मथुरा

मथुरा। जनपद के थाना क्षेत्र रिफायनरी के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़ी गयी शराब की कीमत करीब 17 लाख रूपये के करीब है।  मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 2ः00 बजे थाना रिफायनरी के अन्तर्गत टाउन शिप के पास राजमार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर आयशर कैंटर बंद बाॅडी ट्रक से 311 पेटी अवैध मदिरा बरामद हरियाणा मार्का बरामद की गई है। जिसमें आॅफीसर च्याॅइस क्वार्टर के 100 कार्टून, मैक डबल्स नम्बर वन क्वार्टर के 45 कार्टून, राॅयल स्टेज क्वार्टर के 10 डिब्बे, राॅयल स्टेज बोतल के 36 कार्टून एवं हावर्डस 5000 बीयर के 120 कार्टून बरामद हुए है। पकड़ी गयी इस अवैध शराब की कीमत करीब 17 लाख रूपये आंकी जा रही है। इस दौरान आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संजय यादव, प्रधान आबकारी सिपाही जैन प्रकाश, कायम सिंह, आबकारी सिपाही राकेश कुमार, सरजू राजपूत आदि मौजूद रहे। इस दौरान पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम भानु प्रताप पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम मदापुर थाना बरला अलीगढ हाल पता निवासी फ्रेंड्स कालोनी ओल्ड फरीदाबाद बताया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन में आज सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार थे। इस मौके पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों यहां आये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गयी विकासकारी घोषणाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठन वितरण किया।  श्री सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है और जनपद के विकाश का जो भरोसा दिलाया है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने गोवर्धन को तहसील बनाने की घोषणा को पूरा किया, कई सडको को फोर लाइन बनाने की घोषणा की, विधवा महिलाओ का बस में किराया फ्री किया, विधवा महिलाओ को अपने हाथ से साडी बांटी और बच्चो को लैपटॉप वितरित किये। साथ ही उन्होंने इस मौके पर पूरा भरोसा दिलाया कि मथुरा के विकास के लिए धन की कोई कमी नही आने दी जायेगी। श्री सिकरवार ने इस मौके पर मथुरा के एसएसपी और डीएम को बहुत बहुत बधाई दी। सपाईयों ने इस कार्यक्रम सफल होने पर मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की।

Read More

मथुरा। आचार्य एएस विज्ञानाचार्य के सान्निध्य तथा यमुना रक्षक दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास व भाकियू राष्ट्रवादी के अध्यक्ष सीपी सिंह के नेतृत्व में यमुना मुक्ति हेतु चली विशाल पदयात्रा आज बड़खल से दोपहर 12 बजे शुरू हुई जिसका पड़ाव निकट बदरपुर बाॅर्डर मेटो स्टेशन रहा। पदयात्रा को रविशंकर ने सम्बोधित करते हुये कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है यमुना में गंदगी बह रही है। दूषित जल देखकर भक्तों की आस्था को ठेस पहुॅचती है। मैं इस यात्रा का पूरा समर्थन करता हॅू। यात्रा में उपस्थित हजारों भक्तों ने रविशंकर का स्वागत किया। दल के संरक्षक स्वामी स्वतन्त्रानन्द सरस्वती ने यमुना प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। संत जयकृष्ण दास ने कहा कि रविशंकर के समर्थन से यमुना भक्तों में एक विश्वास जगा है। राकेश यादव एवं रमेश सिसौदिया ने कहा कि यमुना मात्र यमुनोत्री से निकली एक नदी भर नहीं है। वे करोड़ो आस्थाओं, करोड़ो जीवों और जल जन्तुओं और करोड़ो इन्सानों के पारलौकिक विश्वास और स्वस्थ्य लौकिक अस्तित्व की प्राण धारा है। यमुना प्रदूषण के इस भयावह दौर में तटवर्ती क्षेत्रों विशेष कर मथुरा में जलश्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। जबकि कई क्षेत्र जल अभाव के चलते डार्क जोन है। इस मौके पर राकेश यादव, रमेश सिसौदिया, एचएस राणा, सुरेन्द्र चैहान, जयपाल शास्त्री, रामचन्द्र सिंह, जन्ट सिंह यादव, गजेन्द्र दुबे, सीता अग्रवाल, साध्वी गीता, श्रीदास प्रजापति, राधाबल्लभ शर्मा, सत्पाल सिंह, राजवीर सिंह, रविन्द्र फौजदार, राजेश भाटी, संदीप चाहर, गौरव शर्मा, डोरीलाल वर्मा, कुॅवर सिंह निषाद, प्रवीण चैधरी, दिनेश चैधरी, चंकी चैधरी, हरि सिंह आदि उपस्थित थे। आज यह पदयात्रा तीसरे पड़ाव से चलकर जन्तर मंतर के लिये कूच करेगी। भक्त दिल्ली के करीब पहुँच चुके हैं। 

Read More

मथुरा। जनपद के कस्वा सुरीर में चैत्र नवरात्रों को लेकर लगने वाले 11 दिवसीय मेले की तैयारियों में इस समय मेला समिति के लोग जोरों पर लगे हुए है। 20 मार्च को मैया की शोभायात्रा के साथ मेला का शुभारंभ होगा। देवी मेला वाषिर्कोत्सव के मौके पर कस्बे में एक मां का डोला निकाला जाएगा। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की 11 दिन तक धूम रहती है।  सुरीर स्थित देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्रा के अवसर पर ग्यारह दिवसीय देवी मेला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए रसिया, आतिशबाजी, कुश्ती दंगल आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस देवी मेला के 47वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 20 मार्च को मैया के डोला का नगर भ्रमण के साथ होगा। मंदिर पर 21 मार्च से शतचंडी यज्ञ पं. भूपेंद्र शास्त्री व भागवत कथा व्यास मुरारी मोहन ब्रजवासी के द्वारा की जाएगी। मेला में मुख्य कार्यक्रम 27 मार्च से शुरू होंगे। मंदिर के महंत बाबा रामेश्वर दास त्यागी ने बताया कि 29 मार्च की रात आतिशबाजी का प्रदर्शन घनश्याम ठेकेदार व रसियों का मुकाबला ओमवीर शर्मा बैरन अखाडा एवं विकास शर्मा राया की मंडली के बीच होगा। 30 मार्च एकादशी को दिन में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी नगर एवं युवा मोर्चा ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया और आधार कार्डों में हो रही धांधली एवं राशन डीलरों द्वारा फर्जी तरीके से बनाये जा रहे राशन कार्डों के संदर्भ में शिकायत की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री हरीओम शर्मा ने कहा कि नगर में आधार कार्डों में धांधली के विरुद्ध एवं फर्जी राशनों को लेकर चेतावनी देने आये हैं कि अगर प्रशासन ने अवैध कार्यों पर तत्काल कार्यवाही नहीं की तो बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने एसडीएम को अनिल नामक व्यक्ति जो गोविंद नगर फाटक के पास शास्त्री नगर में जन सेवा केन्द्र का कार्य करता है, उसके बारे में रिकाॅर्डिंग व क्लिपिंग दिखाई। एसडीएम ने आधार कार्ड संचालकों पर अविलंब कार्यवाही और राशन डीलरों द्वारा फर्जी राशन कार्डों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजवीर चैधरी, ब्रज मोहन सैनी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, योगेश उपाध्याय, यतीश चैधरी, राजेन्द्र सिंह होरा, विवेक बंसल, श्रीकांत भंडारी, अमित शर्मा, सुमित शर्मा, दीपक सैनी, मधु खण्डेवाल आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना बल्देव में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नामजदों ने युवती का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करना तथा उसकी हत्या कर शव को गायव कर देने तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी नगला भल्ला थाना बल्देव मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सूरज भान पुत्र लाल सिंह निवासी उपरोक्त ने अपने आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन श्रीमती अंजना को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया तथा उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस मामलें को प्रेम प्रसंग का मामला मान कर चल रही हैं।

Read More



Mediabharti