मथुरा। नववर्ष मेला समिति के तत्वाधान में हरवर्ष की भोति इसवर्ष भी 14 वाॅ विशाल नववर्ष मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा कई दिन से तैयारियां की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल धाम डेम्पीयर नगर मथुरा पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए समिति के उपाघ्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया कि हिन्दू समाज का नव सम्बत् चैत्र मास से शुरू होता है और इसी दिन परमपिता ब्रम्हा जी ने सृष्टि की रचना की थी इसी दिन मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम का अभिषेक होकर रामराज्य की स्थापना हुई इसी के साथ विक्रमादित्य द्वारा शकों व हूणों पर गौरवमयी विजय प्राप्त कर विक्रमी सवंत का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा हिन्दू समाज के अनेकों महापुरूषों का जन्म भी दिन इसी दिन मनाया जाता हैं। इस लिए हिन्दू समाज के लिए चैत्र मास के प्रथम दिन बहुत ही शुभ माना जाता हैं। इसी रखना नववर्ष मेला समिति मथुरा हर वर्ष हिन्दू समाज को एक धागे में पिरोनें के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विशाल नववर्ष मेला लगाती हैं। इसी श्रंखला में इस वर्ष 14 वाॅ विशाल मेले का आयोजन 19 व 20 मार्च शहर के जुवली पार्क में लगाया जा रहां है। मेले समिति की सांस्कृतिक प्रभारी डा0 दीपा सिंघल ने बताया कि मेले में भारतीय संस्कृतिक एवं संस्कारों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें 19 मार्च को रंगमंचाीय कार्यक्रमों के साथ अनादि बैण्ड ग्रुप इन्दोर द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के साथ 20 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। रात्रि में यश भारती से सम्मानित गीताजंलि शर्मा द्वारा ब्रज के सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे तथा 19 व 20 मार्च को कनिष्ठ वर्ग की निबन्ध, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी, रंगोली, लोकगीत, सामूहिक नृत्य एवं रूपसज्जा प्रतियोगिताऐं सम्पन्न होगी। नववर्ष मेला समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल, तमाशें झूलें आदि के अलावा विशेष स्वाष्टित व्यंजनों की व्यवस्था की गई हैं। मेले में इस बार आकर्षक का केन्द्र लकी ड्रा होगा। जो भी व्यक्ति लकी ड्रा में भाग लेगा उक्त व्यक्तियों केे नाम से पाॅच पुरस्कार रखें गये हैं। जिससें पाॅच पुरस्कार रखें गये है और जिस व्यक्ति का ड्रा में नाम निकलेगा। उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। मेजे को आर्य सामज, गायत्री तमोभूमि, भारत स्वाभिमान मंच, दीन दयाल धाम एवं अन्य शिक्षाप्रद सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाये जायेगे, समिति के प्रचार प्रमुख ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि दो दिवसीय विशाल नववर्ष मेले का शुभारंभ 19 मार्च को दोपहर 12 बजे तीर्थ पुरोहित महासंघ के जिला अध्यक्ष आचार्य देवदत्त शास्त्री द्वारा वैदिक विधि विधान से भूमि भूजन करवाकर, दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। 19 मार्च को मेले के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रवक्ता श्रीकान्त शर्मा के अलावा संासद साक्षाी जी महाराज होगे तथा 20 को मेले के मुख्य अतिथि भोजपुरी अभिनेता व गायक मनोज तिवारी, तथा केन्द्रीय कपड़ा मंत्री सन्तोष गंगावार होगे। पत्रकार वार्ता में समिति के मंत्री योगेश आभा, सभासद राम नरेश अग्रवाल, राजीव पाठक, कमलेश अरोड़ा, रामदास पाठक, आय भारद्वाज, विष्णुदास अग्रवाल अजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Read More




