहमान, सहजाद वेग, कमला शर्मा, विष्णुू राजपूत, आरके शर्मा, विनेश चतुर्वेदी, ब्रजेश नेता, दौलतराम गौला आदि ने किसानों को तुरन्त मुआवजा दिये जाने की माॅग की।
Read More