मथुरा

मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय गुरुपूर्णिमा सत्संग-मेला के चैथे दिन आज बाबा पंकज महाराज ने े कहा कि सभी जीवों का घर सतलोक है। मनुष्य को सन्त-सत्गुरु का सुमिरन और ध्यान करना चाहिये। रूहानी सफर की दो मंजिलें होती हैं। पहली आंखों के नीचे इन्द्रियों के भोग और दूसरी आंखों के ऊपर है। जब तक हमारा ख्याल नीचे है, तब तक मालिक को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। जब ख्याल नीचे की तरफ रहता है, तो जाति-पांति, कौम-कौमियत के रंग में रंग जाते हैं। किसी चीज की याद को, सन्त सुमिरन कहते हैं। जब बाल-बच्चों का सुमिरन करते हंै, तो उन्हीं के चेहरों का ध्यान आ जाता है। जिसका चेहरा याद आता है, उसी से प्यार, मोह हो जाता है। मरते वक्त जहां हमारा ख्याल रहेगा, वहीं पर जन्म हो जायेगा। दुनियां में हमें बार-बार लाने वाली चीज है, दुनियां के सामानों का सुमिरन और ध्यान। महाराज ने कहा कि मन पर काबू केवल नाम अभ्यास से पाया जा सकता है। बिना करनी के कुछ मिलने वाला नहीं है। यदि पूरी उम्र खाना बनाने की किताब पढ़ते रहेंगे, तो कभी पेट नहीं भरेगा। मनुष्य बाहर चाहे जितना गुणी और ज्ञानी हो जाय, लेकिन अन्दर से अज्ञानी है। जब मनुष्य महापुरुषों के पास जाता है, तो उनके बताये हुये तरीके से सुमिरन और ध्यान करने पर दुनियां की तरफ से ध्यान हट जाता है। अब मनुष्य को यह मालूम हो चुका है कि जब ख्याल को अपने अन्दर में ले चलेंगे, तो आनन्द मिलने लगेगा। संस्थाध्यक्ष ने पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिये वृक्षारोपण करने की अपील की और आश्रम में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का जिक्र किया। रूहों पर रहम करना सभी धर्मों का सार है। बिना शाकाहार अपनायें, अच्छे विचारों का प्रादुर्भाव व अच्छे समाज की रचना सम्भव नहीं है। 

Read More

सिर मुड़ाकर सनातन गोस्वामी के शिष्य संकीर्तन करते हुए श्रीगिर्राज महाराज की परिक्रमा करते हुए  संपन्न हुआ करोड़ी मेला मथुरा। गोवर्धन का प्रसिद्ध मुडि़या पूनौ मेला आज भारी भीड़ के साथ संपन्न हुआ। सुबह मुडि़या भक्तों की संकीर्तन यात्रा नाचते-गाते और अपने गुरू के चरणों मंे ध्यान रख गिरिराज महाराज को नमन कर की गयी।  कस्बे में निकाली संकीर्तन यात्रा में सिर मुड़ाकर मुडि़या भक्तों की टोली प्रभु संकीर्तन करते निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मुडि़या पूनौ मेला इन्हीं मुडि़या भक्तों की संकीर्तन यात्रा के चलते निकाला जाता है। इसी कारण इसका नाम मुडि़या पूनौ मेला रखा गया है। पुराने लोग बताते हैं कि ब्रज की खोज रूप और सनातन गोस्वामी ने की थी। सबसे पहले ब्रज की खोज करने वाले रूप और सनातन गोस्वामी मूलतः पश्चिम बंगाल से ही यहां आये थे। उनके काफी संख्या में भक्त यहां उनकी सेवा में जुटे हुए थे। उनके निधन के मौके पर उनके शिष्यों ने सिर मुड़ाकर गोवर्धन में भजन-कीर्तन के साथ डोला निकाला था। तभी से मुडि़या पूनौ मेला का यह पर्व आज तक निरंतर जारी है। रूप और सनातन गोस्वामी परिवार के लोग आज भी मुडि़या पूनौ मेला के दिन गोवर्धन में संकीर्तन यात्रा और उसके बाद भगवान के डोले के साथ सायंकाल निकलते हैं। नाचते-गाते मुडि़या भक्त कस्बे की परिक्रमा करते हैं। चकलेश्वर मंदिर से यह संकीर्तन शोभायात्रा मानसी गंगा होकर निकलती है। जगह-जगह आज इस यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी के साथ आज यह मुडि़या पूनौ का मेला संपन्न हो गया। 

Read More

मथुरा। जमुनापार क्षेत्र में एक बाइक लूट हो जाने की खबर मिलने पर हरकत में आयी जमुनापार पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने इस दौरान अपनी पौनिया से पुलिस पर जबाबी फायरिंग कर दी। पुलिस भी बदमाशों के पीछे पड़ गयी। बताते हैं कि काजी की नगरिया होते सिहोरा तक बदमाश पंहुच गये। वहां पर घेराबंदी देख बदमाश बाइक छोड़कर भागे लेकिन पुलिस की कड़ी घेराबंदी और सिहोरा के लोगों के चारों ओर इकटठा हो जाने से बदमाशों को पुलिस ने जनता के सहयोग से पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को दो पौनियां मिली हैं। जमुनापार थाना पुलिस पकड़े गये दोनों शातिर बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। इस घटना से जमुनापार से लेकर सिहोरा तक जनता में भगदड़ देखी गयी। बदमाशों के पीछे भागती पुलिस और फायरिंग की घटना से ग्रामीण अचंभे में पड़ गये। बाद में पता चला कि पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही है। बताते हैं कि बदमाशों ने गोपालपुर गांव के पास पुलिस पर फायरिंग की थी।

Read More

परिवार सहित आरोपी फरार मथुरा। थाना व कस्बा फरह के परखम में बलात्कार के बाद हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि फिर कोसी के जाब गांव के प्रधान के भतीजे ने एक किशोरी के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुयी है। घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस द्वारा मारे गये छापे के चलते प्रधान और उसका परिवार गांव से लापता हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में लोगों में नाराजगी है।   मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोसीकलां के गाँव जाव के प्रधान का भतीजे नेत्रपाल कल रात्रि लगभग आठ बजे शराब के नशे में धुत होकर गांव की ही एक 11 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश बना हुआ है। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुयी है। कल रात हुयी इस घटना से गांववासियों में बेहद आक्रोश है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और आरोपी के यहां छापामार कार्यवाही की लेकिन पुलिस के पंहुचने से पहले ही ग्राम प्रधान सहित सभी घर वाले फरार हो चुके थे। पीडि़त परिवार ने थाना कोसीकलां में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। चैकी कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन चैराहे पर गोवर्धन परिक्रमा के लिए बस का इंतजार कर रही एक श्रद्धालु महिला सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय किलानी पत्नी रामकरण निवासी पहाड़पुरा करौली थाना सपोटरा राजस्थान गोवर्धन परिक्रमा के लिए आयी हुयी थी। आज सुबह करीब 3 बजे वह गोवर्धन चैराहे पर बस का इंतजार करते समय सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। शहर के विकास बाजार स्थित पोस्ट आॅफिस पर आज सुबह मुख्य डाकघर से डाक लेकर आयी गाड़ी से बैग लेकर पोस्ट आॅफिस में ऊपर जाते समय दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर पोस्ट आॅफिस के कर्मचारियों को बंधक बनाकर कैश, महत्वपूर्ण दस्तावेज और टिकिट आदि लूट लीं।  मिली जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश शर्मा जो शहर पोस्ट आॅफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर काम करता है, वह आज सुबह करीब 8.40 मिनट पर मुख्य डाकघर से डाक लेकर आयी गाड़ी से डाक का बैग रिसीव कर पोस्टआॅफिस में ऊपर रखने गया था तभी घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर बैग लूट लिया। पांच मिनट के बाद दूसरा कर्मचारी ब्रिजेन्द्र सिंह ऊपर चढा तो उसके साथ भी इन बदमाशों ने मारपीट की और बैग लूटकर ले गये। इसकी सूचना तुरंत पोस्टमास्टर राधारमण शर्मा को दी गयी। वे तुरंत पोस्ट आॅफिस पंहुचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह भी घटनास्थल पर मय पुलिसबल के पंहुच गये। बताते हैं कि थैले में सात डाकघरों का कैश और सरकारी प्रपत्र रखे हुए थे। इस घटना के बारे में पोस्टमास्टर राधारमण शर्मा ने बताया कि लूटे गये थैले में रखे कैश और प्रपत्रों की उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में इंस्पैक्टर पोस्टआॅफिस सुभाषचन्द्र इसकी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर ही इसके बारे मंे पता चल पायेगा कि कितना कैश व प्रपत्र रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि बैग में कृष्णापुरी, आर्यसमाज, सुखसंचारक कंपनी और भरतपुरगेट पोस्ट आॅफिस के कैश व प्रपत्र रखे हुए थे।

Read More

मथुरा। राालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयंत चैधरी का आज राया कट पर रालोद के वरिष्ठ नेता योगेश नौहवार, जिला मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया।  रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी ने कहा कि रालोद कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में जी जान से जुट जायें। गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनें। जनपद में अभी तक किसानों को मुआवजा वितरण नहीं किया गया है। जनपद का किसान समस्याओं से परेशान है। जिला प्रशासन चुप बैठा है।  रालोद कार्यकर्ता जनता के हित के लिए सड़कों पर उतरें। इस दौरान युवा रालोद जिलाध्यक्ष ठा. भूपेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, मुजाहिद कुरैशी, चतुर्भुज निषाद, विश्वेन्द्र चैधरी सहित रालोद के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

मथुरा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ब्रजवासी दो दिन पहले से ही जुट गए। विभिन्न संस्थाओं ने जगह-जगह भंडारे व प्याऊ लगाकार पुण्य कमाया। सोंख रोड स्थित मंडी समिति के पास मंडी समिति मित्र मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की दूर-दूर तक लगी लाइनें देखी गई। मंडी समिति मित्र मंडल के संरक्षक अनिल अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य कमाने के उद्ेश्य से प्रतिवर्ष इसी प्रकार इस कार्यक्रम का आयोजन सभी के  सहयोग से किया जाता है। ब्रज में बाहर से आए हुए परिक्रमार्थियों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हैं। इससे पूर्व भंडारे का शुभारंभ अमरानगला निवासी कुंवर सेन, बदन सिंह द्वारा संयुक्त रुप से गिर्राज महारज की छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर चै. रंजीत सिंह अमरा नगला, चै. वीरेन्द्र सिंह कारब, ठा. ओमप्रकाश अगरयाला, चै. पवन सिंह, प्रमोद अग्रवाल, ठा. अर्जुन सिंह, बबलू गुजर एवं समिति के अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More

मथुरा। व्यास पूर्णिमा और गुरू पूर्णिमा के मौके पर आज पूरे जनपद में गुरूओं के दरबार पर शिष्यों का आवागमन और आर्शीवाद कार्यक्रम प्रातः काल से ही जारी रहा। शिष्य अपार श्रद्धा लिये गुरूओं के दरबार में आदर के साथ पंहुचे और गुरू को नमन किया। आर्शीवाद लिया और उनके चरणों में श्रद्धा के अनुकूल जो भी था, वह समर्पित किया।  आज गुरू पूर्णिमा के मौके पर पूरे ब्रज मण्डल में यही हाल हल गुरू आश्रम में नजर आया। श्रद्धा और भक्ति लिये सुदूर प्रांतों से आये शिष्य पूरी भक्ति भावना के साथ गुरूओं के चरण में नमन करते देखे गये। मथुरा के रामाश्रय सत्संग डैम्पियर नगर में आलोक भैयाजी का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए आज उनके शिष्यों का काफिला डैम्पियर में लगा रहा। जाम की स्थिति बनी रही। बरेली, आगरा, अलीगढ, बनारस, फर्रूखाबाद और दूर-दूर से श्रद्धालु गाडि़यां लेकर डैम्पियर स्थित गुरू दरबार में हाजिरी लगाते मिले। वहीं शंकर गली धौली प्याऊ स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर के पीठाधीश्वर ओपी मिश्रा भगतजी का गुरूशिष्यों ने पूजा-अर्चना की। स्थानीय ऊषा किरण प्लाजा में प्रेमी बाबा सत्संग परिवार द्वारा ब्यास पूर्णिमा पर्व पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रेमी बाबा के आर्शीवाद के साथ मनाया गया।  इस मौके पर गुरूवर प्रेमी बाबा ने आये अपने शिष्यों को गुरू दीक्षा और आर्शीवाद दिया। नये शिष्यों को गुरू दीक्षा दी गयी तो पुराने शिष्यों को दोनों हाथों से आर्शीवाद प्रेमी बाबा द्वारा दिया गया। इस मौके पर अपने ओजस्वी उदबोधन में पे्रमी बाबा ने शिष्यों से प्रभु अराधना और गुरू मंे आस्था बनाये रखने को कहा। वहीं महावन स्थित रमणरेती में गुरू शरणानंद महाराज के शिष्यों ने आज आश्रम पंहुचकर उनका आर्शीवाद लिया। विभिन्न प्रांतों से आये भारी संख्या में श्रद्धालुओं को गुरू शरणानंद के चरणों में आर्शीवाद लेते देखा गया। इस मौके पर भण्डारे भी आयोजित किये गये। श्रद्धालुओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। कुछ नये शिष्य भी दीक्षा देकर बनाये गये। गोकुल, महावन, दाऊजी मंे गुरूओं के दरबारों मंे शिष्यों का आगमन आज प्रातः काल से ही जारी था। जगह-जगह गुरू आश्रमों में श्रद्धालुओं का पंहुचना जारी था। वृन्दावन स्थित कैलाश नगर में शैलकिशोरी महाराज के शिष्यों ने आज उनका आर्शीवाद ग्रहण किया। बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से आये शिष्यगण शैलकिशोरी महाराज के आर्शीवाद और गुरू दीक्षा लेने पंहुचे। इस मौके पर कैलाश नगर स्थित उनकी कुटिया पर शिष्यों का पूरा सम्मान और आर्शीवाद दिया गया। वृन्दावन के कृष्णचन्द्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज, मृदुल कृष्ण शास्त्री, बड़े ठाकुर, दरबार और कृपालु आश्रम, देवकीनंदन ठाकुरजी के रमनरेती स्थित शांति आश्रम में आज उनके भक्तों का आगमन जारी रहा। सुबह से ही आर्शीवाद, प्रसाद और दानपुण्य की सेवा जारी रही। जयगुरूदेव आश्रम में तो आज श्रद्धालुओं का सुबह से ही भारी तांता लगा रहा। काफी संख्या में आये श्रद्धालुओं को नियंत्रण करना भारी पड़ गया। हाईवे तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। बरसाना के श्रीजी मंदिर और प्रसिद्ध संत रमेश बाबा के शिष्य भी आज गुरू पूर्णिमा पर गुरू दरबार में आर्शीवाद लेने पंहुचे। गोवर्धन के सियाराम बाबा आश्रम, कंचनदास महाराज आश्रम, राधाकुण्ड और आन्यौर में भी गुरू दरबार में श्रद्धालुओं का पंहुचना जारी था।

Read More

मथुरा। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संसार के हर देशभक्त के लिए ऊधम सिंह का बलिदान प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। महान राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर, साबरकर ने पूना में शनिवार वाडा मैदान की विशाल सभा में ऊधम सिंह के बलिदान को इन शब्दों में महिला मंडित करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। इस तरह के भी देशभक्त इस देश में विद्यमान हैं जो सरदार ऊधम सिंह की तरह 20 वर्ष तक प्रतिशोध की भावना अपने मन में जगाये रहे और अंत में माइकल कोडायर को मारकर अपने संकल्प का पूरा किया। उन्होंने वीर ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Read More