मथुरा

    7वीं श्रीमद भागवत कथा के 7वें दिन दिया श्रीमद भागवत कथा श्रवण का ज्ञान -जतीपुरा में भागवत कथा का रसपान कराते पुण्डरीक जी महाराज  -कथा श्रवणार्थ पाण्डाल में जुटे हजारों भक्तगण गोवर्धन। गिरिराज धाम के जतीपुरा स्थित बिनानी भवन में चल रही अपनी 7वीं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के 7वें दिन गुरूवार को भागवत भाष्कर मन्माध्व गौडे़श्वर वैष्णावाचार्य पुण्डरीक जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का ग्रहस्थ आश्रम एक भट्टी है। इसमें प्रत्येक मनुष्य को तपना पडता है। इस ग्रहस्थ आश्रम रूपी भट्टी में तपे बिना सच्ची भक्ति प्राप्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन में सहज रहना चाहिए और समस्याओं से लडऩा नहीं बल्कि उनमें सहज हो जाना चाहिए। सहजता में ही सफलता निहित है। उन्होंने कहा कि संसार की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। उनका उपभोग अर्थात उन्हें भोगा नहीं जाता। संसार के प्राणी में वासना का वास होता है और इस वासना का अंत प्रभु की उपासना होता है, जबकि उपासना की प्रेरणा कोई सद्गुरु ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से प्राणी सद्मार्ग की ओर चलता है। भक्त के अंदर जब भावना जागृत होती है, तब प्रभु के आने में देरी नहीं होती। प्रभु तो भाव के भूखे हैं श्रद्घा भाव से समर्पित होकर उनकी उपासना करोगे तो वह अवश्य ही पा करेंगे। उन्होंने कहा कि भागवत का उद्देश्य लौकिक कामनाओं का अंत करना और प्राणी को प्रभु साधना में लगाना है। संत चलते फिरते तीर्थ होते हैं जो संसार के प्राणियों को दिशा देने व उन्हें सद्मार्ग दिखाने आते हैं। भागवत को जीवन में अपनाने व उसके अनुसार स्वयं को ढालने से ही प्राणी अपना कल्याण कर सकता है। अंत में श्रीमद् भागवत कथा जी की आरती उतारकर विश्राम दिया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में दशी विदेशी भक्त मौजूद थे। इस मौके पर हजारों की संख्या में दशी विदेशी भक्त मौजूद थे। इस मौके पर प्रसाद स्वरूप भक्तों को तुलसी के पौधे भक्तों को वितरित किये गये। 

Read More

राष्ट्रपति के हैलीपैड का निरीक्षण करते अधिकारीगण अक्षय पात्र में तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त ने ली जिला प्रशासन की बैठक अक्षय पात्र स्थित सभागार में महामहित राष्ट्रपति के आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार करते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, डीमए राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी एवं अन्य अधिकारीगण मथुरा। आगरा मण्डलायुक्त प्रदीप कुमार भटनागर तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु एक आवश्यक बैठक वृन्दावन स्थित अक्षय पात्र सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया। आयुक्त महोदय ने सभागार में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महामहिम के आगमन के अवसर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिये। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हैलीपैड बहुत अच्छी किस्म के होने चाहिये, कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड से लेकर सेफ हाऊस तथा मदिर के गर्भ गृह तक पहुॅचने के लिये अच्छी प्रकार की सड़क  एवं हैलीपैड निर्माण तथा कार्यक्रम पर धूल न उड़े इसके लिये लगातार पानी का छिड़का किया जायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि कार्यक्रम स्थल से बाॅके बिहारी मंदिर तक महामहिम को जाने आने के लिये वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य ठीक प्रकार से दुरस्त रखा जायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसेे उपयोग में लाया जा सके। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि कार्यक्रम के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखी जायें तथा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में जनरेटर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी सभी उपायों पर निंरतर निगरानी बनाये रखी जायें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम के अवसर पर महामहिम के काफिले हेतु एम्बूलेन्स पर्याप्त दवाओं, ब्लड ग्रूप मय चिकित्सकों की टीम तथा स्वास्थ्य कर्मियों सहित तैनात की जायें। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर भी सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। उन्होंने मंदिर निर्माण स्थल, हैलीपैड, सम्पर्क मार्गों, वैकल्पिक मार्गाें का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने अपने विभागों से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें 14 नवम्बर तक पूर्ण करके अवगत करायें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय के श्री बाॅके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय चार बैटरी चालित रिक्शों की भी व्यवस्था रखी जायें ताकि वे आसानी से वृन्दावन की गलियों में जा सके। बैठक में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन सुनील कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी को निर्देश दिये है कि राष्ट्रपति महोदय के आगमन के समय तथा मंदिरों (श्री बाॅके बिहारी) के भ्रमण के दौरान कडी सुरक्षा व्यवस्था  की जायें, प्रत्येक सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से कड़ी नजर रखी जायें।  जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति महोदय के आगमन के समय सभी प्रशासनिक व्यवस्था पूर्ण की जा रही है, कार्यक्रम स्थल पर भी सभी प्रकार के निर्माण कार्य तेजी से पूणर््ा किये जा रहे है। पर्याप्त मात्रा में मजिस्टेªटों की पोइन्ट-टू-पोइन्ट ड्यूटी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि की जा रही सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा कड़ी चैकसी भी रखी जायेगी। बैठक में उपस्थित संस्था के वाईस चेयरमैन युधिष्ठिर कृष्णदास ने मंदिर निर्माण के लिये तैयार की गयी डिजाइन तथा कार्यक्रम की तैयारियों के बारे मे विस्तारपूर्वक सभी अधिकारियों को बताया। कार्यक्रम के कार्डिनेटर ज्ञान प्रकाश ने भी तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत करायां। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, नगर मजिस्टेªट हेम सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

विजेता प्रतिभागी पुरूष्कृत होने के बाद कनिका वैष्णव   मथुरा। बैटल आफ चैम्पीयन्स इंटरनेशनल शोतोकाई कप 2014 बटाला पंजाब  में मथुरा के फाईटर्स एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के प्रतिभागी सीनियर महिला वर्ग में कनिका वैष्णव ने कुमीते में तृतीय स्थान एवं ओपन में द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर महिला वर्ग कुमीते में खुशबू शुक्ला व शिवानी वर्मा ने तृतीय स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग सीनियर कुमीते में हरिओम शुक्ला द्वितीय व सोनू निषाद तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र मैडल से सम्मानित किया गया। व टीम के अच्छे अनुशासन व प्रदर्शन बाबत शील्ड से सम्मानित किया गया। टीम का प्रतिनिधित्व सोनू निषाद में किया। टीम 29 अक्टूबर को मथुरा से रवाना होकर वापस 04 नवम्बर को मथुरा वापस पहुॅंची। टीम की विशिष्ट उपलब्धि पर के0आर0 गल्र्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा अग्रवाल, शारीरिक आचार्य श्रीमती ममता वर्मा व वरिष्ठ कोच अरून कुमार सिंह आर्य, रवि शर्मा, अभिभावक दीन दयाल शुक्ल लव किशन वैष्णव व सभी खेल प्रतिष्ठानों ने जीत की शुभकामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।

Read More

मथुरा। गोकुल बैराज को लेकर ग्राम दामोदर पुरा सहित विभिन्न ग्रामीणों को मुआवजें के नहीं मिलनें के चलते प्रशासन द्वारा किसानों के साथ हुए विवाद को लेकर काग्रेंस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने किसानों के दामोदर पुरा में चले रहे धरने स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि दामोदर पुरा का क्षेत्र उनका पिता लक्ष्मी रमण आचार्य के समय से ही उनकी कर्मभूमि रहा हैं। यहाॅ के लोग उनके परिवार की तरह है मुआवजें की माॅग को लेकर कुछ लोगों द्वारा किसानों और प्रशासन के बीच एक षड़यंत्र के तहत जो घटनाक्रम रचा गया। उसकी जितनी न्दिा की जाये उतनी कम हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज माॅग को प्रदेश सरकार व प्रशासन को भी पूर्व में ही समझ लेना था किसान अपने हक के लिए पिछलें समय से निरन्तर माॅग करते आ रहें थे। लेकिन राजनीति के चलते उनकी समस्या का का समाधान नहीं किया गया। श्री आचार्य ने कहा कि वह राजनीति ने हटकर किसानों के पूरी तरह साथ है और हरसंभव प्रयास कर किसानों की जायज माॅगों को पूरा कराने का प्रयत्न करेगे। उन्होंने शासन प्रशासन से किसानों की जायज माॅगों को शीघ्र पूरा करते हुए मुआवजा दिये जाने की माॅग करने के साथ साथ घटना को लेकर निदो्रष किसानों पर लगाये गये मुकदमों को वापस लेने की माॅग की। किसानों से मिलनें वालों में बसपा नेता महेन्द्र चैधरी, पूर्व सचिव वार ब्रजेश कुन्तल, विष्ण वघेल, आदि थे।

Read More

मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में गुरूनानक जयन्ती का पर्व बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाँधी सदन द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गुरूनानक देव जी के जीवन एवं शिक्षा पर एक लघु नाटिका का मंचन किया। इसमें प्रमुख भूमिका देव पाठक, अनुज शर्मा, शिवम् कुमार, अधर त्रिपाठी, हरियाक्ष अग्रवाल, ओजस्व बंसल एवं जतिन बघेल ने निभाई। गुरूनानक देव जी एवं सिख पंथ से सम्बन्धित जानकारी पर ख्याति शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छात्रों ने एक प्रभात फेरी भी निकाली जिसमें मयंक अग्रवाल, जानवी भारद्वाज, सत्यम गौड़, प्रियांशी शर्मा, काव्या भाटिया, अंकित सोलंकी, आदित्य, पृथ्वी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आनंदिता द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने बच्चों को जात-पाँत का भेदभाव न करने व अच्छे आचरण करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नन्दिता ढींगरा ने बच्चों से कहा कि गुरूनानक देव की तरह ही हमारा मुख्य उद्देश्य भी परमार्थ और मानवता के हित में काम करने का होना चाहिए। हमें सभी धर्मों का आदर करते हुए अपने चरित्र निर्माण की ओर ध्यान देना चाहिए।

Read More

गाँव वालो की लड़ाई लड़ेगी बसंती, किसान व् कार्यकर्ताओ संग आन्दोलन को समर्थन मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऐलान के अनुसार छाता त तहसील पर प्रदर्शन करते हुए किसानो व् कार्यकर्ताओ की आवाज को उठाया जिलाध्यक्ष डीपी गोयल व् प्रणतपाल सिंह ने प्रशासन को ललकारते हुए कहा कि किसानो मजलूमो कार्यकर्ताओ की आवाज को दावने नही दिया जायेगा चाहे इसकी कोई कीमत चुकानी पड़े कल कुशीनगर में पाकिस्तान का समर्थन कर देशद्रोह का कार्य करने करने वालो को माफी व् मुआवजे की मांग करने बाले किसानो पर लाठी गोली और लुट हत्या जैसे मुकदमे ये कैसा न्याय है इससे अराजकता पैदा होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। पूर्व विधायक अजय पोईया, रघुवर तोमर तरुण सेठ भानुप्रताप ने क्षेत्र की किसान व् कानून व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा की आज किसान व् नागरिक खून के आंसू रो रहे है किसान को विजली पानी खाद यूरिया की जगह गोली मिल रही है कानून व्यवस्था ध्वस्त है सिपाही की सरेआम हत्या हो रही है तो जनता का जीवन क्या सुरक्षित है सभी ने मिलकर बैराज के किसान आन्दोलन को पूर्ण समर्थन का ऐलान किया साथ साथ किसानो को शीघ्र मुआवजा व् किसानो व् कार्यकर्ताओ की बिना शर्त रिहाई की मांग की जिला मिडिया प्रभारी रामकिशन पाठक ने बताया की आज से किसानो की लड़ाई में क्षेत्र की सांसद हेमामालिनी अगुआई करेगी और बैराज के डुव पीडि़त गावो के किसान व् कार्यकर्ता से मिलेगी व् आवश्यकतानुसार आगामी कदम उठेयेगी धरने में जगपाल सिंह भगवत रूहेला भीमसेन शर्मा निर्भय पाण्डेय, धर्मवीर, चंद्रपाल  अवदेश गुप्ता गोपेन्द्र सिंगज नवल किशोर गिरधारी यादव नारद सिंह रवि कुंतल देवेन्द्र शर्मा महेश शर्मा परेश शर्मा खगेन्द्र सिंह आदि थे।

Read More



Mediabharti